Balrampur - बैंक लोन दिलवाने के नाम पर अनपढ़ बुज़ुर्ग से जमीन की धोखाधड़ी, अब चार लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार के केराडीह गांव के रहने वाले रामकृपाल उर्फ ननकू को बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने उनकी तीन बीघा चार बिस्वा जमीन को छलपूर्वक अनुबंध करवा लिया. साथ ही धमकी देकर उनसे एक लाख भी छीन लिए. रेहरा बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को बलरामपुर पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
