Back
गांव विकसित होंगे तभी राष्ट्र विकसित होगा: जी रामजी योजना से ग्रामीण रोजगार
PTPawan Tiwari
Jan 09, 2026 13:25:12
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में ग्रामीण विकास को देश के समग्र विकास की बुनियाद बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बलरामपुर जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि “जब गांव विकसित होंगे, तभी राष्ट्र विकसित होगा।” उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जी रामजी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार मिलेगा।
यूपीटी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का विजन तभी साकार होगा, जब गांव मजबूत होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि Congress पार्टी पूरे देश में जी रामजी योजना को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि यह योजना ग्रामीणों के हित में लाई गई है。
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मनरेगा में लंबे समय से जॉब कार्ड, भुगतान और कार्यों को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायतें आती रही हैं। केवल कच्चे कार्य कराए जाने के कारण फर्जी भुगतान के जरिए बंदरबांट होता था, जिससे योजना अपने मूल उद्देश्य से भटक गई। भाजपा सरकार ने इन कमियों को दूर करते हुए कैबिनेट में जी रामजी योजना विधेयक पास कर ग्रामीणों को पारदर्शी और सुनिश्चित रोजगार देने की व्यवस्था की है。
उन्होंने बताया कि जी रामजी योजना के तहत कृषि कार्यों के समय मजदूरों से काम नहीं कराया जाएगा। मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा और यदि भुगतान में देरी होती है तो ब्याज के साथ मजदूरी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए अपने बजट में 1.51 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें 60 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ी राज्यों में यह अनुपात 90:10 रहेगा。
मंत्री सचान ने कहा कि इस योजना के तहत गांवों में बारात घर सहित अन्य पक्के कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थायी विकास होगा। इन कार्यों की निगरानी ब्लॉक और जनपद स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के राम राज्य की परिकल्पना को भाजपा सरकार धरातल पर उतार रही है। गांव आत्मनिर्भर बनेंगे तो पलायन रुकेगा और ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा。
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष आंधी प्रसाद निषाद, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘बबलू’, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह एवं मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का था आरोप
सलोन कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report