Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210001

बांदा के ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने बड्स एक्ट 2019 के तहत पैसा वापस दिलाने की मांग दोहराई

AMATUL MISHRA
Dec 11, 2025 09:23:42
Banda, Uttar Pradesh
बांदा के कलेक्ट्रेट में गुरुवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने अपने पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया. ज्ञापन लेकर पहुंचे संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सरकार ने पहले कंपनियों को लाइसेंस दिया और फिर उन्हीं कंपनियों ने पैसा जमा कर लिया. उसके बाद 2019 में सरकार ने बड्स एक्ट कानून बनाया जिसके अंतर्गत पैसा वापस दिलाने के लिए आवेदन करने को कहा गया और हमने आवेदन किया. लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह पता नहीं चल सका कि उन आवेदन पत्रों पर क्या कार्रवाई हुई और हमारा पैसा अभी तक फंसा है. हमारी फिर से मांग है कि इस प्रक्रिया के लिए फिर से आवेदन अलग काउंटर खोलकर कराया जाए और बड्स एक्ट 2019 के तहत ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं का पैसा वापस दिलाया जाए.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Dec 11, 2025 10:35:30
Puri, Odisha:ପରିବାରର ସୁଖସମୃଦ୍ଧି କାମନା କରି ଜଣେ ଭକ୍ତ ଦଣ୍ଡ ପ୍ରଣାମ କରି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ପହଞ୍ଚିଛନ୍ତି। ସାଙ୍ଗରେ ଅଛନ୍ତନ୍ତି ତାଙ୍କର ବାପା ଓ ପରିବାର। ପରିବାର ପାଇଁ ଅନେକ ଦିନରୁ ମାନସିକ ରଖିଥିଲେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ଯିବେ ଶ୍ରୀଗୁଣ୍ଡିଚା ମନ୍ଦିରରୁ ଦଣ୍ଡ ପ୍ରଣାମ କରି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ପହଞ୍ଚିବେ। ଆଜି ତାହା ପୁରଣ ହୋଇଛି। ଏହି ଭକ୍ତ ହେଉଛନ୍ତି ମୟୁରଭଞ୍ଜ ଅଞ୍ଚଳର ହେମନ୍ତ ବାରିକ। ଅତି ନିଷ୍ଠା ଓ ସମର୍ପଣ ଭାବ ନେଇ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡରେ ପ୍ରାୟ ଅଢେ଼ଇ କିଲୋମିଟର ଦଣ୍ଡ ପ୍ରଣାମ କରି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ପହଞ୍ଚି ସାନିଧ୍ୟ ଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି। ହେମନ୍ତଙ୍କ ସହ ତାଙ୍କ ଝିଅ ମଧ୍ୟ ଦଣ୍ଡ ପ୍ରଣାମ କରି ଆସିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ତେବେ ଏଥିରୁ ସ୍ପଷ୍ଟ ବାରିହୋଇ ପଡୁଛି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପ୍ରତି ଭକ୍ତମାନଙ୍କର କେତେ ଆସ୍ଥା ଓ ବିଶ୍ୱାସ ରହିଛି。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Dec 11, 2025 10:33:22
Chandigarh, Chandigarh:दिल्ली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले मुख्यमंत्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय गीता दिवस पर हरियाणा आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी को हरियाणा आकर नमन किया हमारे लिए सौभाग्य की बात Prime Minister Narendra Modi ने हरियाणा आकर हमारा प्रोत्साहन करने के लिए हमनें किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद- मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को आएंगे हरियाणा में- मुख्यमंत्री पुलिस के 5 हजार नवनियुक्त जवानों की पासिंग आउट परेड में होंगे शामिल- मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Dec 11, 2025 10:32:20
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के पिलानी में गुरुवार दोपहर एक सेना के हेलीकॉप्टर ने अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की। जयपुर की ओर जा रहा यह हेलीकॉप्टर जब पिलानी के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसमें तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। उड़ान के बीच में पायलट को पिलानी स्थित हेलीपैड नजर आया, जिस पर तुरंत सुरक्षित लैंडिंग की गई। सेना के जवानों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर Relevant अधिकारी पहुंचे और हेलीकॉप्टर में मौजूद जवानों से बातचीत की। बताया गया कि लैंडिंग के बाद सेना ने इसकी सूचना उड्डयन विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Dec 11, 2025 10:32:04
