Back
DM के अचानक निरीक्षण से बलरामपुर सदर कार्यालयों में सख्त सुधार निर्देश
PTPawan Tiwari
Feb 12, 2026 12:35:24
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में गुरुवार को विकास खंड बलरामपुर सदर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएम विपिन कुमार जैन अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना पहुंचे डीएम ने कार्यालय के विभिन्न पटलों, अभिलेखों और संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने रजिस्टरों और पत्रावलियों की जांच करते ہوئے सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। पुरानी और निष्प्रयोज्य पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से बीड आउट कर कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पेंशन योजनाओं के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने तय समय सीमा में रिपोर्ट लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
विकास खंड परिसर में संचालित आधार केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सेवा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मनरेगा सेल की समीक्षा में कन्वर्जेंस से बनाए जा रहे नए आंगनबाड़ी केंद्रों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर मनरेगा के लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा समाप्त कर नए कर्मियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम सचिवों को आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तय समय में पूरा कराने को कहा गया।
सहायक विकास अधिकारी पटल के निरीक्षण में परिवार रजिस्टर अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने और प्रत्येक परिवार को उसकी नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में शून्य लंबित सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी और उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के तेवरों से साफ है कि अब विकास खंड स्तर पर ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 13:52:560
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 12, 2026 13:52:300
Report
JPJai Pal
FollowFeb 12, 2026 13:52:020
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 12, 2026 13:51:290
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:51:130
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 12, 2026 13:50:530
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 12, 2026 13:50:290
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 12, 2026 13:50:110
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 12, 2026 13:49:520
Report
0
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:48:400
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 12, 2026 13:48:130
Report