Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225124

हुसैनाबाद पेट्रोल पंप पर मामूली कहासुनी के चलते चली गोली, दो लोग हुए घायल, मचा हड़कंप

Oct 29, 2025 10:54:07
Haidargarh, Uttar Pradesh
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पेट्रोल पंप पर बीती मंगलवार की रात करीब 11 बजे रिक्शा चार्जिंग को लेकर शुरू हुई ज़ुबानी झड़प अचानक गोलियों की गूंज में बदल गई विवाद बढ़ने पर टंकी मालिक से जमकर मारपीट हुई और हालात बेकाबू हो गए इसी बीच टंकी मालिक के बेटे ने कई गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया लवकुश द्विवेदी निवासी रायपुर पोखरा कोतवाली हैदरगढ़ को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। टंकी मालिक को भी चोटे लगी है
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SBSoumen Bhattachrya
Oct 29, 2025 13:35:54
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 29, 2025 13:35:00
Jaipur, Rajasthan:Zee राजस्थान के खुलासे का बड़ा असर — जयसिंहपुरा खोर थाना हरकत में, वक्फ़ बोर्ड ने सौंपे सारे दस्तावेज़! जयपुर। Zee राजस्थान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद जयपुर पुलिस और प्रशासन आखिरकार हरकत में आ गया है। जयसिंहपुरा खोर थाने ने वक्फ़ बोर्ड से वक्फ़ संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज़, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और संबंधित ट्रस्ट की जानकारी मांगी थी। अब वक्फ़ बोर्ड ने पुलिस को सारे जरूरी दस्तावेज़ सौंप दिए हैं। मामला जमिया हिदायत सड़वा की वक्फ़ भूमि से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्ज़े और प्लॉटिंग के आरोप हैं। पुलिस अब इस ज़मीन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है。 FIR में जिन प्रमुख लोगों को नामजद किया गया है, उनमें नासिर सड़वा, जाकिर सड़वा, सिराज सड़वा, इलियास बाबा और इदरीस बाबा के नाम शामिल हैं। जो की होटल हेरिटेज अब होटल अमराह बन गई है रहने वाले और सड़वे मैं रहने वाले हैं。 पुलिस को वक्फ़ बोर्ड से मिले दस्तावेज़ों में ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन, खसरा नंबर, रकबा, और संपत्ति से जुड़ी संपूर्ण जानकारी शामिल है। अब यह जांच हो रही है कि धार्मिक संपत्ति को निजी उपयोग या व्यवसायिक मकसद से कैसे इस्तेमाल किया गया। जयसिंहपुरा खोर थाना इस मामले को संवेदनशील मानते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है और 7 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। खसरा नंबर 78, 79, 80 और 81 ग्राम मानसरोवर रोड, जयपुर की भूमि पर निर्माण और स्वामित्व से जुड़े सभी कागज़ों की जांच जारी है。 मुख्य बिंदु: 1. Zee राजस्थान के खुलासे के बाद जयसिंहपुरा खोर थाना हरकत में आया。 2. वक्फ़ बोर्ड ने पुलिस को सभी दस्तावेज़, ट्रस्ट रिकॉर्ड सौंपे。 3. FIR में नासिर सड़वा, सिराज सड़वा, जाकिर सड़वा, इलियास बाबा और इदरीस बाबा नामजद है और नए कई नाम Fir मैं दर्द है 5. वक्फ़ भूमि पर अवैध कब्ज़े और प्लॉटिंग के गंभीर आरोप。 6. नासिर ख़ान पर पहले से ही वक्फ़ ट्रिब्यूनल में एक मामला लंबित。 7. प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई तेज़ की अब देखना है पुलिस आगे रिपोर्ट क्या खुलासे करती है 8. क्या जांच में सामने आएंगे करोड़ों की धार्मिक ज़मीन के सौदे के राज़। 9. वक्फ़ बोर्ड सीओ अबू सूफियान लीगल एडवाइस भी लेंगे और हो सका तो रिसीवर भी अपॉइंट किया जाएगा 10. क्या ED और ACB भी करंगे जांच
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 29, 2025 13:34:23