Lucknow, Uttar Pradesh:वक़्फ़ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने का समय 6 महीने का यूपी ट्रिब्यूनल कोर्ट ने बढ़ा दिया इसको दारुल उलूम के प्रवक्ता मोलाना सुफियान निजामी ने कहां की हमें उम्मीद थी ट्रTribunal court समय बढ़ाएगा बहुत शुक्रिया उत्तर प्रदेश में सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने यूपी ट्रिब्यूनल वक़्फ़ कोर्ट में अपील की थी कि उनके पास संपत्तियां ज्यादा है जो दर्ज नहीं हो पाएंगे 6 महीने का समय बढ़ाया जाए इसको लेकर ट्रिब्यूनल कोर्ट ने समय बढ़ा दिया है इसको लेकर दारुल उलूम प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा की संपत्तियां बहुत ही लोग परेशान थे उनके अंदर डर था कि उनके संपत्तियों का क्या होगा ऐसे में या अच्छी खबर है कि वक़्फ़ यूपी ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 6 महीने समय बढ़ा दिया है अब लोगों को आसानी से अपनी वक़्फ़ संपत्तियों को जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज करना चाहिए देर ना करें आगे का समय ना देखें जितनी जल्दी हो सके संपत्तियों को दर्ज कराए, और शुरुआत से जो पोर्टल स्लो होने की बात चल रही है उसको भी सरकार ध्यान दें की पोर्टल अच्छे से चले जिससे संपत्तियां आसानी से दर्ज हो सके सुफियान निजामी ने तमाम मुतवल्लियों से अपील की है कि जो भी कागज के पास नहीं है वह जल्द से अपने कागज बनवाएं मस्जिदों को दरगाहों को बचाने का काम करें संपत्तियों को पोर्टल पर चढ़वाएं क्योंकि यह आखिरी ऑप्शन है इसके बाद समय नहीं बढ़ेगा मौलाना सुफियान निजामी प्रवक्ता दारुल उलूम
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Dec 11, 2025 10:31:51
Dholpur, Rajasthan:राजाखेडा व धौलपुर ग्रामीण उपखण्ड में 8 ट्रांसफॉर्मर उतारे, चोरी के खिलाफ कार्रवाई; 42 जगहों पर वीसीआर भरकर जुर्माना लगा। धौलपुर के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में राजाखेड़ा के आनंद तिवारी व धौलपुर ग्रामीण के अनुराग मित्तल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीमों ने बकायादा उपभोक्ताओं तथा चोरी कर रहे उपभोक्षाओं पर बड़ी कार्रवाई की। राजाखेडा उपखण्ड में चार तीन-फेस ट्रांसफॉर्मर तथा एक सिंगल-फेस ट्रांसफॉर्मर उतारकर राजाखेड़ा भंडार शाखा में जमा कराए गए; इन पर जुड़े उपभोक्ताओं का बकाया 8.50 लाख रुपये था। ग्रामीण उपखण्ड में 3 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए, जिनपर 3.80 लाख रुपये बकाया थे; इनमें 1 फेज के 3 ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। साथ ही कुल 42 जगह चोरी पाए जाने पर वीसीआर भरकर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। XEN शर्मा ने बताया कि कई उपभोक्ता इतने सालों से बिजली बिल नहीं भर रहे हैं; विभाग के कर्मी लगातार उनसे तगादा कर रहे हैं। यह कार्रवाई राजाखेडा उपखण्ड के बाबरपुर, सोमली, आम का पूरा, खुड़िला, धारापुर एवं हनुमानपुरा तथा ग्रामीण उपखण्ड के नटपुरा, विश्नोदा, नकटपुरा आदि में की गई है। ट्रांसफॉर्मर उतारते समय और कनेक्शन डिस्कन करते समय बकायेदार अपने-अपने बहाने बनाते नजर आए।
0
comment0
Report
MMManoranjan Mishra
Dec 11, 2025 10:31:34
