Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mission Yuva के तहत 224 केस मंजूर, युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता का संकल्प
WMWaqar Manzoor
Mar 04, 2026 07:49:20
Deputy Commissioner Ganderbal, Jatin Kishore, chaired a meeting of the District Level Implementation Committee (DLIC) to review and approve cases under Mission Yuva in the district. During the meeting, the committee deliberated in detail on the applications received. After thorough scrutiny, a total of 224 cases including 223 Nano cases and 01 MSME case were approved to enable aspiring entrepreneurs to establish and expand their ventures across diverse sectors. Addressing the meeting, DC stressed the importance of timely processing and disposal of cases to ensure that eligible youth receive financial assistance without delay. He directed the concerned officers and banking institutions to expedite sanction and disbursement of cases so that the beneficiaries can commence their activities at the earliest. DC further instructed the Lead District Manager and other officers to maintain close coordination and ensure that all formalities are completed in a time-bound manner. Reiterating the administration’s commitment to youth empowerment, DC urged officers to provide handholding support to beneficiaries, including guidance on project formulation, market linkage and follow-up support to ensure the sustainability of the units established under Mission Yuva. The meeting was attended by Additional District Development Commissioner, Lead District Manager, Functional Manager DIC, officials from Employment Department and other concerned officers and officials.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSumit Kumar
Mar 04, 2026 09:01:38
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 04, 2026 09:01:30
Panchkula, Haryana:पंचकूला में धूमधाम से मनाई जा रही होली, रंगों और फूलों से सजी भाईचारे की तस्वीर पंचकूला में होली का त्योहार इस बार भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग रंगों और फूलों के साथ होली खेलते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने पारंपरिक फूलों की होली खेली, जहां गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर रंगों के इस पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया। होली के इस रंगारंग आयोजन ने एक बार फिर समाज में भाईचारे और एकता की मिसाल कायम की है। शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक होली मिलन समारोहों का आयोजन भी किया गया, जहां लोगों ने मिठाइयों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 09:01:05
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 04, 2026 09:00:29
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर शाजापुर जिले के ग्राम पोलाय खुर्द में होली का पर्व एक अनोखे तरीके से मनाया जाता है। यहां ग्रामीण दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी ग्रामीण इसे बड़े उत्साह के साथ निभाते हैं। यह अनोखा अनुष्ठान गल महादेव के मंदिर प्रांगण में होता है। होली के दिन शाम को जलती होली के अंगारों को तैयार किया जाता है, जिसके बाद ग्रामीण बिना किसी सुरक्षा के इन पर नंगे पैर चलते हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी वाले अंगारों पर चलने के बावजूद किसी के पैर में कोई चोट या जख्म नहीं होता। ग्रामीणों का मानना है कि गल महादेव की कृपा से ही वे ऐसा कर पाते हैं। उनकी यह भी मान्यता है कि मंदिर प्रांगण में जलती होली के अंगारों पर चलने और गल महादेव की पूजा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस परंपरा का कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन यह उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। इस अवसर पर गांव में एक दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है। इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं, जहां खिलौने, झूले और मिठाइयों की दुकानें लगती हैं। ग्रामीण इस परंपरा को आगे भी जारी रखने और गल महादेव की पूजा करते रहने की बात कहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी इस आयोजन के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। गांव में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा उनके जीवन का अभिन्न अंग है और वे इसे कभी नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि यह उनके जीवन में सुख-शांति लाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे और गल महादेव की पूजा करते रहेंगे。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 04, 2026 09:00:15
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 04, 2026 08:49:14
Jind, Haryana:रिश्वत केस में जुलाना नगर पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा सस्पेंड रिश्वत मामले में घिरे जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निलंबित कर दिया गया है रंगे हाथ पकड़ने के आरोप के बाद चेयरमैन पर गिरी गाज! 2.27 लाख की रिश्वत केस में जुलाना चेयरमैन सस्पेंड 91 लाख का बिल पास कराने का आरोप, विभाग ने किया निलंबित! जेल से जमानत के बाद फिर कार्रवाई, कुर्सी पर लगी रोक! जुलाना नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ. संजय जांगड़ा के खिलाफ 16 अगस्त 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत का केस दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार का करीब 91 लाख 20 हजार 454 रुपये का बिल पास कराने के बदले 2 लाख 27 हजार 500 रुपये की मांग की। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था और वे 38 दिन तक जेल में रहे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी और वे दोबारा पदभार संभाल रहे थे। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि जब तक मामला जांचाधीन है, तब तक यह कार्रवाई लागू रहेगी। --- चेयरमैन का पक्ष डॉ. जांगड़ा ने विभागीय आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पत्र में गलत जानकारी दी गई है। उनका दावा है कि उन्हें रंगे हाथ नहीं पकड़ा गया और न ही कोई बरामदगी हुई।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 04, 2026 08:49:00
