Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न

Jan 17, 2026 13:26:38
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जिले के हरख विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय उदवापुर में शनिवार को एक महिला शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उमा वर्मा (40) के रूप में हुई है जो इसी विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक के कमरे में शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। सतरिख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षिका उमा वर्मा दो बच्चों की मां थीं और जलालपुर गांव में रहती थीं। उनके पति ऋषि वर्मा भी शिक्षा विभाग में सिद्धौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेण्ड़वां में सहायक अध्यापक हैं। मृतका के पति ऋषि वर्मा ने आरोप लगाया कि विद्यालय का स्टाफ पिछले ढाई साल से लगातार उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जब वह मन लगाकर बच्चों को पढ़ाती थीं तो स्टाफ के लोग टीका-टिप्पणी करते थे। कई बार पूरे स्टाफ ने मिलकर उनके खिलाफ शिकायतें कीं। हम ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन ट्रांसफर नहीं हो पाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी शिक्षकों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा लेकिन किसी ने उन्हें उतारकर समय पर इलाज के लिए नहीं ले गया। शायद बच जातीं। सुबह 10:30 बजे मुझसे बात हुई थी लेकिन न परेशान दिख रही थीं और न ही मुझे कोई बात महसूस हुई। मृतका के भाई शिवाकांत वर्मा ने बताया कि मेरी बहन मन लगाकर बच्चों को पढ़ाती थीं। इस बात को लेकर पूरा स्टाफ टीका-टिप्पणी करता था कि 'बड़ी पढ़ाने वाली है, इनको अवार्ड चाहिए। एक-दो बार हमने उन्हें परेशान देखा तो पूछा लेकिन वह टाल देती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य रूप से सहायक अध्यापक सुशील वर्मा और इंचार्ज सीतावती, जया तथा अर्चना ने उन्हें परेशान किया। इनका बच्चों से पढ़ाने का कोई मतलब नहीं था जबकि मेरी बहन लगातार मन से पढ़ाती थीं और बच्चों का चयन भी हो रहा था। शिवाकांत ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि जिस प्रधानाध्यापक के कमरे में फांसी लगाई उसका दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था खुला था। पहले स्टाफ ने वहां की सभी चीजों को ठीक किया उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Mar 04, 2026 08:00:14
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, डायल 112 के सिपाहियों को महिला बता रही थी घटनाक्रम, तभी पुलिस के सामने ही दबंगों ने महिला पर किया हमला, महिला की मारपीट करने वाले 10-15 युवक मौके से हो गए फरार, पुलिस बनी रही मूकदर्शक, गांव के ही युवक रवि कुशवाहा व उसके भाइयों ने अपने मित्रों संग दिया घटना को अंजाम, आनन फानन में लहूलुहान हालत में महिला को एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया अस्पताल, महिला की हालत गंभीर, घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव का मामला।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 04, 2026 07:52:24
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दुनिया की सबसे अनोखी जूते मार होली खेली जाती है। आपने लठमार होली और फूलों की होली के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन शाहजहांपुर की जूतेमार होली पूरे देश में सबसे खास होती है। यहां लाट साहब बनाकर एक व्यक्ति को भैंस गाड़ी पर बैठाया जाता है और पूरे शहर में जुते और झाड़ू मार कर उसे घुमाया जाता है। खास बात है कि इस खास होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। दरअसल यहां पर अंग्रेजों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए लोग जूतेमार होली मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लोग अंग्रेजी शासन से नाराज थे जिसके बाद वह लोग एक व्यक्ति को लाट साहब बना कर उसे भैंसा गाड़ी पर बैठाते हैं और पूरे शहर में जुते मारते हुए घूमाते हैं। यहां लाट साहब को जूते के साथ-साथ झाड़ू से भी पीटा जाता है। जब यह लाट साहब का जुलूस शहर से गुजरता है तो स्थानीय लोग उसके ऊपर जूते की बौछार करते हैं। जूते मार होली में लाट साहब के जुलूस की सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें अर्ध सैनिक बल भी शामिल है।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 04, 2026 07:52:08
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:गोपीनाथ मंदिर में वर्षों से चली आ रही होली की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ निभाई गई। रंग, आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम यहां देखने को मिला। होली के पावन अवसर पर जिले भर के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में लोग गोपीनाथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए। हर वर्ग और हर आयु के लोगों ने मिलकर प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। मंदिर परिसर और रामलीला मैदान में रंगों और उमंग से सराबोर हो उठा। यहां की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। वही जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में भी होली धूम धाम से मनाई जा रही है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 04, 2026 07:51:58
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गंगनाली गांव में होली की रात शराब ठेके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि चोरों ने ठेके की दीवार में कुंबल लगाकर अंदर घुसते हुए दो पेटी शराब और करीब 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। ठेका मालिक ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे ठेका बंद कर घर चला गया था। ठेके के अंदर 35 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोरों ने शराब के साथ चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक शराब चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। ठेका मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 04, 2026 07:49:20
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 04, 2026 07:49:13
Jehanabad, Bihar:बिहार के जहानाबाद में होली का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उमंग और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, सुबह से ही उत्सव का माहौल चरम पर है। क्या बूढ़े, क्या बच्चे सभी होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। वही घोसी में इस बार दुरखेड़ी खेलने की प्राचीन परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग एक-दूजे को मिट्टी लगाकर आपसी भेदभाव मिटाने और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। गांव की चौपालों और गलियों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते लोग और पारंपरिक फगुआ गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया है। वहीं, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं की टोलियां सड़कों पर जश्न मनाती और भाईचारे का संदेश देती नजर आ रही हैं। इधर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के हर चौक चौराहे एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 04, 2026 07:48:56
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में होली का रंग अब पूरी तरह लोगों पर चढ़ने लगा है। शहर के पश्चिमी वार्ड नंबर 09 में होली की खुमारी देखते ही बन रही है। यहां बीजेपी नेता बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय लोगों की टोली ने एकजुट होकर होली के गीतों पर जमकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। गुलाल और रंगों से सराबोर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बुजर्गों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिपिन कुमार सिंह ने मौके पर कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनता है और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल मिलाकर, लखीसराय में होली का यह रंगारंग जश्न लोगों के दिलों में खास याद बनकर दर्ज हो गया।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top