Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नोएडा पुलिस Holi सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में ड्यूटी, breath analyser चेकपोस्ट

DCDhruv Chaudhary
Mar 04, 2026 08:00:45
Noida, Uttar Pradesh
Noida: Police Commissioner Laxmi Singh says, 'We are on duty from 6 am in two shifts… We have even set up the zig-zag barrier at different places where we are testing through the breath analyser… We are patrolling over several vulnerable patches and mixed population areas. We hope that the day goes by safely with all these arrangements…'
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 04, 2026 09:16:21
Jaipur, Rajasthan:सिविल लाइंस आवास पर होली मिलन समारोह, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फूलों की होली खेली, आमजन और कार्यकर्ताओं संग उपमुख्यमंत्री ने होली खेली, होली पर्व सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता, राजधानी समेत प्रदेशभर से लोग पहुंच होली की दी बधाई. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग और कार्यकर्ताओं के साथ रंग और फूलों की होली खेली, होली का पर्व लोगों में आपसी भेदभाव मिटाते हुए सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है, बडी संख्या में पहुंचे आमजन से लेकर कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री ने होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 04, 2026 09:16:13
Jaipur, Rajasthan:Anchor::सरकारी कैलेंडर में 2 और 3 मार्च को होली का अवकाश था, लेकिन गुलाबीनगर ने परंपरा से अलग रंगों का असली जश्न 4 मार्च यानी आज मनाया। धुलंडी पर सरकारी छुट्टी नहीं होने के बावजूद शहरवासियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रंगों का पर्व सेलिब्रेट किया। सुबह पौ फटते ही चारदीवारी की गलियों में मस्तानों की टोलियां उतर आईं। चारदीवारी इलाके में हर गली गुलाल की खुशबू और ढोल की थाप से गूंज उठी। सूरज की पहली किरण के साथ ही जयपुराइट्स ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। युवक-युवतियां रंगों में सराबोर कपड़ों के साथ डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। बच्चों की पिचकारियों से उड़ती रंगों की धार और छतों से बरसता गुलाल ऐसा दृश्य बना रहे थे, मानो पिंकसिटी इंद्रधनुषी चादर ओढ़ चुकी हो। लोग टोलियों में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे। कहीं गले मिलकर गुलाल लगाया गया, तो कहीं रंगों से सराबोर कर हंसी-ठिठोली की गई। जयपुर की पारंपरिक होली का आकर्षण विदेशी सैलानियों में भी दिखा। कई विदेशी मेहमान रंगों में रंगे नजर आए और इस उत्सव को अपने कैमरों में कैद करते दिखे। चारदीवारी में उमड़े जनसैलाब के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि भीड़ और जाम के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 04, 2026 09:16:01
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाडा लोकेशन वरदा डूंगरपुर जिले की वरदा थाना पुलिस ने लोलकपुर फला नयाटापरा गांव में किराणा दुकान में दबिश दी. किराणा दुकान में अवैध शराब भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब के 30 कार्टन जब्त किये और दुकान मालिक को गिरफ्तार किया. प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सूचना पर थानाधिकारी रिजवान खान के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी. गोदाम से 26 पेटी किंगफिशर बीयर, 3 पेटी ओर 14 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, एक पेटी देसी मदिरा बरामद की गई. शराब रखने का लाइसेंस नहीं मिला. गिरफ्तारी दिनेश रोत की है. शराब की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 04, 2026 09:15:45
