225001
बाराबंकी-नशे से दूर रहने और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की दिलाई शपथ
Barabanki, Uttar Pradesh:स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित कर इतिहास रच दिया। यह कार्यक्रम 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित हुआ। जिसके क्रम में जिले में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व कार्ड के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम सहित सभी तहसील सभागर में किया गया0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फलोदी में मतदान जारी: 60.41% तक पहुंचा मतदान, सुरक्षा के साथ उत्साह
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी में शहर की सरकार के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। फलोदी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही चुनाव मैदान में कुल 127 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशी हैं, जबकि 47 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वही करीब एक दर्जन वार्डों में सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है। वही फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई अपनी पत्नी के साथ वोट देने मतदान केंद्र पहुंचें। दोपहर 1 बजे तक फलोदी नगरपरिषद में 60.41 प्रतिशत व बाप नगरपालिका में 73.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।0
0
Report
बाड़ी में मतदान उत्साह: विकास ही 2026 का प्रमुख मुद्दा
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें, विकास बना अहम मुद्दा बाड़ी। नगर पालिका आम चुनाव-2026 में बाड़ी के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सभी 44 वार्डों के पोलिंग बूथों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। युवा, बुजुर्ग और पहली बार वोट डालने वाले मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है। मतदाताओं का कहना है कि इस बार वार्ड का विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। सड़क, नाली, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर वोट कर रहे हैं। मतदाता बोले- ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो वार्ड में ईमानदारी से विकास कार्य कराए और जनता की सुनवाई करे0
0
Report
जोधपुर के 100 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान, 3 लाख से अधिक मतदाता ने किया मतदान
Jodhpur, Rajasthan:*-100 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान जारी, 3 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग* जोधपुर। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 3,09,848 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। *दोपहर 1 बजे तक मतदान की स्थिति* नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 1 बजे तक 3,09,848 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है。 बाईट आलोक रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
खबर नहीं मिली: सामग्री में समाचार मौजूद नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भांगड़ा कार्यक्रम पर ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के सरकारी बैंकों में हड़ताल, 5-दिन कामकाजी नीति और PLI पर तनाव
Jamshedpur, Jharkhand:आज जमशेदपुर के सभी सरकारी बैंक अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है, शहर मे भेदभावपूर्ण/मनमाने PLI के विरोध एवं लंबे समय से लंबित 5 दिन का वर्किंग की मांग को लेकर बैंक के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया गया。 जमशेदपुर की अनेक शाखाओं के साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता और संगठन की ताकत का परिचय दिया。 सभा हरेंदु शर्मा, माझो राम माझी, प्रभाकर जी, संगीता जायसवाल, श्रुति सरिता, अदिति प्रकाश, प्रिया सुधाकर, मनीष सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया और स्पष्ट संदेश दिया कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उनका साफ कहना है कि मनमाना और भेदभावपूर्ण PLI बंद हो! 5-Day वर्किंग अविलंब लागू हो! आज की मजबूत भागीदारी ने एक बार फिर साबित किया कि जब हम एकजुट होकर आवाज़ उठाते हैं, तो हमारी आवाज़ को अनसुना नहीं किया जा सकता। इसमें उपस्थित बैंक कर्मी संतोष कुमार अमित पांडे मनोज कुमार शौकत अली एवं अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे। एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है! साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है。0
0
Report
कोडरमा के बैंक कर्मियों ने 5-डे बैंकिंग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
