271210
बलरामपुरः साल 2024 में 460 मुकदमों में कोर्ट ने 817 लोगों को ठहराया दोषी
Tulsipur, Uttar Pradesh:पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 में विचाराधीन अभियोगों में निरन्तर पैरवी कर दोषियों को सजा कराये जाने में पुलिस ने निरंतर कार्य किया है। पीड़ित पक्षों द्वारा अपराधियों के खिलाफ आरोप लगाए गये थे जिसकी पुलिस ने गहन विवेचना की। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ विवेचना के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए गए है। जिसमें साक्ष्यों और गवाहों को देखते हुए 460 मुकदमों में फैसला सुनाया गया है। इन सभी मामलों में न्यायालय ने 817 लोगों को दोषी पाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेलंगाना में कांग्रेस 1000 दिन बाद भी गारंटियाँ पूरी नहीं, लोग जवाब की आस में
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): RAVULA SRIDHAR REDDY (BRS) ON 1000 DAYS OF CONGRESS GOVERNMENT IN TELANGANA/ STATE GOVERNMENT PERFORMANCE/ POLITICAL ISSUES\nहैदाबाद - BRS के प्रवक्ता रावला श्रीधर रेड्डी कहते हैं, "कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में छह गारंटी, 13 घोषणाओं और 420 से ज़्यादा वादों के साथ सत्ता में आई थी। उनकी सरकार के 1,000 दिन बीतने के बाद भी लोग अभी तक जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं... कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से नाकाम रही है और उसने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है... और जब उनसे सवाल पूछा जाता है, तो वे ध्यान भटकाने वाली राजनीति करने लगते हैं... KCR और हमारे कार्यकारी अध्यक्ष KTR के नेतृत्व में, हम हर गाँव और हर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के कुशासन के बारे में बता रहे हैं..."0
0
Report
औंग में ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर बांके से हमला; आरोपी की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:औंग में ससुराल में सो रहे 5 लोगों पर बांके से हमला, सभी घायल बुधवार रात ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर पवन विश्वकर्मा (50) ने बांके से किया हमला हमले में प्रदीप (20), राजेश, पुष्पा, राजकरण (22) और गोरे (18) घायल हो गए शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी पवन को पकड़ा, पिटाई के दौरान हुई आरोपी की मौत आरोपी अपनी पत्नी से विवाद के चलते पवन ससुराल वालों से मानता था रंजिश घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर किया गया रेफर औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव की घटना0
0
Report
सहारनपुर में मुठभेड़: लूट के दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभड़ के बाद लूट के मुकदमे में वांछित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे कुतुबशेर पुलिस टीम हौजखेड़ी से भावपुर जाने वाली सड़क पर ग्राम हौजखेड़ी चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भावपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल से खेतों और जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस का दावा है कि इसके बाद बदमाशों ने पेड़ और ढलान की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी मुल्ला नागराजपुर, थाना कोतवाली देहात और अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी पहलवानपुर, थाना सरसावा, सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों थाना कुतुबशेर में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, एक पर्स, 4,500 रुपये नकद, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक राहुल के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और चोरी के 15 मुकदमे, जबकि अंकित के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दद्दा से पूछो: मंत्री लखन पटेल का सड़क गड्ढों पर वायरल बयान
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री के बिगड़े बोल, सडक के गड्ढे बताने वालों से कहा दद्दा से पूछो देखी थी कभी सडक... आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के बिगड़े बोल इन दोनों सुर्खियों में है और मंत्री पटेल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। मंत्री पटेल ने अपने एक भाषण में सड़क के गड्ढे बताने वालों पर तंज कसा और कहा कि दद्दा यानि पिताजी से पूछो कि उन्होंने कभी सड़क देखी थी? इस बयान को लेकर मंत्री चर्चाओं में है। दरअसल आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र दमोह जिले के पथरिया के तहत आने वाले नरसिंहगढ़ में एक शादी घर का भूमिपूजन करने गए थे और इसी दौरान वो मंच से सरकार के विकास कार्य गिना रहे थे और इन विकास कार्यों में एक विकास सड़को का भी था जिसे लेकर पटेल ने कहा कि मेरे एक मित्र ने कहा कि सड़क में गड्ढे है तो उन्होंने जवाब दिया कि दद्दा से पूछो कि कभी सड़क देखी थी? ये बयान लगातार वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंत्री लखन पटेल का कद सरकार में कम हुआ है उनके पास पशुपालन और डेयरी विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे लेकिन सूबे में दतिया चुनाव के दौरान ही उनसे उनके विभाग छीन लिए गए और उन्हें नया विभाग आनन्द विभाग दिया गया है।0
