Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

रोहतास के सासाराम-डेहरी ऑन सोन 42 परीक्षा केंद्रों में चपरासी भर्ती टेस्ट, अभ्यर्थी उपस्थित

AYAMARJEET YADAV
Mar 15, 2026 03:46:59
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां रोहतास जिला के सासाराम तथा डेहरी ऑन सोन में आज 42 परीक्षा केंद्रों पर व्यवहार न्यायालय के परिचारी चपरासी पद के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें 24372 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली के परीक्षा 2:00 बजे से शुरू होगी। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सारे 8:00 बजे के बाद प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। सिविल कोर्ट के जजों के निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर न्यायिक पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। साथ ही दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पटना, गया के अलावा अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी यहां सुबह सही परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं। कुछ लोग रात में ही आ गए हैं। इन लोगों का कहना है कि उन लोगों की इस बार परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से हैं। उम्मीद है कि उन लोगों का सफलता मिलेगी। दूसरा जिला से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में थोड़ी बहुत परेशानी हुई लेकिन यह सब सामान्य बातें हैं। बता दे की सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाइट -- शिवपूजन कुमार (अभ्यर्थी) गयाजी。 बाइट -- राजेश कुमार (अभ्यर्थी) पटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 15, 2026 04:45:48
Alwar, Rajasthan:अलवर खरखड़ा गांव में आपसी विवाद के बाद मारपीट, छह लोग घायल; 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखड़ा में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया。 घटना को लेकर घायल पक्ष के परिजन कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि उसका भाई पलवा गांव से क्रिकेट खेलकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से राजगढ़ थाने में 34 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VNVishal Nagesh More
Mar 15, 2026 04:45:36
Malegaon, Maharashtra:गॅस प्रकल्पातून सिलेंडर पुरवठा झाला कमी नाशिकच्या मनमाड जवळील इंडेन बॉटलींग प्लांट मधून नाशिक जिल्ह्यासह अन्य जिल्ह्यात होणाऱ्या गॅस सिलेंडर पुरवठ्यावर सध्या युद्धजन्य परिस्थितीमुळे परिणाम झाला आहे,रोज गॅस प्रकल्पातून 100 गाड्या भरून गॅस सिलेंडरची वाहतूक होत असे,मात्र आता त्याची संख्या घटली असून केवळ 30 ते 35 गाड्याच गॅस सिलेंडर भरून बाहेर पडत आहे,त्यातच प्रकल्पातील 2 फिलिंग पॉईंट पैकी केवळ एकच पॉइंट सुरू आहे,गुजरातच्या हाजीराबाद येथून गॅस टँकर येत असले तरी पुढील युद्धजन्य परिस्थिती पाहता ग्राहकांना टंचाई जाणवू नये यासाठी कोटा कमी करण्यात आला असला तरी रोजच गाड्या सिलेंडर भरून जात असल्याचे सांगण्यात येतय. बाईट-कांतीलाल लुनावत-ट्रान्सपोर्ट मालक-मनमाड
0
comment0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
Mar 15, 2026 04:45:18
Dhule, Maharashtra:धुळे आणि नंदूरबार जिल्ह्यात कापसाला हमीभावापेक्षा कमी दर मिळत असल्याने शेतकरी चिंतेत आहेत. सीसीआय खरेदीची मुदत आज संपणार शेतकऱ्यांची चिंतेत वाढ झाली आहे. कापसाला योग्य भाव मिळत नसल्याने कापूस साठवणुकीवर अधिक भर दिला जात आहे. जिल्ह्यातील कापूस उत्पादक शेतकऱ्यांसमोर सध्या मोठे संकट उभे राहिले आहे. बाजारात कापसाला हमीभावापेक्षा कमी दर मिळत असल्याने अनेक शेतकऱ्यांनी आपला कापूस साठवून ठेवला आहे. मात्र सीसीआयकडून कापूस खरेदीसाठी दिलेली मुदत आज संपणार असल्याने शेतकऱ्यांची चिंता आणखी वाढली आहे. खाजगी व्यापाऱ्यांकडून कमी दर मिळत असल्यामुळे शेतकरी सरकारी खरेदी केंद्रांकडे वळत असले तरी अल्प कालावधीत मोठ्या प्रमाणात कापूस विक्री करणे शेतकऱ्यांसाठी कठीण ठरत आहे. त्यामुळे सीसीआयकडून खरेदीची मुदत वाढवली जाईल का, याकडे शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे. एकीकडे कापसाला योग्य भाव मिळत नाही, तर दुसरीकडे खरेदी केंद्र बंद होण्याची वेळ आल्याने शेतकरी दुहेरी संकटात सापडला आहे.
