बरेली मे तमंचे के साथ गौकशी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
बरेली बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर गौकशी करने वाले अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ कहीं जाने की फिराक में है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहदाना रेलवे ग्राउंड के पास घेराबंदी की और घेराबंदी कर एक संदिग्ध को धर दबोचा।पकड़े गए आरोपी की पहचान जीशान उर्फ भूरा के रूप में हुई है,जो थाना बारादरी क्षेत्र के हज़ियापुर (पीली मिट्टी के पास) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।गैंगस्टर और गौकशी का पुराना इतिहास पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जीशान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी गौकशी (गौ-वध) के मामलों में जेल जा चुका है और उस पर भुता थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|