Back
बलरामपुर में झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज के लिए एनओसी जारी, यातायात सुधरेगा
PTPawan Tiwari
Dec 18, 2025 18:45:43
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जनपद के विकास की दिशा में एक बड़ी और दूरगामी उपलब्धि सामने आई है। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग (एल.सी. संख्या–136, स्पेशल 3ई) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ता आयोग (एनएच) ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से मिली यह स्वीकृति बलरामपुर के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह बहुप्रतीक्षित एनओसी लंबे समय से जनपदवासियों की प्रमुख मांग रही है। झारखंडी रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब आरओबी के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है और आवागमन पूरी तरह निर्बाध हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी महोदय के सतत, प्रभावी और समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही है। केंद्र स्तर पर परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए किए गए निरंतर प्रयास अब रंग लाते नजर आ रहे हैं। प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग–730 पर चैनिज 323.680 से 324.845 के मध्य किया जाएगा। यह निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा अपने व्यय पर कराया जाएगा। ओवरब्रिज के बन जाने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह ओवरब्रिज केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनपद की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को इससे सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। कुल मिलाकर झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज की एनओसी को बलरामपुर के विकास पथ पर एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में जनपद की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
44
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 19:00:440
Report
कांकेर के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण विवाद: शव कब्र से निकाला, चर्च में आगजनी, ईसाई समुदाय आने की सूच
0
Report
105
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 18, 2025 18:46:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 18:46:340
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 18, 2025 18:46:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 18, 2025 18:45:540
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 18:45:240
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 18, 2025 18:30:150
Report
0
Report