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Mar 15, 2026 04:35:13
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब जयमाल के दौरान एक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया जिसमे दबकर 2 लोगों की मौत हो गई वहीँ दर्जन भर लोग घायल भी हो गए।घटना ओबरा थाना क्षेत्र के मँझिआवा गांव की है।मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर तत्काल बाहर निकाला और फिर विभिन्न अस्पतालों में उन्हें भर्ती कराया।मृतकों की पहचान सत्यनारायण तथा अखिलेश्वर के रूप में की गई है जो रिश्ते में दुल्हन के भाई बताए जा रहे हैं।दरअसल,मझिआंव गांव के रामव्यास सिंह के यहां उनकी पुत्री की शादी थी। गोह थाना क्षेत्र के पकड़ी से बारात आई थी।जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इसी बीच शादी वाले घर के सामने के घर का पोर्टिको अचानक भरभरा कर गिर गया और यह हादसा हो गया।हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया ।
87
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 15, 2026 04:34:41
Ranchi, Jharkhand:राज्य के आईएएस अधिकारियों के अचल संपत्ति का ब्यौरा कार्मिक विभाग को पास सौंप दिया गया है। इस व्योरा में कई अधिकारियों ने झारखंड में कई जगहों पर जमीन खरीदी है। राज्य के 155 अधिकारियों के व्योरा पर राज्य में शियासत भी खूब हो रही है झारखंड बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि इस सरकार के अंदर अफसर शाही हावी है इस सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य के ऑफिसर किसी अधिकारी की बात तक नही सुनते और राज्य के बाहर इन्वेस्टमेंट कर रहे है। पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि जब राज्य में रघुवर दास का कार्यकाल था तो उस दौरान अफसरशाही इतनी हावी नहीं थी। लेकिन इस सरकार के कार्यकाल के दौरान अफसरशाही हावी है。 झारखंड कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमारी सरकार में अफसर शाही हावी नहीं है कुछ लोग हैं उन पर सरकार लगाम लगाएगी। हालांकि इन अधिकारियों की यह संपत्ति कोई नई नहीं है। यह अधिकारी पूर्व से ही झारखंड में काम कर रहे हैं।राज्य में कई ऑफिसर ऐसे हैं जिन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। लेकिन कुछ अधिकारियों के लिए राजभर के अफसर को दोषी ठहराना ठीक नहीं। कई लोग झारखंड से मलाई खाकर केंद्र शिफ्ट हो गए हैं और बीजेपी को बताना चाहिए कि किनके संरक्षण में गए हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है तो प्रमाणित भी करना चाहिए。
103
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 15, 2026 04:34:30
78
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 15, 2026 04:34:21
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम है , 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार है । 5 NDA के तो 1 प्रत्याशी महागठबंध ने उतारे है लेकिन दोनों ही गठबंधन के पास वोटों की कमी है NDA को 3 वोट की कमी है तो महागठबंध को 6 वोट की कमी है जिसको लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है । 16 मार्च को मतदान होना है जिसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है , 12 मार्च को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधायक दल की बैठक हुई तो वहीं कल रात उपेन्द्र कुशवाहा की अगुवाई में NDA विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सभी 202 विधायक मौजूद रहे । आज 3 बैठक और होनी है 2 बजे सम्राट चौधरी के आवास पर तो 4 बजे जेडीयू विधायक दल की बैठक मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर उसके बाद 4:30 बजे NDA विधायक दल की बैठक भी मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होगी । राज्यसभा चुनाव ओवैसी की पार्टी और विधायक निर्णायक भूमिका में है चुकी उनके पास 5 विधायक है और दोनों ही गठबंधन को वोट की जरूरत है जिसको लेकर ओवैसी की AIMIM के विधायकों को साधने की कोशिश की जा रही है । आज अख्तरूल इमाम ने इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया है जिसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे और बताया जा रहा है कि कुछ शर्तों पर चर्चा होने के बाद ये फाइनल हो जाएगा ओवैसी के 5 विधायक किसके समर्थन में हैं ।
35
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 15, 2026 04:34:09