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में कलेक्टर बंगले पर होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी रंग-गुलाल के साथ जमकर थिरके और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलेवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत की धुन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नृत्य किया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में आपसी एकता और उत्साह साफ झलक रहा था।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 04, 2026 08:48:46
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन शिप्रा तट पर आस्था का गुलाल: बड़ा उदासीन अखाड़े में संतों संग मनी 'सिंहस्थ वाली होली' होली का रंग संतों के संग जनप्रतिनिधि भी हुई संतों की होली में शामिल। सांसद अनिल फिरोजिया ने साधु संतों की होली में लगाए जमकर ठुमके। उज्जैन: मोक्षदायिनी शिप्रा के पावन तट पर स्थित बड़ा उदासीन अखाड़े में होली का पर्व एक अलौकिक उत्सव के रूप में मनाया गया। यहाँ का नजारा किसी मिनी सिंहस्थ जैसा प्रतीत हो रहा था, जहाँ साधु-संतों और उनके अनुयायियों ने भक्ति के रंगों में सराबोर होकर पर्व का आनंद लिया। उत्सव का आगाज़ अखाड़े के भीतर संतों द्वारा किए गए दिव्य कीर्तन और भजनों के साथ हुआ। इसके पश्चात, पारंपरिक मर्यादाओं का पालन करते हुए हर्बल गुलाल और ताजे पुष्पों से होली खेली गई। उत्सव में उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की और संतों का आशीर्वाद लिया। साधु संतों के साथ रंग में रंगे सांसद अनिल फिरोजिया गानों पर थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर अन्य प्रदेशों से आए साधु-संतों का जमावड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संतों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और पारंपरिक ठंडाई पिलाकर पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। अखाड़े के संतों का कहना है कि शिप्रा की गोद में बना यह वातावरण साक्षात कुंभ की स्मृतियों को जीवंत कर रहा है। भक्तों के लिए भी संतों के सान्निध्य में होली खेलना एक अविस्मरणीय और सौभाग्यपूर्ण अनुभव रहा.
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 04, 2026 08:47:30
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए नई कवायद शुरू की है। पैसे के अभाव में अब दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहेगा। दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट फॉर रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम 2025 लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए दुर्घटना की दिनांक से अधिकतम 7 दिनों तक नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा। अधिकतम प्रति पीड़ित डेढ़ लाख रुपए का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। यह उपचार सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल सकेगा। इसका भुगतान मोटर वाहन दुर्घटना निधि से किया जाएगा। इसका खर्च केन्द्र सरकार और सामान्य बीमा कम्पनियों द्वारा वहन किया जाएगा। बीमित वाहन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए भुगतान बीमा कम्पिनयों द्वारा और बीमा रहित मोटर वाहनों और हिट एंड रन के प्रकरणों में भुगतान केन्द्र सरकार के बजटीय समर्थन से किया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टरों की मंजूरी जरूरी होगी। आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा भी गंभीर रहे हैं। जिला कलक्टरों को रिजर्व बैंक में खाता खोलना जरूरी; बीमा रहित मोटर वाहन और हिट एंड रन प्रकरणों में व्यवस्था; जिला कलक्टरों को TMS 2.0 और PFMS पर ऑन बोर्ड होना जरूरी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक में खाता खोलना है जरूरी। TMS 2.0 पर सभी 41 जिला कलक्टर हुए ऑनबोर्ड, लेकिन PFMS पर 18 जिला कलक्टर ऑनबोर्ड नहीं हुए। जयपुर, फलौदी, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड, नागौर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, बाड़मेर, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, सलूम्बर, बालोतरा, सीकर, प्रतापगढ़ और ब्यावर जिले पहले PFMS पर ऑन बोर्ड नहीं हुए। ऐसे में इन जिलों में कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का नहीं मिल सकेगा फायदा। 18 जिलों में जिला कलक्टर करेंगे प्रक्रिया; इन सभी जिला कलक्टरों से परिवहन विभाग ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक में खाता खोलकर इस प्रक्रिया को शुरू करें। ताकि निकट भविष्य में शुरू होने वाली कैशलेस ट्रीटमेंट फॉर रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम के अंतर्गत घायलों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए परिवहन विभाग ने जिला कलक्टरों से PFMS पोर्टल पर ऑनबोर्ड की कार्यवाही जल्द पूरा करने के लिए लिखा है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने जिला कलक्टरों से ऑन बोर्ड की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए पत्र लिखा है। कुलमिलाकर इन 18 जिलों में यह प्रक्रिया पूरी होते ही प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को बड़ी राहत मिल सकेगी। बगैर किसी औपचारिकता के ऐसे घायलों को सभी तरह के सरकारी और निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 04, 2026 08:46:52
Pista, Delhi:देशभर में होली का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस क्रम में राजधानी दिल्ली में भी होली का उमंग देखा जा रहा है लोग होली का त्यौहार मनाते नजर आ रहे हैं इसी क्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में भी होली के मौके पर सुबह से भक्तों का तांता मंदिर में माता के दर्शन के लिए लगा हुआ है, वही इस दौरान माता के दरबार में भक्त मां को रंग गुलाल अर्पण करने के साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे हैं और होली का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह कालकाजी मंदिर की बुधवार सुबह की तस्वीरें हैं जहां कालकाजी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं कालका मां के दरबार में रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है और भक्त होली खेलते नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top