Back
आगरा में घायल मादा लकड़बग्घे की जान बची, विभाग और Wildlife SOS का सहयोग
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 12, 2025 13:07:37
Mathura, Uttar Pradesh
वन विभाग और वाइल्डलाइफ SOS के संयुक्त बचाव अभियान में आगरा से घायल मादा लकड़बग्घे की जान बचाई। आगरा के फतेहाबाद रेंज के बिलपुरा गांव से हाल ही में एक मादा लकड़बग्घे को बचाया गया। स्थानीय किसानों ने उसे अपने खेतों में असहाय और घायल अवस्था में देखा और अधिकारियों को सूचित किया। उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल जानवर को सुरक्षित बचाया और तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए पहुंचाया। लकड़बग्घा गंभीर रूप से निर्जलित था एवं उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ ही सूजन भी थी जिससे उसकी दृष्टि बाधित हो रही थी और उसका निचला जबड़ा घायल था, जिसकी बाद में एक्स-रे जांच में जबड़े में फ्रैक्चर का पता चला। घायल लकड़बग्घे का वर्तमान में वाइल्डलाइफ एसओएस के आगरा भालू संरक्षण केंद्र में गहन चिकित्सा उपचार चल रहा है। बिलपुरा के खेतों में काम कर रहे किसानों ने सबसे पहले लकड़बग्घे को असहाय स्थिति में देखा। उसकी हालत की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत उत्तर प्रदेश वन विभाग को सूचित किया, जिन्होंने सहायता के लिए संस्था की आपातकालीन हेल्पलाइन (+91 9917109666) के माध्यम से वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क किया। वाइल्डलाइफ एसओएस के बचाव दल और एक पशु चिकित्सक सहित पांच सदस्यीय टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जांच करने पर टीम ने पानी की कमी, एक आंख के आसपास सूजन (जिससे लकड़बग्घे की दृष्टि बाधित हो रही थी), मुंह से खून बहना और जबड़े का लटकना जैसे लक्षण देखे। लकड़बग्घे को सुरक्षित पकड़ने के बाद, उसे व्यापक चिकित्सा जांच और गहन देखभाल के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा भालू संरक्षण केंद्र ले जाया गया। इंडियन स्ट्राइप हाइना (लकड़बग्घा) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है और भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली लकड़बग्घे की एकमात्र प्रजाति है। आई.यू.सी.एन की रेड लिस्ट में इसे 'नियर थ्रैटंड’ (संकट के निकट) श्रेणी में रखा गया है और इसकी वैश्विक आबादी 10,000 से कम होने का अनुमान है। आगरा के डीएफओ, राजेश कुमार आई.एफ.एस ने कहा, “ग्रामीणों की त्वरित प्रतिक्रिया और वन विभाग तथा वाइल্ডलाइफ एसओएस के समन्वित प्रयासों ने इस लकड़बग्घे को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि घायल वन्यजीवों को समय पर सहायता और सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले।” Wildlife SOS के सह-संस्थापक और सीईओ, Kartik Saty Narayan ने कहा, “यह बचाव अभियान वन्यजीवों की सुरक्षा में सामुदायिक जागरूकता के महत्व को उजागर करता है। इस तरह की चोटें अक्सर मानव-वन्यजीव संघर्ष का परिणाम होती हैं, और समय पर हस्तक्षेप किसी जानवर के जीवित रहने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।” Wildlife SOS की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक, डॉ. इलयाराजा एस ने बताया, “जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो लकड़बग्घे की हालत गंभीर थी। फिलहाल उसका गहन पशु चिकित्सा उपचार चल रहा है, जिसमें हाइड्रेशन थेरेपी, दर्द निवारण और घाव का इलाज शामिल है, और हम उसकी नाज़ुक स्थिति पर विशेषज्ञ निगरानी रख रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
Yakoobpur, Uttar Pradesh:प्रयागराज के सोरांव एसीपी ने बयान जारी किया है बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है जल्द ही पीड़िता को बरामद किया जाएगा... पिछले 2 महीने से थाना प्रभारी फेल है बरामद नहीं कर पाए।
0
Report
0
Report
असम CM के बयान पर यूपी मंत्री ओपी राजभर का पलटवार,कहा-मुसलमानों ने विधानसभा चुनाव में BJPको वोट दिया
ATAlok Tripathi
FollowDec 12, 2025 14:35:330
Report
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowDec 12, 2025 14:33:35Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଆଗକୁ ଜବର ଦଖଲ ଉଚ୍ଛେଦ ହେବା ନିଶ୍ଚିତ। ବେଆଇନ ଦଖଲ କୁ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଉଚ୍ଛେଦ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଲେ ପୌର ପରିଷଦ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ।
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 12, 2025 14:33:210
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 12, 2025 14:32:570
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:32:430
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 12, 2025 14:32:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 12, 2025 14:32:12Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर टिहरी से है...जहां दो मंजिला पुराने मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 12, 2025 14:32:030
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 12, 2025 14:31:590
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 12, 2025 14:31:430
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:31:320
Report