पति गया कमाने तो पत्नी हुई फरार
chaudharydeeh, Uttar Pradesh:बलरामपुर थाना हर्रैया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत भुजेहरा के मजरे खैरहनिया निवासी बंशीलाल ने बताया कि दो माह पहले रोजी रोटी के लिए लुधियाना पंजाब कमाने गया था।इसी बीच उनकी पत्नी प्रतिमा उम्र करीब 40 वर्ष इंस्टाग्राम के जरिए गोण्डा के कौडिया थाना क्षेत्र के पैडीबडा अहीरनपुरवा गांव के राम सवारें यादव 30 के संग दोस्ती हो गई। चार अक्टूबर को वह घर से भाग गई। जिसके बाद पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