0
Report
किसानों का चण्डीगढ़ बॉर्डर पर सात दिनों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन जारी
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर: चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पहुंचे हैं, जहां 1 सितंबर से 7 सितंबर तक एक हफ़्ते का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा ने आयोजित किया है। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं आया है।0
0
Report
बिजनौर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू, ध्वनि मानक के अनुपालन के लिए
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान मस्जिद से आ रही तेज अजान की आवाज से अफसरों के निरीक्षण में खलल पड़ा। मौके पर मौजूद एसपी केके विश्नोई ने तत्काल लाउडस्पीकर उतरवाने के निर्देश दे दिए। एसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्धारित ध्वनि मानकों का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाली आवाज तय मानक के भीतर होनी चाहिए और परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। इसके बाद बिजनौर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
पटना में गंगा और पुनपुन के जलस्तर खतरे से ऊपर, बाढ़ की आशंका तेज
Noida, Uttar Pradesh:पटना में गंगा का बढ़ता जलस्तर अब चिंता बढ़ाने लगा है। राजधानी के कई इलाकों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं पुनपुन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से 1.17 मीटर ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 49.77 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं दीघा घाट पर गंगा 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 50.80 मीटर दर्ज हुआ है, जबकि खतरे का निशान 50.45 मीटर है। इसके अलावा मनेर और हाथीदह में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। मनेर में जलस्तर 52.53 मीटर और हाथीदह में 42.48 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं श्रीपालपुर में पुनपुन नदी भी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रही है। यहां नदी का जलस्तर 52.58 मीटर दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। तटबंधों, सुरक्षा दीवारों और निचले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यानी पटना में गंगा और पुनपुन के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
रोहिणी में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर हमला; पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:रोहिणी में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि घर के पास रहने वाले कुछ युवकों ने बच्ची के परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मां और नानी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल महिलाओं का उपचार कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही प्रशांत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
जलभराव से संकट: बुराड़ी की श्री अयोध्या रेजिडेंस में पानी ही पानी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में कौशिक एनक्लेव A ब्लॉक की श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी इन दिनों जल नगरी में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सड़कें पानी में डूबी हैं, रास्ते बंद हैं और लोगों का कामकाज तक प्रभावित हो रहा है। तस्वीरें बुराड़ी की श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी की हैं। जहां नजर दौड़ाइए, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें जलमग्न हैं और कई जगह पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच चुका है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों के लिए घर से निकलना और वापस लौटना किसी चुनौती से कम नहीं। जलभराव ने सोसाइ्टी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रास्ते बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार जलजमाव के चलते