icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243502
BMB ManoharFollow1 Aug 2024, 05:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा STF ने बड़े आपराधिक नेटवर्क के तीन सदस्य गिरफ्तार, 3 हथियार-50 जिंदा कारतूस बरामद

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद। एसटीएफ की दादरी टीम ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक जिगाना पिस्तौल, एक रोमानियन निर्मित हथियार और एक देसी कट्टा बरामद। एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या की योजना बनाने का आरोप, नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े आपराधिक नेटवर्क के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसटीएफ की दादरी टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे। एसटीएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कथित साजिश को समय रहते विफल किया। तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद, खुफिया सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी। एसटीएफ टीम दादरी ने विकसित की गई खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में आरोपी से एक अवैध जिगाना पिस्तौल और 22 जिंदा कारतूस, एक रोमानियन निर्मित अवैध हथियार और 8 जिंदा कारतूस तथा एक अवैध देसी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं। हत्या की साजिश और नेटवर्क की भूमिका की जांच जारी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के सक्रिय सदस्य हैं और कथित तौर पर नेटवर्क के निर्देश पर एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस अब इस साजिश के पीछे शामिल अन्य व्यक्तियों, आरोपियों को निर्देश देने वालों तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही बरामद अवैध हथियारों के स्रोत और आपराधिक नेटवर्क के वित्तीय एवं अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अपराधी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई। इस मामले में थाना सदर दादरी में 1 अक्टूबर 2026 को एफआईआर नंबर 249 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(3), 111(4), 3(5) तथा Shastra Act की धारा 25(1-B)(A) और 25(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ दादरी द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरी साजिश का खुलासा करने के साथ-साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके.
0
0
Report

महराजगंज विकास भवन सभागार में आज छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollowJust now
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज, 03 अक्टूबर 2026, विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक सदर श्री जयमंगल कन्नौजिया ने उपस्थित होकर जनप्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की। प्रदेश स्तर पर लगभग 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में ₹148 करोड़ की छात्रवृत्ति धनराशि अंतरित की गई। इसी क्रम में जनपद महराजगंज में कक्षा 9वीं-10वीं एवं कक्षा 11वीं-12वीं के कुल 9,285 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया गया। जनपद के लाभार्थी छात्र-छात्राओं को कुल ₹1,11,66,772 की धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि धनाभाव उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कहा कि पहले छात्रवृत्ति देने में बिचौलियों द्वारा वसूली की जाती थी, लेकिन आज डीबीटी के द्वारा पैसा सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंच जाता है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के लिए चिन्तित और उन्हें संवारने के लिए प्रयत्नशील है। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में उपस्थित लोगों ने देखा, जिसमें मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक श्री राम दरश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
0
Report

महराजगंज तहसील सदर सभागार में डीएम और सपा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में की गई जनसुनवाई

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 05 का निस्तारण मौके पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, चकबंदी सहित 75 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभागों को कड़ा निर्देश देते हुए प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी और शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने गांवों में सार्वजनिक भवनों के मरम्मत, रोड, जल निकासी प्रबंधन जैसे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर किए जाने हेतु सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों को न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं से युक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेज करने और तय समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु जरूरी कार्यवाही हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे राजेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन.एन. प्रसाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री शिवम कुमार , तहसीलदार सदर श्री पंकज शाही सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ की पीलीबंगा बेटियाँ 70वीं राज्य वेटलिफ़्टिंग में तीन रजत पदक जीतकर जश्न

Hanumangarh, Rajasthan:राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में पीलीबंगा की बेटियों का जलवा, जीते 3 सिल्वर मेडल; कस्बे में निकला भव्य विजय जुलूस हनुमानगढ़ में पीलीबंगा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने 70वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी स्थित SMS स्कूल एवं स्पोर्ट्स अकैडमी में 70वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ़्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुभाष चंद्र सुथार ने बताया की 17 वर्ष आयु वर्ग में भावना ने 69 किलो, याचিকা ने 63 किलो और दीपिका ने 53 किलो भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में छात्रा सुषमा ने 63 किलो भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया। पदक जीतकर लौटीं इन बेटियों का पीलीबंगा रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विद्यालय पहुंचने पर संस्था प्रधान विनोद कुमारी और समस्त स्टाफ ने सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता छात्राओं का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताते हुए बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस: 142 शिकायतें, 9 निस्तारण; DM ने समयबद्ध निर्देश