Koderma, Jharkhand:कोडरमा- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कोडरमा में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप्प रहीं। केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने के बाद बैंककर्मियों ने हड़ताल किया। इसके विरोध में कोडरमा और झूमरी तिलैया के अलावे प्रखंडो में भी बैंककर्मियो ने सड़कों पर उतरकर और विभिन्न बैंक शाखाओं के समक्ष उग्र प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। बैंककर्मियो ने बताया कि 5-डे बैंकिंग पर सरकार के साथ दो साल पहले समझौता हुआ था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। बैंककर्मियो ने एलआईसी और आरबीआई के तर्ज पर बैंकों में भी 5-डे बैंकिंग तुरंत लागू करने और पीएलआई की विसंगतियां दूर करने की मांगों को दोहराया। मांगें नही मानने पर बैंककर्मियो ने 28 और 29 सितंबर को और फिर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। हालांकि, ग्राहकों की राहत के लिए एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं चालू रखी गईं।0
0
Report
विनोद साहनी हत्या केस में संजय निषाद की मांगों के समर्थन में निषाद समुदाय का धरना
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में हुए बर्तन व्यापारी और निषाद समाज नेता विनोद साहनी हत्याकांड को कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का चालक धरना 3 घंटे बाद समाप्त हो गया है। आज यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद शुक्रवार सुबह 10:00 बजे गोंडा सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर के उनके द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल हुए। वही गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से बंद कमरे में लगभग 40 मिनट तक मंत्री ने अपनी मांगों को लेकर के बात की। मांगों को लेकर बात होने के बाद मंत्री ने मृतक विनोद साहनी के परिजनों को बुलाकर के भी लगभग 20 मिनट तक बंद कमरे में बात की। सभी लोगों से बातचीत होने के बाद मंत्री संजय निषाद अपने निषाद समाज के लोगों के पास पहुंची और गोंडा सर्किट हाउस से विनोद साहनी के हत्यारे को फांसी दो, न्याय दो के नारे लगाते हुए लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पैदल march का विरोध प्रदर्शन करते हुए गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां गोंडा कलेक्ट्रेट के अंदर सड़कों पर लगभग 20 मिनट तक धरने पर बैठे रहे जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन पहुंची अपनी पांचो मांगों को लेकर के माइक के माध्यम से उनके सामने रखी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के पांचो मांगों को लेकर के आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगी पुरी की जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद की पांच मांगों से सबसे बड़ी मांग है कि जो आरोपी फरार चल उनकी गिरफ्तारी की जाए जो आरोपी पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर और NSA की कार्रवाई की जाए पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। परिजनों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए साथ ही साथ मुख्यमंत्री से मिलवाने को लेकर के भी जिला प्रशासन द्वारा पहल की जाए। धरना प्रदर्शन समाप्त करके कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मृतक विनोद साहनी के घर पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के रवाना हो गए है उनके साथ गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा भी साथ में गए हैं। मृतक विनोद साहनी के परिजन मंत्री के आने की मांग को लेकर की अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि मंत्री के पहुंचने के बाद लोग अंतिम संस्कार करेंगे। परिजन शव लेकर सड़क रखकर प्रदर्शन करने जाने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान परिजनों और पुलिस कर्मियों की बीच धक्का मुक्की और झड़प भी हुई है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Visual0
0
Report
Advertisement
UFBU की एक दिन की बैंक हड़ताल से धनबाद में 200 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रभावित
Dhanbad, Jharkhand:UFBU यानी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज देशव्यापी बैंक हडताल का धनबाद शहर में भी व्यापक असर देखने को मिला। शहर के विभिन्न बैंकों की शाखाओं एवं कार्यालयों में बैंककर्मियों ने हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे पूर्णतः सफल बनाया। इस हडताल में UFBU के सभी घटक दलों की सक्रिय भागीदारी रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर एक दिन का हड़ताल किया है.वर्तमान में बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।नए प्रस्ताव के लागू होने पर हर शनिवार को छुट्टी रहेगी।