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : পথশ্রী প্রকল্প ৪ পর্বে রাজ্যের বিভিন্ন জেলার সাথে সাথে পুরুলিয়া জেলাতেও মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ভার্চুয়ালি ভাবে উদ্বোধন করলেন রাস্তার । জেলার ২০ টি ব্লকে ৫০২.১০ কিমি রাস্তার ২৩০৫১.৭৮ লক্ষ টাকা বরাদ্দকৃত অর্থে উদ্বোধন হলো রাস্তাগুলির । পুরুলিয়া ১ নম্বর ব্লকের গাড়াফুসড় অঞ্চলের শ্যামপুর গ্রামে অনুষ্ঠিত হয় জেলার মূল অনুষ্ঠানটি । উপস্থিত ছিলেন পুরুলিয়া জেলাশাসক, জেলা পুলিশ সুপার, জেলা পরিষদ সভাধিপতি, সহ সভাধিপতি সহ অন্যান্য বিশিষ্টজনেরা। সকলের উপস্থিতিতে শ্যামপুর এলাকায় কানালী রোড থেকে শ্যামপুর গ্রামে পর্যন্ত ৪৬,৭১,৩৩৭ টাকা বরাদ্দে রাস্তার উদ্বোধন হয় । এছাড়াও জেলার ২০ টি ব্লকেও ব্লক প্রশাসন এবং জনপ্রতিনিধিদের উপস্থিতিতে রাস্তাগুলির উদ্বোধন হয় ।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Dec 11, 2025 10:31:12
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में एनएच-44 पर बकोरी टोल नाके के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से नागपुर जा रहा ट्रक की तकनीकी फॉल्ट के कारण हाईवे किनारे खड़ा था। ट्रक में उस समय ड्राइवर और हेल्पर मौजूद थे। इसी दौरान सामने एक कंटेनर आकर रुका और अचानक रिवर्स लेने लगा। कंटेनर के पीछे आने से खड़ा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हेल्पर कृष्णा गुर्जर (धौलपुर, राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका पैर टूट गया और वह ट्रक के केबिन में ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर बकोरी टोल नाके की एम्बुलेंस तत्काल पहुँची और घायल युवक को जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Dec 11, 2025 10:30:57
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में गायत्री परिवार द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। यह चार दिवसीय आयोजन 11 से 14 दिसंबर तक श्री राम स्मृति स्वास्थ्य उपवन, हर्बल गार्डन, गरासिया घाट शाजापुर में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को गायत्री मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालुओं और गायत्री परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया। हाथों में पोस्टर लेकर नशे से हो रहे नुकसान को दिखाया गया। आयोजन के तहत 11 से 13 दिसंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं युग संगीत होगा। वहीं 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार 12 से 14 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से संपन्न किए जाएंगे। कार्यक्रम में 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शैक्षिक रक्तदान का आयोजन रखा गया है। इसी दिन सुबह 9 बजे सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार तथा दोपहर 2 से 6 बजे तक दीपयज्ञ एवं स्वच्छता सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से महापूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके साथ ही उसी दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक युवा चेतना शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर में किया जाएगा। आयोजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गायत्री शक्तिपीठ के शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया गायत्री परिवार द्वारा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में नशा मुक्ति एवं नारी शक्ति करण का संदेश दिया गया है। आयोजन में रक्तदान, गर्भोत्सव संस्कार, स्वच्छता सैनिकों का सम्मान एवं दीप यज्ञ का आयोजन भी होगा। नारी सशक्तिकरण पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top