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित। तिलोई में डीएम शशांक चौधरी की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं。 चारों तहसीलों में कुल 142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 9 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण。 तिलोई में 61 में 4, गौरीगंज में 34 में 4 और मुसाफिरखाना में 19 में 1 शिकायत का हुआ निस्तारण。 अमेठी तहसील में 28 शिकायतें मिलीं, जिन पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं。 डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी。
0
0
Report

संभल में विरलेश यादव के किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर जोरदार स्वागत

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी नेता विरलेश यादव को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर संभल में जोरदार स्वागत । संभल पहुंचने पर बुलडोजर / जेसीवी पर सवार समर्थकों ने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पर पुष्प वर्षा की .. स्वागत के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विरलेश यादव ने सी एम योगी की जमकर तारीफ की .. बयान देकर सी एम योगी की तुलना भगवान विश्कर्मा और हनुमान से की .. कहा , भगवान विश्वकर्मा ने जिस तरह सृष्टि रची थी .. सी एम योगी ने भी उसी तरह यूपी में विकास की गाथा गढ़ी है । यह भी कहा ..जैसे हनुमान ने लंका जलाकर भक्तों की रचा की .. सी एम योगी ने भी भगवान हनुमान की तरह यूपी में माफिया और अपराधियों का नाश किया है । बीजेपी ने 2027 में यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया हैं।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में होटल निर्माण के दौरान दीवार गिरे, एक मजदूर की मौत, कई घायल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में होटल की दीवार गिरी: निर्माण के दौरान हुआ हादसा,एक मजदूर की मौत कई घायल मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के समीप एक होटल के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। विंस्टन होटल पर हुआ हादसा मथुरा के मसानी क्षेत्र में नेशनल हाईवे से आने वाले लिंक रोड पर विंस्टन होटल है। नामचीन इस होटल में निर्माण का काम चल रहा था। जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। शनिवार की दोपहर अचानक यहां दीवार गिर गई। जिसके नीचे खामनी गांव के रहने वाले मजदूर सहित कई अन्य दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दीवार के नीचे एक मजदूर को निकाला। लेकिन जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन कर रहे हंगामा हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर के परिजन पहुंच गए। जहां वह काम के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम दीवार के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गई।
0
0
Report

इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश टل गई; खिड़की से लटके आरोपी गिरा

Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया। 3 अक्टूबर शनिवार की सुबह भागलपुर जंक्शन से ट्रेन खुलते ही एक शातिर झपटमार ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। चलती ट्रेन के साथ आरोपी कई किलोमीटर तक खिड़की से लटका रहा। सुल्तानगंज से पहले रतनपुर के पास उसने यात्रियों से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने के कारण उसे चोटें भी आईं। हालांकि आरोपी यात्री का मोबाइल छीनने में कामयाब नहीं हो सका। इस घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भागलपुर जंक्शन और आसपास पहले भी मोबाइल झपटमारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन से मांग है कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय झपटमारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर रोक लग सके。
0
0
Report

जोधपुर में जन्मदिन पर शेखावत को नेताओं और समर्थकों की बधाईयों का सिलसिला

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए जोधपुर स्थित उनके आवास पर नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी शेखावत के आवास पहुंचे। भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा, पार्षद कमलेश पुरोहित सहित कई राजनेता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने शेखावत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

1200 क्यूसेक पानी निर्बाध जारी रखने पर किसानों-सरकार में सहमति बनी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) किसानों के प्रदर्शन के बाद 1200 क्यूसेक पानी पर बनी-सहमति,सिंचाई विभाग ने लिखित आश्वासन दिया, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 18.2 फीट पोंड लेवल पर भी सहमति, हनुमानगढ़ में राजस्थान कैनाल की आरडी 496 लौहगढ़ हेड पर पोंडिंग कर जैसलमेर-बाड़मेर तक पानी पहुंचाने की कवायद के विरोध में शनिवार को भाखड़ा नहर क्षेत्र के किसानों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने भाखड़ा की सादुल एवं करणी सिंह ब्रांच के हिस्से के 1200 क्यूसेक पानी में किसी तरह की कटौती अथवा छेड़छाड़ नहीं करने की मांग उठाई। किसानों के प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किसान प्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि सादुल ब्रांच एवं करणी सिंह ब्रांच के लिए 1200 क्यूसेक पानी की आपूर्ति रेग्यूलेशन के अनुसार निर्बाध रूप से जारी रखी जाएगी। साथ ही आरडी 496 इंदिरा गांधी फीडर का पोंड लेवल 18.2 फीट रखने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।
0
0
Report

मैगी पॉइंट पर दर्शन नहीं मिलने से श्रद्धालु नाराज, 10 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस

