Back
आत्मनिर्भर भारत संकल्प: स्वदेशी अपनाने से भारत फिर चमकेगा
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 07, 2025 15:46:00
Barabanki, Uttar Pradesh
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। 25 सितंबर से शुरू होकर यह अभियान 25 दिसंबर अटल जयंती तक चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता और व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कारागार राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुगलों के आने से पहले सब कुछ हिंदुस्तान में ही बनता था। लोग खुशहाल थे। किसी कार्य में हमें कोई विदेशी सहातया नहीं मिलती थी। भारत को पूरी दुनिया में सोने की चिड़िया कहा जाता था। अब एक बार फिर समय आ गया है कि हम लोग स्वदेशी अपनाएं और हिंदुस्तान को दोबारा चमकाकर शिखर पर पहुंचाएं। हम लोगों को एक नई दिशा में बढ़कर नये हिंदुस्तान का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प है। भारत एक समय दुनिया में सोने की चिड़िया कहलाता था और मुगलों के आगमन से पहले यहां सब कुछ स्वदेशी था। अब समय आ गया है कि हम फिर से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं, स्वभाषा में कार्य करें और भारतीय परंपरा व संस्कृति (स्वभूषा) को अपनाकर भारत को दोबारा शिखर पर पहुंचाएं। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि भारत स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा की त्रिवेणी से आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी का अर्थ है भारतीय वस्तुओं का उत्पादन और उपभोग, स्वभाषा से आशय भारतीय भाषाओं और ज्ञान प्रणालियों से है, जबकि स्वभूषा भारतीय विरासत, डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र की पहचान है। सुरेश राही ने कहा कि भारत की संस्कृति, उद्योग कुशलता और आत्मबल ही देश को आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यह अभियान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक, तकनीकी और वैचारिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। उन्होंने लोकमान्य तिलक, श्री अरविंदो, महात्मा गांधी और दत्तोपंत ठेंगड़ी जैसे नेताओं के स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों से करोड़ों लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, खादी और परंपरागत उद्योगों के जरिए वैश्विक पहचान बना चुका है और यह अभियान भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
13
Report
Mathura, Uttar Pradesh:एसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को स्वस्थ दुरुस्त करने के लिए तीन निरीक्षक व 64 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले
9
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 07, 2025 19:45:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:41Noida, Uttar Pradesh:जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी पहुंचे मौके पर
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:16Noida, Uttar Pradesh:घटनास्थल से आग के अपडेट वीडियो
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:45:10Noida, Uttar Pradesh:अस्पताल से हलचल और मौके पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा के पहुंचने के शॉट्स
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 07, 2025 19:30:082
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:15:562
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 07, 2025 19:15:371
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 07, 2025 19:15:280
Report
MKMohammed Khan
FollowOct 07, 2025 19:15:142
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 07, 2025 19:05:281
Report