Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
B Manohar
Bareilly243502

बरेली में सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ड्राइवर की गई जान

BMB ManoharAug 01, 2024 05:21:50
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई। पीडब्ल्यूडी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत कैलाश चंद्र साहू की सड़क हादसे में जान चली गई। मंगलवार को ड्यूटी से लौटते समय रामगंगा तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए कैलाश को मेधांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़रई कुयां के निवासी कैलाश की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।

0
comment0
Report
Bareilly243502

बरेली में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौटते समय सड़क हादसे में 3 की गई जान

BMB ManoharAug 01, 2024 05:17:17
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली के सीबीगंज में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे चार युवकों की कार डीसीएम से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में शाही के ताजीम, नेहरू नगर के कामरान और वलीनगर के सोनू शामिल हैं। जुनैद गंभीर रूप से घायल है। चारों दोस्त नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। सीबीगंज-मथुरापुर के बीच फोरलेन हाईवे पर एक कट से मुड़ते समय डीसीएम ऑटो ने कार को टक्कर मार दी। 

0
comment0
Report
Bareilly243502

बरेली में पिता के इलाज के कर्ज के लिए की लूट

BMB ManoharAug 01, 2024 05:13:27
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली की बहेड़ी पुलिस ने किराना व्यापारी से लूट के मामले में पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का नकद, पांच मोबाइल और तीन बाइक बरामद की हैं। जांच में खुलासा हुआ कि लूट की साजिश एक ऐसे व्यक्ति ने रची थी, जिस पर पिता की बीमारी का 60 हजार रुपये का कर्ज था। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

0
comment0
Report
Bareilly243005

हाफिजगंज में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

BMB ManoharJul 30, 2024 06:21:28
Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली के नवाबगंज तहसील के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी जान चली गई। जब यह घटना हुई, महिला घर पर अकेली थी और एक 35 वर्षीय युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के लगभग एक घंटे बाद महिला की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
comment0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top