Back
Barabanki:डीसीएम के बंपर पर लटका युवक VIDEO:2 KM तक लेकर भागा ओवरटेक को लेकर कार ड्राइवर की हुयी बहस
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में अयोध्या हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद एक कार चालक डीसीएम के अगले बंपर पर लटक गया। डीसीएम चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक वाहन पर लटकाए दौड़ाता रहा। यह पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर जा रही एक अर्टिगा कार और डीसीएम के बीच ओवरटेक को लेकर बहस हुई। अहमदपुर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार चालक वाहन से उतरा और डीसीएम चालक राम किशन से गाली-गलौज करने लगा। उसने पत्थर से हमला कर डीसीएम चालक को घायल भी कर दिया।
इसके बाद कार चालक डीसीएम के अगले बंपर पर चढ़ गया और अपने हाथ में पहने कड़े से शीशा तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान टोल का गेट खुल गया और डीसीएम चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। डीसीएम करीब दो किलोमीटर दूर बघौरा के पास रोकी गई, जहां युवक बंपर से उतर सका। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण तुरंत सफलता नहीं मिली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
107
Report
0
Report
0
Report
69
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोधपुर नगरिया में पति, बेटे द्वारा महिला की पीट पीट कर हत्या पर सीओ तिलहर ज्योति यादव का बयान
1
Report
0
Report