Back
Barabanki: पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर मोहम्मद असलम की 1.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जिले में पुलिस और प्रशासन ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद असलम की करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान के अंतर्गत संगठित अपराध करने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम पुत्र स्व. लल्लन हुसैन निवासी ग्राम सिहाली, थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी अपने गिरोह के साथ मिलकर लोगों को धोखा देकर और जालसाजी कर संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह में उसका सहयोगी मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम भी सक्रिय सदस्य बताया गया है पुलिस के मुताबिक यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों के साथ छल-कपट, कूटरचना और धोखाधड़ी जैसे अपराध करता था।पुलिस जांच के दौरान आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई थी।
इसके बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया।
इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
जालौन में डिंपल यादव का सरकार पर हमला, बोलीं:- नोटबंदी से गैस सिलेंडर तक लोगों को लाइन में खड़ा किया
0
Report
53
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 12:49:1529
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 15, 2026 12:49:0231
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 15, 2026 12:48:5317
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 12:48:37103
Report
37
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 15, 2026 12:47:2878
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 15, 2026 12:47:1437
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 15, 2026 12:47:0278
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 15, 2026 12:46:4026
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 15, 2026 12:46:2915
Report
64
Report