Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

आरपीएफ डीआईजी ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Mar 28, 2026 10:52:13
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरपीएफ डीआईजी सैय्यद सरफराज अहमद ने महत्वपूर्ण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ के कामकाज, संसाधनों और रखरखाव की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने रेलवे स्टेशन की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से रखरखाव व्यवस्था, पावर रजिस्टर के संचालन और उपलब्ध कराए गए “मॉडल इको” के उपयोग एवं उसकी स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही बाराबंकी पोस्ट पर सामने आ रही चुनौतियों और समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की। डीआईजी सैय्यद सरफराज अहमद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन व्यवस्थाओं में पहले से सुधार हुआ है, उन्हें और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यात्री खुद को असुरक्षित महसूस न करे और सभी को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिले। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के समय आरपीएफ इंस्पेक्टर कपिल चौहान समेत सभी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे। डीआईजी के इस दौरे को रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर व सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 28, 2026 12:01:30
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी शनिवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सैनी ने पार्टी के चल रहे अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो विभिन्न मंडलों में आयोजित हो रहा है। इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें दीपदान, पुष्पांजलि और जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी। राजस्थान सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। साथ ही उन्होंने जोधपुर में उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार और संगठन लगातार जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 28, 2026 12:01:00
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 28, 2026 12:00:47
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 28, 2026 12:00:30
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो, अक्षरा सिंह ने कहा झारखंड मेरा ननिहाल और यहां पला बढ़ा हूँ इसलिए झारखंड में फिल्म इंडस्ट्रीज की असीम संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म इंडस्ट्रीज होने से लोगो को काफी ज्यादा रोजगार मिलेगा साथ ही पर्यटन और होटल उद्योग को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार फिल्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडीज की बात कर रही है और ऐसा हुआ और हमे मौका मिला तो झारखंड में भी काम करने में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि यहां मेरा ननिहाल है। उन्होंने कहा कि यहां कई खूबसूरत जगह है जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है और बड़े पैमाने पर लोगो को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। झारखंड में कई आकर्षक पर्यटक स्थल है और झारखंड जल, जंगल जमीन से घिरा हुआ है और यहां नेचुरल खूबसूरती काफी है ऐसे में हमें अगर काम करने का मौका मिले तो जरूर यहां काम करेंगे। फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोकारो के चास के तलगडिया मोड स्थित होटल क्लर्क इन के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थी जहां उन्होंने उक्त बाते मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने होटल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान चन्दनक्यारी के जेएमएम विधायक उमाकांत रजक और होटल मालिक के साथ साथ अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। इस दौरान अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगो की भीड़ भी जुट गई।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 11:58:56
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में कहा गया कि अति पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही आवश्यक संसाधन। ऐसे में जो सक्षम हैं वे लखनऊ या दिल्ली जाकर इलाज करा लेते हैं, जबकि गरीब मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि यहां कुल 175 चिकित्सकों के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र 62 नियमित चिकित्सक कार्यरत हैं। वहीं 62 चिकित्सक संविदा पर कार्य कर रहे थे, जिनमें से अधिकांश का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इससे चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा संविदा चिकित्सकों का नवीनीकरण रोका गया है, जबकि पहले से ही 51 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में आधे से भी कम चिकित्सकों के सहारे प्रतिदिन लगभग 3 हजार मरीजों की ओपीडी, ऑपरेशन और वार्ड की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। इसके अलावा क्लास-2, 3 और 4 के पदों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भी आधे से अधिक पद रिक्त हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। चिकित्सीय उपकरणों की कमी पर भी चिंता जताई गई। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में मात्र एक एमआरआई, एक सीटी स्कैन और दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, जबकि 20 करोड़ रुपये से अधिक के उपकरणों की आवश्यकता है। इसके विपरीत सरकार द्वारा मात्र 3-4 करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही चिकित्सकों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में अशोक सक्सेना, रजनीश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, गोलू ठाकुर, हरवंश लाल, नरेश वर्मा, अरुण रायकवार, अभिषेक तिवारी, विजय रायकवार, शंकर रायकवार और प्रभुदयाल कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
199
comment0
Report
Mar 28, 2026 11:48:02
228
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 28, 2026 11:47:34
