Back
बलरामपुर के सरयू नहर में छह दिन बाद महेंद्र गिरी का शव बरामद
PTPawan Tiwari
Jan 27, 2026 11:54:17
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जनपद के महदेईया बाजार के सरयू नहर में छह दिन पहले गिरे 28 वर्षीय युवक महेंद्र गिरी उर्फ छोटकन का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। तिलकहना पुल से करीब तीन किलोमीटर दूर मुजहनी फाटक के पास नहर में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर (तिलकहना) निवासी महेंद्र गिरी पुत्र घिराउ 22 जनवरी को तिलकहना पुल से सरयू नहर में गिर गया था। घटना के बाद से ही युवक लापता था। परिजनों ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी सीतापुर की दूसरी वाहिनी के बाढ़ राहत दल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया।
नहर में पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई तलाश में सबसे बड़ी चुनौती बनी रही। इसके बावजूद पीएसी और पुलिस की टीम ने तिलकहना पुल से लेकर मुजहनी फाटक तक नहर के दोनों किनारों पर लगातार निगरानी और तलाशी अभियान चलाया। छह दिनों की निरंतर मशक्कत के बाद मंगलवार को मुजहनी फाटक के पास नहर में शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाला गया।
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। महेंद्र गिरी का 10 वर्षीय बेटा सचिन पहले ही अपनी मां को खो चुका था। अब पिता की मौत ने उसे पूरी तरह बेसहारा कर दिया है। पिता का शव देखकर मासूम सचिन की आंखों में छलकते आंसुओं ने मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
सोमवार तक भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों की उम्मीदें टूटने लगी थीं, लेकिन पुलिस और पीएसी की टीम ने तलाश अभियान नहीं रोका। हेड अजमत जलील खान के नेतृत्व में पीएसी की 2 बटालियन बाढ़ राहत दल की टीम—जिसमें हेड कांस्टेबल रंगनाथ सिंह, कांस्टेबल अब्दुल शमी, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपू यादव, विनय यादव सहित अन्य जवान शामिल रहे—लगातार अभियान में जुटी रही। थाना श्रीदत्तगंज से कांस्टेबल मनोज कुमार, नदीम, सुरेंदर सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर डटे रहे।
परिजनों ने लगातार प्रयास करने वाली पीएसी और पुलिस टीम का आभार जताया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 27, 2026 13:18:120
Report
0
Report
ADArjun Devda
FollowJan 27, 2026 13:17:260
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 27, 2026 13:17:050
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 13:16:390
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 27, 2026 13:16:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 27, 2026 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:मथुरा के राजकीय बालिका संरक्षण गृह से 5 नाबालिंग लड़कियां फरार हो गईं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 27, 2026 13:15:240
Report
5दिवसीय बैंकिंग लागू नहोने के विरोध में हड़ताल,गाज़ीपुर में300शाखाएँ बंद,150करोड़ का कारोबार प्रभावित
0
Report
0
Report
0
Report