Noida, Uttar Pradesh:मैगी पॉइंट से छह किलोमीटर दूर बने मैगी पॉइंट पर डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर आया एक परिवार बैठा हुआ है। इस परिवार में बच्चे की दादी भी हैं जो बेहद निराश हैं उनका कहना है कि हनुमान जी के दर्शन करने आई थी लेकिन दर्शन नहीं हो पाया। -ऐसे ही बहुत से श्रद्धालु हैं जो 5 AM दर्शन करने के लिए निकले थे, दो बजे उन्हें दर्शन हो पाए लेकिन कइयों के हाथ छील गए। कई लोगों के शरीर पर बुरा हाल हो गया, ये सभी नौजवान लोग हैं। -इसके अलावा मेरठ से आया युवक-युवाओं का एक ग्रुप भी यहाँ आकर बिना दर्शन किए लौट रहा है। इस ग्रुप की सदस्य सिमरन, कोमल, कार्तिकेयन, युवराज यहाँ की व्यवस्था से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि उनके साथ होटल से लेकर हर जगह धोखा धड़ी हुई है, उनका यह भी कहना है कि 10 घंटे की जदोजहाद के बाद भी दर्शन नहीं हो पाया।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन नीलोफर केस: आरोपी पति नईम खान फतेह गिरफ्तार in Jaipur

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के नीलोफर मर्डर केस में आरोपी पति नईम खान एक माह से अधिक समय से फरार था जिसे पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी देश से विदेश फरार होने की कोशिश में था और पुलिस ने पासपोर्ट कैंसल करवा दिया था। थाना जैतापुर एवं कोतवाली से संयुक्त विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तारी हेतु दबिश दी और पांच राज्यों में आरोपी का पीछा कर जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरारी काटने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान में ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने फ्लैड दक्षता दिखाते हुए अपना हुलिया बदला, ढाबे में काम किया, ई-रिक्शा चलाई, पान की दुकान पर काम किया तथा गैस टंकी बाँटने का काम भी किया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा लेकिन आखिरकार गिरफ्तारी हुई। घटना की सूचना 16 अगस्त 2026 को फरहान शेख (खरगोन) ने दानहा कोतवाली खरगोन में दी कि 15.08.2026 को निलोफर के पति नईम फतेह ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना दफन कर दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवारजन ने कहा और मर्ग के साथ जांच शुरू हुई। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों के हवाले किया गया। मृतिका निलोफर के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के कारण मृत्यु होने के तथ्य सामने आए, जिससे हत्या का मुकदमा धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी नईम फतेह को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और संभावित ठिकानों पर निगाह रखी। Look Out Notice जारी किया गया और 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पंजाब, दिल्ली एवं राजस्थान में जानकारी मिलने पर टीमें भेजी गईं और जयपुर में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। तपशील के अनुसार जयपुर में होटल में काम कर, ऑटो रिक्शा चलाकर भेष बदला गया और फिर से पकड़ शहर के बाहर क्षेत्र तक पहुँचने की कोशिश की गई।
0
0
Report

मैगी पॉइंट पर भीड़ से हाहाकार, डेढ़ महीने के बच्चे समेत श्रद्धालु परेशान

Noida, Uttar Pradesh:कैंची धाम से छह किलोमीटर दूर बने मैगी पॉइंट पर डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर आया एक परिवार बैठा हुआ है। इस परिवार में बच्चे की दादी भी हैं जो बेहद निराश हैं उनका कहना है की हनुमान जी के दर्शन करने आई थी लेकिन दर्शन नहीं हो पाया। ऐसे ही बहुत से श्रद्धालु थे जो 5 AM दर्शन करने के लिए निकले थे दो बजे उन्हें दर्शन हो पाए लेकिन कइयों के हाथ छील गए। कई लोगों के शरीर पर बुरा हाल हो गया ये सभी नौजवान लोग हैं। इसके अलावा मेरठ से आया युवाओं का एक ग्रुप भी यहाँ आकर बिना दर्शन किए लौट रहा है; इस ग्रुप की सदस्य सिमरन, कोमल, कार्तिकेयन, युवराज यहाँ की व्यवस्था से बेहद नाराज है। उनका कहना है कि उनके साथ होटल से लेकर हर जगह धोखा धड़ी हुई है; उनका यह भी कहना है कि 10 hours की जदोजेहाद के बाद भी दर्शन नहीं हो पाया। SP हलद्वानी हरबंश सिंह के मुताबिक पहले ही लोगों से संयम बरतने को कहा गया था उसके बावजूद लोग आ गए। इन्फ्रास्ट्रक्चर वही है और लोग बहुत ज़्यादा बढ़ गए। हम दो दिन से हालात सँभालने में लगे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top