यूनियन नेताओं का कहना है कि पिछले वेतन समझौते के समय 8 मार्च 2024 में आईबीए के साथ सहमति बन गई थी और इसे अनुशंसा के साथ सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था। लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार के पास पाँच दिवसीय कार्य दिवस का मुद्दा लंबित है जिससे मजबूर होकर बैंक कर्मचारियों को आंदोलन और हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा यूएफ़बीयू ने भेदभावपूर्ण पीएलआई का भी विरोध किया है जिसमें बैंक कर्मचारियों के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। यूएफ़बीयू के विरोध के कारण पीएलआई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है यह लाखों बैंक कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है। इस हड़ताल से धनबाद में लगभग 200 करोड़ का ट्रांजेक्शन प्रभावित होगा.0
0
Report
अजय राय का मस्जिद नक्शा विवाद: योगी-ध्रुवीकरण पर जोर देती राजनीति
Moradabad, Uttar Pradesh:मस्जिद से बाहर निकलते ही बोले अजय राय जानबूझ कर prataडित करने कों 50 साल से जो मस्जिद है उससे नक्शे मांगे हैं, ये चाहते है कैसे तनाव पैदा होकर माहौल खराब है, सहारनपुर की तरह यहाँ भी तोड़ने की इनकी मंशा है लेकिन कांग्रेस के लोग इस मंशा कों पूरा नहीं होने देंगे, कांग्रेस के लोगो से कहूंगा की आधी रात कों भी जरूरत पड़े तो मुस्तफा मस्जिद के लिए आकर खड़े हो जाए, जैसे मुस्तफा मस्जिद का नक्शा माँगा है सरकार ने वैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास का नक्शा प्रदेश और देश की जनता के सामने रखे। ये केवल पूरे प्रदेश में हिंदू मुस्लिम कर तनाव पैदा करके अपनी नाकामयाबीयों कों छुपाने में लगे, मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए बोले अजय राय, गोरखपुर में जहाँ आदमी का अंतिम संस्कार होता है वहाँ पर कमीशन खोरी हो रही है, वहाँ 2 वकील संजय सिंह और अस्थाना जी जो दाह संस्कार में गए थे वहाँ गुमब्द गिरने से वही मर गए, मुख्यमंत्री के गृह जनपद में गोरखपुर मे कमीशनखोरी और चोरी हो रही है, इससे दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है शमशान का पैसा खा रहे हो... यूपी का मुख्यमंत्री शमशान का पैसा खाया, इससे पहले इन्होने सेना के ताबूत के भी पैसे खाये, इन लोगो ने शमशान कब्रिस्तान और ताबूत तक के पैसे खाये है, देश की जनता सब भाई है अगर मस्जिद को नोटिस दिया जाएगा तो हिंदू खड़ा होगा और मंदिर पर बात आएगी तो मुसलमान खड़ा होगा। मुस्तफा मस्जिद में मुलाकात को लेकर बोले अजय राय, मुल्तबल्ली साहिब ने कहा है की पहली बार ऐसा नोटिस दिया गया, यह जमीन प्राइवेट है और ओनर भी प्राइवेट, यहाँ ना नगर निगम ना एमडीए बल्कि अपनी जमीन पर जानबूझकर प्रताड़ित कर रहे। भाजपा के कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण करने के आरोपों पर भड़के अजय राय ने खुद को सनातनी काशी का हिंदू बताया, अजय राय सनातनी हिंदू है और काशी का हिंदू है, अब हम असली हिंदू हैं या नकली ये मोदी जी बताएँगे... जब 7 राउंड चुनाव हारे बनारस से, यहाँ कोई ध्रुवीकरण नहीं कर पाएगा जब यहाँ अजय राय सनातनी खड़ा है तो कोई ध्रुवीकरण नहीं कर पाएगा。0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले- सपा की रंग बदलना असली चेहरा नहीं छुपा सकता
Azamgarh, Uttar Pradesh:सपा है भ्रमित, रंग बदलने से नहीं छुपेगा असली चेहरा, सपा सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता को प्रदेश भूला नहीं, योगी सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत, विकास में यूपी नंबर वन-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में स्थित ग्राम जिवली भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत करते बुलंदशहर मामले में सपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भ्रमित है। प्रदेश की योगी सरकार प्रतिबद्धता के साथ जनता के साथ खड़ी है और किसी को भी कहीं आने-जाने से रोकने-टोकने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और फसाद को प्रदेश भूला नहीं है विशेषकर जौनपुर औरआजमगढ़ के लोग। जब-जब सपा सत्ता में रही है, तब-तब अराजकता, दंगे और लूट जैसी घटनाएं हुई हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बहुरूपिये की तरह रंग बदल रही है, लेकिन रंग बदलने से उनका असली चेहरा नहीं छुपेगा, जनता उनकी असलियत को पहचानती है। ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश में योगी जी की सरकार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत है और प्रदेश पूरे देश में विकास के मामले में नंबर एक साबित हो रहा है। उन्होंने बातचीत के दौरान आश्वासन दिया कि जहां-जहां बाढ़ आई है, वहां हेल्थ कैंप लगाए गए हैं, पर्याप्त दवाइयां और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है तथा मुख्यमंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। मौसमी बीमारियों खांसी, जुकाम, बुखार को लेकर उन्होंने सलाह दी कि लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं, मास्क लगाएं और मानकों का पालन करें। अस्पतालों में पैथोलॉजी मशीनों के सुचारू रूप से चलने की बात कही और आजमगढ़ में न्यूरो डॉक्टर की तैनाती के सवाल पर कहा कि इसके लिए प्रक्रिया जारी है और ज्ञापन दिया गया है। ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है और इस पर दिल्ली से जवाब दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