Noida, Uttar Pradesh:आज दोपहर मैंने एसपी ऑफिस, रोहतक का दौरा किया। पत्रकारों से मिलना हुआ। उन्होंने कहा कि ज़िले की एक बड़ी समस्या रंजिश की है। लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ पड़ते हैं। पुलिस को चाहिए कि तुरंत हस्तक्षेप करे, मामले को तूल ना पकड़ने दे। पुलिस के व्यवहार के बारे में उनका कहना था कि वे जले पर नमक ना छिड़कें, सहृदयता से पेश आयें। मैंने एसपी को कहा पुलिसकर्मियों के टर्नआउट पर ध्यान दें। वर्दी साफ़-सुथरी हो, बाल कटे हों, जूतों में पालिश हो। अच्छा दिखने की चाह रखने वालों का और काम भी अच्छा होता है। मैंने कहा कि नाजायज़ हथियार रखने वालों और संगठित अपराधियों को ढूंढ-ढूढ़ कर जेल भेजें। ये बात-बात पर हिंसक हो जाते हैं, बड़ा नुक़सान करते हैं। रंजिश के कारण होने वाले अपराध को खत्म करने के लिए सुनियोजित प्रयास करें। जो लोग भड़काऊ भाषण के जरिए दंगा-फसाद कराने के आदी हैं, उनके आपराधिक गतिविधियों को उजागर करें, स्वयं कार्रवाई करें और केंद्रीय एजेंसियों जैसे कि ईडी, इनकम टैक्स, एनसीबी, एनआईए, जीएसटी को भी कार्रवाई के लिए लिखें। मैंने उनको ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लैकमेल करने की नीयत से झूठ परोसने वालों को पाताल से खोज निकालें, जेल की हवा खिलायें। ये माहौल बिगाड़ने वाले मानसिक विक्षिप्त हैं, इनकी इनके किए की सजा मिलनी चाहिए। मैंने नशे की रोकने के लिए पुलिस द्वारा हज़ारों को जेल में ठूसे जाने की बात बताई। साथ-साथ राज्य के माता-पिताओं का आह्वान किया कि वे रोज़-रोज़ बोलकर बच्चों के दिमाग़ में बिठा दें कि ड्रग्स रेडलाइन है, किसी भी सूरत में इसके लपेटे में नहीं आना है। जैसे कि एक शाकाहारी परिवार अपने बच्चों को माँसाहारी भोजन से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। एसपी के कार्यलय को जन-सुलभ बनाने के लिए परिवर्तन की आवश्यकता है, मैंने आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया है। पंद्रह दिन उपरांत मैं प्रगति की समीक्षा करूँगा.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 29, 2025 13:33:44
Patna, Bihar:बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में तीन प्रमुख राजनीतिक दल—भाजपा, कांग्रेस और राजद—के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस बात की पुष्टि EOU के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने की। उन्होंने बताया कि जांच में यह पाया गया कि इन दलों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए धार्मिक और जातीय सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा किए जा रहे थे। इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीआईजी ढिल्लों ने यह भी जानकारी दी कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों पर सख्त नजर रखने के लिए विशेष इलेक्शन मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जो तीन शिफ्टों में लगातार काम कर रहा है। वहीं, EOU के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि चुनाव में काले धन के प्रयोग को रोकने के लिए भी कई टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनावी माहौल शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बना रहे। बाइट--मानवजीत सिंह ढिल्लों , DIG EOU बाइट--नैय्यर हसनैन खान, ADG EOU
0
comment0
Report
Oct 29, 2025 13:33:36
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:महिला सशक्तिकरण को लेकर विकासखंड मिश्रिख के ग्राम बहुती में गोष्ठी का आयोजन हुआ। आयोजित गोष्ठी में महिलाओं व युवतियों को सरकार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181,1091 का उपयोग घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न या यौन उत्पीड़न की हालत में पुलिस और हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी आवाज उठाने संबंधी जानकारी साझा की गई।इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन, विमेन हेल्पलाइन के लिए जारी नंबरों पर कॉल करके लड़कियां और महिलाएं अपनी समस्याओं को साझा करके सहायता प्राप्त कर सकती है जिसके बड़ी संख्या में महिला वो युवतियां उपस्थित रही। मिशन शक्ति टीम में महिला उप. निरीक्षक स्वर्णिमा सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा यादव सहित हेड कांस्टेबल राजकेश्वर, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह,कमल सिंह उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 29, 2025 13:33:03