Thane, Maharashtra:महाराष्ट्रातील पहिले छत्रपती शिवाजी महाराजांचे मंदिर म्हणून गौरवले गेलेल्या तालुक्यातील मराडे पाडा येथील छत्रपतींच्या मंदिरात पाच व सहा मार्च रोजी तिथीनुसार साजरा होणाऱ्या तुकाराम महाराज बीजोत्सव व शिवजयंती निमित्ताने विविध कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात अल्याची माहिती शिवक्रांती प्रतिष्ठानचे संस्थापक राजूभाऊ चौधरी यांनी पत्रकार परिषदेत दिली आहे. दिनांक ५ मार्च रोजी सकाळ पासून होमहवन, भजन किर्तन अशा विविध धार्मिक कार्यक्रमाचे आयोजन केले असून सायंकाळी तुकाराम बीज निमित्त वारी सोहळा आयोजित केला आहे. जिल्ह्यातील वारकरी संप्रदायातील अनेक मान्यवर या प्रसंगी उपस्थित राहणार आहेत. तर ६ मार्च रोजी सायंकाळी केंद्रीय रस्ते वाहतूक व महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या उपस्थिती मध्ये छत्रपती शिवाजी महाराज मंदिर शक्तिपीठाचा प्रथम वर्धापनदिन साजरा केला जाणार आहे. मंदिराचा लोकार्पण सोहळा संपन्न झाल्या पासून एका वर्षभरात या मंदिरात राज्य तसेच देशभरातून सुमारे दहा लाख शिवभक्तांनी या मंदिरास भेट दिली आहे. तर ५०० शाळांमधील विद्यार्थ्यांच्या शैक्षणिक सहली या मंदिरास भेटीसाठी आले. शिवक्रांती प्रतिष्ठानच्या माध्यमातून वर्षभर शक्तिपीठ परिसरात येणाऱ्या शिवभक्तांसाठी विविध उपक्रम राबविण्यात आले. ज्यामध्ये रक्तदान शिबिर, पंचक्रोशीतील शाळांमधून प्रबोधनपर कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले आहेत अशी माहिती संस्थापक राजुभाऊ चौधरी यांनी शेवटी दिली आहे. तर वर्धापन दिना निमित्त आयोजित कार्यक्रम यशस्वी करण्या साठी शिवक्रांती प्रतिष्ठानचे असंख्य पदाधिकारी कार्यकर्ते एक महिन्यापासून परिश्रम घेतल्याचे शेवटी राजूभाऊ चौधरी यांनी स्पष्ट केले.
0
comment0
Report
VKVISHAL KAROLE
Mar 04, 2026 09:15:27
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:Anchor : सध्या जग एका मोठ्या युद्धाच्या उंबरठ्यावर उभे आहे आणि त्याचे पडसाद थेट तुमच्या-आमच्या स्वयंपाकघरापासून ते शेअर बाजारापर्यंत उमटत आहेत. महागाईचा बॉम्ब फुटण्याच्या भीतीने सामान्य माणूस हादरला आहे. पेट्रोल पंपांवर रात्रीपासून रांगा लागल्यात, तर धान्य बाजारात आतापासूनच भाव वाढू लागलेत. नेमकं काय घडतंय? पाहुयात आमचा हा विशेष रिपोर्ट ( पेट्रोल पंपावरची गर्दी, गाड्यांच्या लांबच लांब रांगा, चिंतेत असलेले लोक) युद्धाची बातमी आणि लागलीच शहरातल्या पेट्रोल पंपांत जणू पूर आलाय. इंधनाचा पुरवठा खंडित होईल किंवा पेट्रोलचे दर गगनाला भिडतील, या एकाच भीतीने प्रत्येकजण आपली टाकी फुल्ल करण्यासाठी धडपडतोय. पण ही घबराट खरंच गरजेची आहे का याच उत्तर जनतेजवळ नाही मात्र युद्ध सुरू आहे ते ही तेल पुरवठादार देशात त्यामुळं काहीतरी परिणाम होईल या भीतीने लोक घाबरले आहेत...याबाबत पेट्रोल पंप संघटनेचे अध्यक्ष मात्र मुबलक साठा आहे लोकांनी घाबरून जाऊ नये असे आवाहन करताय.. ( सामान्य नागरिक ) फक्त पेट्रोलच नाही, तर आता धान्य बाजारातही संभ्रमाचं वातावरण आहे. युद्धामुळे आयात-निर्यात विस्कळीत झालीय. स्वयंपाकाच्या तेलापासून ते डाळींपर्यंतच्या किमतीत वाढ होण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. यामुळेच सामान्य गृहिणींचं बजेट कोलमडलंय. अनेक ठिकाणी लोकांनी महिनाभराचा साठा आताच करून ठेवण्यासाठी गर्दी केलीय. व्यापारी सुद्धा चिंता असल्याचं कबूल करताय मात्र घाबरू नये लोकांनी संयम बाळगावा बाजार पेठ इतक्या लवकर अस्थिर होणार नाही असं व्यापारी संघटना सांगतेय.. ( व्यापारी संघटना ) तर शेअर बाजारात पुरता गोंधळ उडाला आहे. युद्धजन्य परिस्थितीमुळे गुंतवणूकदारांनी काढता पाय घेतल्याने बाजार कोसळलाय. सामान्य गुंतवणूकदार संभ्रमात आहे - शेअर्स विकून बाहेर पडावं की 'होल्ड' करावं? उलाढाल थांबली नसली, तरी भीतीचा पारा मात्र चढलेलाच आहे तज्ञ मात्र घाबरू