Back
1988 में बैलों से खेती शुरू, अब रामसरन वर्मा पहनते हैं सवा लाख का चश्मा
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 12, 2025 11:53:23
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- 1988 में बैलों से हल चलाकर शुरू की खेती..आज लगाते हैं सवा लाख का चश्मा, पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने सीएम योगी को सुनाए अपनी मेहनत के किस्से
बाराबंकी के दौलतपुर में आयोजित खेती की बात खेत पर कृषक सम्मेलन में पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में रामराज्य जैसा माहौल बना दिया है।
रामसरन वर्मा ने छोटे और लघु सीमांत किसानों को प्रदेश की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनकी बढ़ती आमदनी ही प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समर्थन मूल्य, गन्ना किसानों को लाभ और विभिन्न कृषि अनुदानों को किसानों की तरक्की का बड़ा आधार बताया। अपने अनुभव साझा करते हुए वर्मा बोले कि 1988 में उन्होंने बैलों से हल चलाकर खेती शुरू की थी और आज प्रगतिशील किसान बन चुके हैं। उन्होंने कहा आज हम सवा लाख का चश्मा पहनते हैं, यह सब सरकार की देन है। उनके इस बयान पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। नामों की सूची पढ़ते समय जब उनका अपना नाम आया तो वह खुद ही बोल पड़े यह तो हमारा नाम है। जिस पर सीएम योगी भी हंस पड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामसरन वर्मा के खेत पर किसान पाठशाला का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया, विभिन्न कृषि स्टालों को देखा और प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की। सीएम ने किसान पाठशाला का उद्घाटन करते हुए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री बलदेव सिंह और राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MPManish Purohit
FollowDec 12, 2025 13:08:570
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 12, 2025 13:08:250
Report
MVManish Vani
FollowDec 12, 2025 13:08:140
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 12, 2025 13:07:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 12, 2025 13:07:170
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 12, 2025 13:06:260
Report
0
Report
KCKhem Chand
FollowDec 12, 2025 13:05:210
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 12, 2025 13:04:290
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 12, 2025 13:04:160
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 12, 2025 13:03:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 12, 2025 13:03:360
Report