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के एनएच-19 (दिल्ली-कोलकाता रोड) पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतका निरसा के मागूडीह निवासी बताई गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक से महिला सड़क पार कर रही थी, तभी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव उठाए जाने के तुरंत बाद उसी स्थान पर एक और दुर्घटना हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाए कि निरसा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस की लापरवाही और ट्रैफिक कंट्रोल के अभाव में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है。
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Oct 29, 2025 13:32:49
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को दौसा स्थित प्रदेश की एकमात्र विशिष्ट केंद्रीय कारागार श्यालावास में बंदियों ने एक ऐसा आयोजन किया जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। जेल परिसर के खुले मैदान में 400 से अधिक बंदियों ने मिलकर भारत का एक विशाल नक्शा तैयार किया। इसके बाद सभी बंदियों ने नक्शे में व्यवस्थित रूप से बैठकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्रतीकात्मक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र था। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि इस अनूठे प्रदर्शन का सबसे बड़ा आकर्षण नक्शे के ठीक केंद्र में स्थापित सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा थी, जो उनकी प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रतीकात्मक रूप थी। इस प्रस्तुति के माध्यम से बंदियों ने लौह पुरुष को एक अनोखी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गूंजे देशभक्ति के नारे: आयोजन के दौरान बंदियों ने हाथों में तिरंगा थाम देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, राष्ट्रीय एकता ज़िंदाबाद और हम सब एक हैं जैसे नारों से गूंज उठा। बंदी संदीप गुप्ता ने बंदी विकास शर्मा, महेश, नितिन, दिनेश, राजेश मूर्तिकार, रामप्रसाद, प्रवीण सैनी और अन्य के सहयोग से इस विशाल नक्शे को तैयार किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने देश के प्रति उनकी निष्ठा और एकता की भावना को मजबूती से प्रदर्शित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन-संदेश, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारा को बंदियों के जीवन में जीवंत करना था।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 29, 2025 13:31:52
Khordha, Odisha:କଟକ:- ରେଭେନ୍ସା ଇଷ୍ଟ ହଷ୍ଟେଲ ରୁ 16 ରୁ ଅଧିକ ଜଣ ରୁ ଛାତ୍ର ଫୁଡ୍ ପଏଜନ ଯୋଗୁଁ ଅସୁସ୍ଥ ହୋଇ ସସ୍ଥାପ୍ତ ହୋଇ ଏସସିବି ମେଡିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି। ସମସ୍ତଙ୍କ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ଅବସ୍ଥା ସ୍ଥିର ଅଛି. ପ୍ରାଥମିକ ପ୍ରଶଞ୍ଚୟରେ ଜଣାପଡ଼ିଛି କି ପି ଇ ବା ପାଣି ରୁ ଫୁଡ୍ ପଏଜନ ହେଇଛି. ପାଣି ପରୀକ୍ଷା ପାଇଁ ପଠାଯାଇଛି. ଗତ କାଲି ରାତି ହଷ୍ଟେଲ ର ଅନ୍ତେ ବାସି ଅଣ୍ଡା, ତଡକା, ଭଜା, ରୁଟି, ଭାତ ଖାଇଥିଲେ. ପ୍ରାୟ 180 ଛାତ୍ର ରହୁଥିଲେ ହଷ୍ଟେଲ ରେ. ତେବେ କିଭଳି ହେଲା ଫୁଡ୍ ପଏଜନ ତାହା ଜଣା ପଡ଼ିନାହିଁ. ପୂର୍ବ ରୁ ମଧ୍ୟ ରେଭେନ୍ସା ର ଅନ୍ୟ ଏକ ହଷ୍ଟେଲ ରେ ବିଭୁତ ହୋଇଥିଲା ଫୁଡ୍ ପଏଜନ. ହଷ୍ଟେଲ ରହୁଥିବା ଛାତ୍ର ଙ୍କ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ହଷ୍ଟେଲ ବହୁତ ଅବ୍ୟବସ୍ଥା ଭିତରେ ଚାଲୁଚି. ଦୁଇଟି ଆକୁଆ ଗାର୍ଡ ରହିଛି. ସେଥିରୁ ଗୋଟେ ଆକୁଆଗାର୍ଡ ଖରାପ ରହିଛି. ଅନ୍ୟ ଟି ପାଣି ଆଶୁ ଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଠିକ ଭାବେ ସାର୍ବିସିଂ ହେଉନାହିଁ. ବାରମ୍ବାର ଭିସି, ହଷ୍ଟେଲ ୱାଡେନ, ରେଜିଷ୍ଟର ଙ୍କୁ କହିବା ପରେ ବି କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରାଯାଉନାହିଁ.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 29, 2025 13:31:29