करनाल नहर में डूबे पिता-पुत्र का शव एक साथ बरामद, अंतिम संस्कार तय
Karnal, Haryana:करनाल नहर में डूबे पिता-पुत्र की मिली लाश, एक साथ होगा अंतिम संस्कार, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई नहर में छलांग, बचाने की कोशिश में दोनों ने गंवाई जान, दो दिन बाद एक साथ बरामद हुए शव। करनाल के निसिंग क्षेत्र से सामने आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है। बेटे की जान बचाने के लिए पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के आगे दोनों की जिंदगी की जंग हार गई। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार पिता और पुत्र दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खेत में काम कर रहा था परिवार का 20 वर्षीय बेटा जानकारी के मुताबिक, निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा निवासी 78 वर्षीय सतनाम और उनका 20 वर्षीय बेटा मानुष खेत में फसल पर स्प्रे करने के लिए गए थे। खेत के पास ट्यूबवेल की सुविधा नहीं थी, इसलिए स्प्रे की टंकी में पानी भरने के लिए मानुष पास से गुजर रही हाबड़ी ब्रांच स्थित बस्तली नहर के पास पहुंचा। इसी दौरान पानी लेने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में जा गिरा। मानुष को नहर में डूबता देख उसके साथी ने też उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के सामने उसकी कोशिश नाकाम रही। बेटे की आवाज सुनी तो पिता ने नहीं सोचा अपनी जान का अंजाम कुछ समय पहले ही परिवार ने नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि सतनाम को तैरना तक नहीं आता था। इसके बावजूद बेटे को बचाने की कोशिश में उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की। लेकिन नहर का तेज बहाव दोनों पिता-पुत्र को अपने साथ बहा ले गया और देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में लापता हो गए। दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, आज खत्म हुआ इंतजार हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया गया। करीब दो दिन तक नहर में तलाश जारी रही। आखिरकार आज राजौंद गांव के पास नहर से पिता-पुत्र दोनों के शव बरामद कर लिए गए। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपे जाएंगे शव पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मानुष खेत में स्प्रे का काम कर रहा था। गर्मी के कारण वह नहर की तरफ गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसे बचाने के लिए उसके पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी। अधिकारी के अनुसार, सतनाम को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते दोनों पानी में डूब गए। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मजदूरी और खेतों में स्प्रे कर परिवार चलाता था पिता-पुत्र परिजनों के मुताबिक, सतनाम और मानुष मजदूरी का काम करते थे और खेतों में स्प्रे करने का काम भी करते थे। हादसे के दिन भी दोनों खेत में फसल पर स्प्रे करने के लिए गए थे। स्प्रे की टंकी खाली होने के बाद मानुष नहर से पानी लेने गया था, लेकिन एक छोटी-सी चूक ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अब एक साथ उठेंगी पिता-पुत्र की अर्थियां जिसने पिता ने बेटे को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, अब उसी बेटे के साथ उनकी अंतिम यात्रा भी एक साथ निकलेगी। दो दिन की तलाश के बाद मिले दोनों शव परिवार के लिए उस दर्दनाक सच की तरह हैं, जिसे स्वीकार करना शायद कभी आसान नहीं होगा।0
0
Report
वाराणसी-प्रयागराज में बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंची, CM के निर्देश पर राहत-बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी-प्रयागराज में बाढ़ प्रभावितों तक राहत सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य लगातार जारी जिला प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटीं बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री और मेडिकल किट पहुंचाई जा रही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा0
0
Report
कृष्णा नगर में झमाझम बारिश से गर्मी गई, लोगों ने राहत महसूस की
New Delhi, Delhi:कृष्णा नगर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद इलाके का तापमान भी कुछ कम महसूस हुआ। वहीं, तेज बारिश के चलते सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हुई।0
0
Report
Advertisement
