Back
MCOCA अदालत: सलमान खान के बंगले पर फायरिंग केस में 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
NJNitish Jha
Nov 26, 2025 18:31:53
Navi Mumbai, Maharashtra
महाराष्ट्र नियंत्रण संगठित अपराध अधिनियम (MCOCA) की एक विशेष अदालत ने 2024 में सलमान खान के बंगले पर हुई फायरिंग मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। जिनमें दो कथित शूटर्स विक्कीकुमार गुप्ता और सागरकुमार पाल शामिल हैं। इसके अलावा सोनुकुमार बिश्नोई, रफीक सरदार चौधरी और हरपाल सिंह के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं। आरोपी सभी संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिसका नेतृत्व लॉरेंस बिश्नोई कर रहा है। आरोप है कि ये लोग आपराधिक साजिश रचकर सलमान खान के घर पर हमले के लिए हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते थे। इन आरोपितों को न्यायालय ने जमानत देने से मना कर दिया है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामला 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने का है। इस घटना में अन्य आरोपितों ने घर के आसपास पूर्व में जांच और वीडियो रिकार्डिंग कर आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है। इस केस में अब मुकदमा शुरू होगा क्योंकि आरोप तय हो चुके हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
60
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 26, 2025 18:32:5317
Report
APAVINASH PATEL
FollowNov 26, 2025 18:32:2319
Report
SKSumant Kumnar
FollowNov 26, 2025 18:32:0436
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 26, 2025 18:31:3839
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 26, 2025 18:31:2656
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 26, 2025 18:30:54103
Report
NMNilesh Mahajan
FollowNov 26, 2025 18:30:3917
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 26, 2025 18:30:2826
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 26, 2025 18:30:16102
Report
187
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 26, 2025 18:15:37194
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 26, 2025 18:15:23178
Report
163
Report