Balrampur: सोहेलवा जंगल में प्रवासी पक्षियों का बसेरा, बना पक्षी प्रेमियों का आकर्षण
Balrampur, Uttar Pradesh:हजारों किलोमीटर दूर से आए प्रवासी पक्षी सोहेलवा जंगल से सटे गांवों के आसपास की शोभा बढ़ा रहे हैं। इनमें कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जो पूरे प्रदेश में केवल सोहेलवा में ही पाए जाते हैं। यह विशेषता सोहेलवा को श्रावस्ती और बलरामपुर जिले में पक्षी प्रेमियों और विशेषज्ञों के लिए स्वर्ग बनाती है। पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही देश-विदेश से बर्ड वॉचर्स यहां आकर शोध करेंगे। सोहेलवा जंगल प्रवासी पक्षियों की विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए खास पहचान बना रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