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रसव के दौरान मां और नवजात दोनों की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही की गई और अब परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में निजी अस्पताल की लापरवाही ने दो जिंदगियां निगल लीं। बताया जा रहा है कि सीएचसी दुद्धी से दलालों के जरिए एक प्रसूता को देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर की कथित गलती से जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि मरीज को इलाज के नाम पर ठगा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सूत्रों की मानें तो उक्त अस्पताल को लापरवाही और मानक विहिन संचालन के लिए पूर्व में सील भी किया जा चुका है। बावजूद अस्पताल का संचालन किसके आदेश पर होता रहा इसे लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बरहाल मामले पर अभी विभागीय जानकारी नहीं आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह कार्यालय पर नहीं मिले। किंतु एक बात तो साफ है कि जिले में दर्जनों ऐसे अस्पतालों का संचालन हो रहा जो मानक अनुरूप नहीं है। और अब से पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं。
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 29, 2025 13:30:52
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में दिवाली के बाद AQI लेबल 200 के पार पहुँच गया। AQI लेबल को कम करने के लिए महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जलकल, जल निगम और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। वायरल होने से बीमारियां पनप रही हैं। कूड़ा न जले, हर जगह सफाई हो, शहर का अतिक्रमण हट जाए और समय पर कूड़ा उठाने के साथ ही पार्कों में पद्धति से लगाए गए पेड़ पौधों की स्थिति को जाना। महापौर ने बताया शहर की तमाम सड़के अन्य विभागों की हैं। सड़कों को सुधारने के लिए जल्द पीडब्ल्यूडी, मेट्रो, रेलवे, आवास विकास, एनएच विभागों के साथ बैठक करेंगी। प्रमिला पांडे, महापौर
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 29, 2025 13:30:32
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार कर गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना में विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने खाने में नशा मिलाकर नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. नाबालिक छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने पत्रकार वार्ता में घटना का उल्लेख किया और कहा कि रामनगर के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और अधिकारियों को चेतावनी दी जाएगी अगर आरोपियों की गिरफ्तारी Friday तक नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा.
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Oct 29, 2025 13:24:47
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर ग्रामीण SP राशि डोगरा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई गोविंदगढ़ पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार आरोपी नागेंद्र सिंह बेनीवाल निवासी हिंडौन सिटी को किया गिरफ्तार आरोपी पर जयपुर ग्रामीण पुलिस ने कर रखा 10 हजार का इनाम घोषित हाबु का बास में व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम 6 आरोपियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की बाजार में करवाई परेड गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा के निर्देश पर गोविंदगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश नागेंद्र सिंह बेनीवाल निवासी हिंडौन सिटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जयपुर ग्रामीण पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने हाबु का बास क्षेत्र में एक व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे नागेंद्र सिंह को गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पुलिस ने बाजार में परेड भी करवाई। गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। बाइट -विनोद सांखला,SHO गोविंदगढ़
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top