नका, सावधान राहा अफवांवर विश्वास ठेवू नका असा सल्ला देताय.. ( रोहन आचालिया, सीए ) यावर युद्ध अभ्यासक 2 आठवाड्यापेक्षा जास्त युद्ध चालले तर काही परिणाम होईल त्यामुळं लोकांनी घाबरू नये, बाजारपेठ, गुंतवणूक परिणाम दिसतोय, मात्र काही दिवसात हे सगळं संपले तर परिणाम दिसणार नाही त्यामुळं युद्धाचा कालावधी आपल्याला हा विशेष घटक आहे अस सांगताय... ( लेफ्टनंट कर्नल सतीश ढगे, युद्ध अभ्यासक ) युद्ध रणांगणावर असो वा सीमेवर, त्याची किंमत नेहमी सामान्य माणसालाच मोजावी लागते. सध्याची परिस्थिती कठीण आहे, पण अफवांना बळी न पडता संयम राखणं गरजेचं आहे. सुरक्षित राहा आणि लक्ष ठेवने इतकंच सर्वसामान्यांचा हातात आहे... ( विशाल करोळे, छत्रपती संभाजी नगर )
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 04, 2026 09:01:38
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 04, 2026 09:01:30
Panchkula, Haryana:पंचकूला में धूमधाम से मनाई जा रही होली, रंगों और फूलों से सजी भाईचारे की तस्वीर पंचकूला में होली का त्योहार इस बार भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग रंगों और फूलों के साथ होली खेलते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने पारंपरिक फूलों की होली खेली, जहां गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर रंगों के इस पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया। होली के इस रंगारंग आयोजन ने एक बार फिर समाज में भाईचारे और एकता की मिसाल कायम की है। शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक होली मिलन समारोहों का आयोजन भी किया गया, जहां लोगों ने मिठाइयों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 04, 2026 09:01:05
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 04, 2026 09:00:29
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर शाजापुर जिले के ग्राम पोलाय खुर्द में होली का पर्व एक अनोखे तरीके से मनाया जाता है। यहां ग्रामीण दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी ग्रामीण इसे बड़े उत्साह के साथ निभाते हैं। यह अनोखा अनुष्ठान गल महादेव के मंदिर प्रांगण में होता है। होली के दिन शाम को जलती होली के अंगारों को तैयार किया जाता है, जिसके बाद ग्रामीण बिना किसी सुरक्षा के इन पर नंगे पैर चलते हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी वाले अंगारों पर चलने के बावजूद किसी के पैर में कोई चोट या जख्म नहीं होता। ग्रामीणों का मानना है कि गल महादेव की कृपा से ही वे ऐसा कर पाते हैं। उनकी यह भी मान्यता है कि मंदिर प्रांगण में जलती होली के अंगारों पर चलने और गल महादेव की पूजा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस परंपरा का कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन यह उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। इस अवसर पर गांव में एक दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है। इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं, जहां खिलौने, झूले और मिठाइयों की दुकानें लगती हैं। ग्रामीण इस परंपरा को आगे भी जारी रखने और गल महादेव की पूजा करते रहने की बात कहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी इस आयोजन के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। गांव में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा उनके जीवन का अभिन्न अंग है और वे इसे कभी नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि यह उनके जीवन में सुख-शांति लाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे और गल महादेव की पूजा करते रहेंगे。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 04, 2026 09:00:15
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top