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी ईरान युद्ध का असर: बूंदी के चावल उद्योग पर संकट, किसान-व्यापारी दोनों परेशान खाड़ी देशों में निर्यात रुका, बूंदी के चावल के दाम गिरे; किसान, व्यापारी और मिलर्स पर मार निर्यात ठप, गोदाम भरने लगे: बूंदी के चावल उद्योग पर मंडराया संकट 50 करोड़ रोज का कारोबार रुका, दाम 800 रुपये क्विंटल तक गिरे दुनिया के दो बड़े भू-राजनीतिक ताकतों के बीच छिड़े युद्ध का असर हजारों किलोमीटर दूर भारत के किसानों और उद्योगों पर भी पड़ सकता है—यह बात इन दिनों राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में साफ दिखाई दे रही है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार की रफ्तार को धीमा कर दिया है। इसका सीधा असर बूंदी, कोटा और बारां जिले की बासमती चावल इंडस्ट्री पर पड़ा है। हाड़ौती से रोजाना करीब 50 करोड़ रुपए का चावल खाड़ी देशों में निर्यात होता था, लेकिन युद्ध के बाद यह कारोबार लगभग ठप हो गया है। निर्यात रुकने से राइस मिलर्स के गोदामों में स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है और उन्हें मजबूरी में सस्ते दाम पर चावल बेचना पड़ रहा है। इससे हर किस्म के चावल के भाव 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं, जिससे उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाड़ौती का चावल उद्योग संकट में हाड़ौती क्षेत्र खास तौर पर बूंदी जिला लंबे समय से बासमती और अन्य किस्मों के चावल के उत्पादन और निर्यात के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां की राइस मिलों में राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों से धान लाकर प्रोसेसिंग की जाती है। इसके बाद तैयार चावल का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों और अन्य विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाता है。 चावल एक्सपोर्ट बताते हैं कि हाड़ौती संभाग में सबसे ज्यादा राइस मिलें बूंदी जिले में हैं, इसके बाद कोटा और बारां का स्थान आता है। इन मिलों में रोजाना लगभग 1500 मीट्रिक टन धान की प्रोसेसिंग कर बासमती चावल तैयार किया जाता है। सामान्य दिनों में इस चावल का अधिकांश हिस्सा विदेशों में भेजा जाता है, लेकिन युद्ध के कारण निर्यात लगभग रुक गया है。 रामफूल मेहरा
74
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 15, 2026 04:33:45
67
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 15, 2026 04:33:04
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में राजद पूर्व मंत्री ललित यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अगर कोई “कलेक्टर से चपरासी बनने जा रहा है तो यह उसकी मर्जी है।” उन्होंने कहा कि उनके अनुसार किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सबसे बड़ा होता है, केंद्रीय मंत्री का पद भी उससे छोटा है। ऐसे समय में, जब होली और ईद जैसे त्योहार का माहौल है, मुख्यमंत्री का राज्यसभा जाने का विचार कहीं न कहीं किसी साजिश की ओर इशारा करता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री के बेटे के राजनीति में आने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि अगर कोई समाज सेवा करना चाहता है तो उसे राजनीति में जरूर आना चाहिए। समाज सेवा करना अच्छी बात है और इससे समाज को मजबूती मिलती है।
45
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 15, 2026 04:32:44
100
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 15, 2026 04:32:30
Danapur, Bihar:पटना के नौबतपुर प्रखंड स्थित गोपालपुर गांव के दलित टोला में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। करीब 35 लोगों में चेचक जैसे लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मेडिकल टीम ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर मरीजों की स्थिति का जायजा लिया और सबसे अधिक प्रभावित दो मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग भेज दिए। इनमें 29 वर्षीय सुजीत पासवान और 12 वर्षीय रोहन कुमार शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। नौबतपुर रेफरल अस्पताल की डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि गोपालपुर गांव में करीब 35 लोगों में चेचक जैसे लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजकर लोगों को बीमारी के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि यह बीमारी खासकर बच्चों में तेजी से फैलती है क्योंकि बच्चे आपस में साथ खेलते हैं, जिससे संक्रमण एक-दूसरे में फैलने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि कुछ वयस्कों में भी इसके लक्षण देखे गए हैं। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण बुखार के साथ शरीर पर दाने या चकत्ते निकलना है। ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है, ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, हाथ धोने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकांश प्रभावित लोग अब ठीक हो चुके हैं और उनके शरीर पर केवल निशान बचे हैं। फिलहाल सभी मरीजों को जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है。
66
comment0
Report
Advertisement
Back to top