Back
बलरामपुर में यूजीसी नियम पर विरोध तेज, अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर साधा निशाना
PTPawan Tiwari
Feb 17, 2026 14:45:35
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में यूजीसी नियम का विरोध तेज, कार्यक्रम में पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर साधा निशाना
बलरामपुर जनपद में यूजीसी नियमों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा इस नियम के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सामाजिक एवं राजनीतिक वक्ता अलंकार अग्निहोत्री बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्ण समाज के एक कार्यक्रम में भाग लिया और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
कार्यक्रम के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी से जुड़ा यह नियम समाज में भेदभाव पैदा करने वाला है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली किसी भी नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप था कि सरकार ऐसे नियम लागू कर रही है जो सामाजिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज और ब्राह्मण समाज लंबे समय से भाजपा के साथ रहा है, लेकिन अब समाज के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली की तुलना औपनिवेशिक सोच से करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग समाज को बांटकर शासन करना चाहते हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और जनभावनाओं की अनदेखी किसी भी सरकार के लिए भारी पड़ सकती है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी तथा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उनके बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने भी यूजीसी नियमों के विरोध में अपनी नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि बलरामपुर में पिछले कुछ समय से यूजीसी नियमों को लेकर विरोध की आवाजें लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न सामाजिक समूहों द्वारा इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन और सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 17:47:120
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 17:46:290
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 17, 2026 17:46:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 17:45:520
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 17, 2026 17:45:320
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 17:31:090
Report
KNKumar Nitesh
FollowFeb 17, 2026 17:31:010
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 17, 2026 17:30:410
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 17, 2026 17:30:250
Report
0
Report
0
Report
0
Report