Back
Barabanki विवाद: मदनी के बयान पर वसीम राईन का पलटवार, देवबंद में नाजिम सवाल
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 26, 2025 18:46:50
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान पर वसीम राईन का पलटवार, देवबंद में एक भी पसमांदा मुसलमान नहीं बना नाजिम, पहले खुद के गिरेबान में झांकें मौलाना मदनी-वसीम राईन
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान पर बुधवार को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने बाराबंकी में जोरदार पलटवार किया। उन्होंने मौलाना से कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें, फिर राजनीतिक दलों पर आरोप लगाएं。
वसीम राईन ने कहा कि मौलाना मदनी का बयान है कि लंदन और अमेरिका में मुसलमान मेयर बन सकता है लेकिन हिंदुस्तान में कोई मुसलमान यूनिवर्सिटी का वीसी तक नहीं बन सकता यह बात तो सही है। यहां की राजनीतिक पार्टियां पसमांदा मुसलमानों को हिस्सेदारी नहीं देती हैं। लेकिन जिस तरीके से मौलाना साहब दूसरे मुल्कों की तारीफ कर रहे हैं क्या वह खुद अपने मुल्क हिंदुस्तान में अपनी तंजीम 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' में कितने बैकवर्ड ओबीसी मुसलमान को जगह दी है。
वसीम राईन ने सवाल दागते हुए कहा कि जो उनका देवबंद है उसमें कितनी जगह दी है। कभी किसी दलित पसमांदा मुसलमान को देवबंद में नाजिम बनने का मौका दिया, या जो नट, धोबी, बंजारा जाति मुसलमान में है, मुसलमान मजहब में बराबरी की बात है, वह कभी उन्होंने की। उन्होंने आगे कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांककर देख लें तब किसी पर आरोप लगाएं。
बता दें कि मौलाना अरशद मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वर्तमान अध्यक्ष हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद भारत के प्रमुख इस्लामिक संगठनों में से एक है, जिसकी स्थापना 1919 में हुई थी। यह संगठन देवबंदी विचारधारा से प्रभावित है।
मौलाना अरशद मदनी ने 22 नवंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि न्यूयॉर्क का मेयर 'ममदानी' हो सकता है, लंदन का मेयर 'खान' हो सकता है, लेकिन हिंदुस्तान का कोई मुसलमान किसी यूनिवर्सिटी का वीसी नहीं बन सकता। बनता भी है तो उसका हाल आजम खान की तरह होगा।
मौलाना अरशद के बयान पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ही नहीं अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। मदनी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि यह गैर-जिम्मेदाराना बयान है। उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान राष्ट्रपति बन सकता है, क्रिकेट-हॉकी का कप्तान बन सकता है, एयर चीफ मार्शल बन सकता है। मौलाना को माफी मांगनी चाहिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSATYENDRA PARMAR
FollowNov 26, 2025 18:46:2150
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 26, 2025 18:45:1063
Report
64
Report
82
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 26, 2025 18:32:5362
Report
APAVINASH PATEL
FollowNov 26, 2025 18:32:2358
Report
SKSumant Kumnar
FollowNov 26, 2025 18:32:0454
Report
NJNitish Jha
FollowNov 26, 2025 18:31:53130
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 26, 2025 18:31:3854
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 26, 2025 18:31:2671
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 26, 2025 18:30:54111
Report
NMNilesh Mahajan
FollowNov 26, 2025 18:30:3917
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 26, 2025 18:30:2826
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 26, 2025 18:30:16102
Report