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भूली हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के सिर, आंख और दाहिने हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिना हाथ लगभग कटकर लटक गया था, जबकि आंख अंदर दब गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली कि भूली होल्ट ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा उन्हें घटना स्थल भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर स्थिति गंभीर दिखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भूली थाना को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को उठवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है。
135
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 28, 2026 11:46:58
Bagaha, Bihar:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए पर्यटकों ने एक साथ दो बाघों को देखा। हाथीशाला और त्रिवेणी संगम के पास झाड़ियों में आराम कर रहे बाघ नजर आए, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और बच्चों ने अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की। गोरखपुर से आए अन्य पर्यटक भी बाघ देखने को देखते ही सिहर गए लेकिन उन्होंने सुरक्षा दूरी बनाए रखी। वाल्मिकीनगर के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि हाल ही में गोरखपुर से एक चिकित्सक परिवार को भी जंगल सफारी के दौरान बाघ देखने को मिला और पर्यटक यहाँ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। वैज्ञानिक गिनती के लिए हर चार साल पर बाघों की गणना पूरी होने के आसार हैं और 29 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा बाघों की असल संख्या जारी होगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के ज्ञात प्राणी और जैव विविधता में और उन्नति होगी। बाइट- पर्यटक बाइट- गोरव ओझा, निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
186
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 28, 2026 11:46:46
Thane, Maharashtra:भिवंडी में 5 किलो गैस सिलेंडर की कमी से कामगारों को परेशानी हो रही है. युद्धों के कारण गैस का अभाव दिख रहा है और भिवंडी शहर के कामगार वर्ग को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. भिवंडी कामगारों का शहर मानी जाती है जहां बड़ी संख्या में लोग 5 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं. गैस की कमी से नागरिकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. एजेंसी के बाहर रोजमर्रा सिलेंडर सीमित उपलब्ध होते हैं, इसलिए जो जो जल्दी पहुँचेंगे उन्हें ही सिलेंडर मिलते हैं. इसलिए कामगार पांव से पाँच बजे से ही लाइन लगाते हैं. सच तो यह है कि सिर्फ 150 सिलेंडर का वितरण हो रहा है, इसलिए लोगों का नंबर आने तक इंतजार करना पड़ रहा है. मर्यादित पूर्ति के कारण कई लोग खाली हाथ घर लौट रहे हैं.
108
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 28, 2026 11:46:20
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 तक होंगे व्यापक कार्यक्रम, घर-घर फहराएगा बीजेपी का झंडा नॉट - पार्टी के फाइल विजुअल लगा लें, बगड़ी की बाइट अटैच और पीटीसी 2903ZRJ_JPR_VISHNU_PTC_R, अध्यक्ष की बाइट पीसी से जयपुर vishnu भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर जयंती से पहले देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचकर जनता से सम्पर्क करेगी। इस अवधि में 7 से 14 अप्रैल तक शहर से गांव ढाणी तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार 7 से 14 अप्रैल के बीच गांव-गांव और बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पार्टी कार्यालयों पर सजावट, घर-घर फहराएंगे झंडा। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए विस्तृत सजावट और कार्यकर्ताओं के संपर्क के निर्देश दिए गए हैं। 6 अप्रैल को ध्वज फहराने, भाषणों के साथ मिठाई बांटने आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर झंडा फहराने और सोशल मीडिया पर प्रचार करने के निर्देश। 6 तथा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर सदस्यों को कार्यक्रम मनाने के लिए बुलाया गया है। 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित कर संगठनात्मक विस्तार और जन समर्थन पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा और लाभार्थियों से direct सम्पर्क। प्रदेश में टोली गठित, चार सदस्यीय प्रदेश-स्तरीय टोली और तीन सदस्यीय जिलों-स्तरीय टोली बनेंगे; राजस्थान में चार सदस्यीय टोली की संयोजकता बगड़ी के निर्देशन में। बाइट- मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष; बाइट- श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री; पीटीसी- विष्णु शर्मा
49
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 11:46:10
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर में आज शराब से भरा ट्रक बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ गया और बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग के बाहर कैश वेन से जा टकराया, घटना के केश वेन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक पोल भी टूटकर गिर गया घटना शहर के रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास हुई, इसी chauraha के पास आबकारी विभाग का गोदाम है, गोदाम में खाली होने दो ट्रक शराब डीसलरी से पहुंचे इसी दौरान ट्रक को रिवर्स लेकर गोदाम के गेट से अंदर करने के लिए एक ट्रक का ड्राइवर नीचे उतरकर दूसरे ट्रक में चढ़ गया, लेकिन वह उतरने से पहले अपने ट्रक को न्यूटल में ही छोड़ आया, इसी दौरान ढलान में न्यूटल में खड़ा ट्रक सड़क पर अपने आप लुढ़कर बिना ड्राइवर चलने लगा जिससे अफ़रा तफरी मच गई लेकिन राहत की बात यही रही कि घटना में कोई बिना ड्राइवर दौड़े ट्रक से कोई जनहानि तो नहीं हुई पूरा हादसा यहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है, इस ट्रक को बिना ड्राइवर दौड़ते देख क्लीनर ने रोकने के लिए दौड़ भी लगाई लेकिन वह ट्रक को रोक नहीं पाया और यह दुर्घटना हो गई
207
comment0
Report
Advertisement
Back to top