रोजमर्रा का कामकाज लगभग ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत और पत्राचार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सबसे बड़ी चिंता अब इस जमा हुए पानी से पैदा हो रहे खतरे की है। लंबे समय से पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदगी और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह लार्वा पनपने की आशंका है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही इलाके में अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को पत्राचार किया गया और समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं और लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के लोग अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं—आखिर कब मिलेगी जलभराव से मुक्ति? लोगों की जनप्रतिनिधियों से गुहार है कि मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि जल नगरी बनी सोसाइटी फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौट सके। फिलहाल लोगों की नजर अब जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग पर है। सवाल यही है कि आखिर कब तक बुराड़ी की इस सोसाइटी के लोग जलभराव की समस्या झेलते रहेंगे?0
0
Report
जांजगीर-चांपा में प्यार के झांसे से महिला के साथ दुष्कर्म; आरोपी आशीष तिवारी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर महिला को धमकी देने का भी आरोप, चांपा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आशीष तिवारी उम्र 24 वर्ष को पकड़ा, आरोपी मूलतः करकोना थाना बिजरी जिला अनूपपुर MP का निवासी, वर्तमान में चांपा में रह रहा था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा,0
0
Report
हरदा के छिपाबड़ से चार ढाबों पर 170 लीटर शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:चार ढाबों से 170 लीटर देसी-विदेशी शराब जप्त कर ढाबा मालिकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. छिपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगढ़ी में एसडीओपी ने छापा मार कार्रवाई कर चार ढाबों से शराब जप्त की. नितिन ढाबे पर 62 लीटर शराब पकड़ी गई, ढाबा मालिक अखिलेश कनौजिया पर आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत कार्रवाई हुई, साथ ही उसके छोटे भाई नितिन कनौजिया से पीछे से 7 लीटर भी जप्त. बाबा ढाबे से 7 लीटर देसी-विदेशी शराब जप्त कर मालिक शैलेंद्र केथवास पर 34(1) के तहत कार्रवाई. ग्राम जामिया रोड स्थित दीपक ढाबे से 31 लीटर देसी-विदेशी शराब जप्त कर मालिक दीपक पर 34(1) आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई. यह भी कहा गया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब ढाबों तक परिवहन कर भेजी जा रही थी.0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: जांजगीर-चांपा में सूने मकान से चोरी, 2 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा सूने मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े गए,, आरोपी आकाश कुर्रे और रूपेश कुमार कुर्रे पुलिस की गिरफ्त में,, आरोपियों से सोने का मंगलसूत्र, मंचली माला, 2 नथ/फुली और 1 जोड़ी झुमके बरामद,, चांदी की पायल, 3 बिछिया, चाबी छल्ला और 1 हजार नगद भी बरामद,, मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,0
0
Report
जलपाईगुड़ी में खाद्य सुरक्षा अभियान: अवैध फास्टफूड स्टोरों का खाना नष्ट
Jalpaiguri, West Bengal:অসাধু ফাস্টফুড ব্যবসায়ীদের দৌলতে মজুত করা মোমো। আর এই অস্বাস্থ্যকর পরিবেশ চলছে আবারের দোকান। প্রশাসন হানা দিতেই পর্দা ফাঁস । এদিকে, পুরসভার জল ব্যবহার করেই রমরমিয়ে চালিয়ে যাচ্ছেন ফাস্টফুডের ব্যবসা! জলপাইগুড়ির পাণ্ডাপাড়ার জয় লেনের এক দোকানে দেখা গেল এমনই চিত্র。 অব্যাহত অভিযান। জলপাইগুড়িতে খাবারের দোকানে প্রশাসনের অভিযান, নষ্ট করা হল রান্না করা খাবার, মাংস সহ বিভিন্ন সামগ্রী。 জলপাইগুড়ি শহর এবং সংলগ্ন এলাকার খাবারের গুণমান ও স্বাস্থ্যবিধি নিশ্চিত করতে জোরদার করা হয়েছে ফুড সেফটি অভিযান। বুধবার শহরের পান্ডাপাড়া সহ সংলগ্ন এলাকার বিভিন্ন মিষ্টির দোকান, ফাস্টফুড সেন্টার, রেস্টুরেন্ট এবং খাবারের দোকানে অভিযান চালায় জেলা প্রশাসন ও স্বাস্থ্য দপ্তরের ফুড সেফটি আধিকারিকরা。 অভিযানে বিভিন্ন দোকানে খাবারের মান, রান্নাঘরের পরিষ্কার-পরিচ্ছন্নতা, খাবার সংরক্ষণের পদ্ধতি এবং স্বাস্থ্যবিধি খতিয়ে দেখা হয়। কোথাও কোথাও দীর্ঘক্ষণ সংরক্ষণ করে রাখা রান্না করা মাংস সহ বিভিন্ন খাদ্যসামগ্রী নিয়ে প্রশ্ন ওঠে। স্বাস্থ্যবিধি মেনে না চলা এবং খাবারের গুণমান নিয়ে সন্দেহ থাকায় বেশ কিছু রান্না করা মাংস ও অন্যান্য খাদ্যসামগ্রী নষ্ট করে দেন আধিকারিকরা。 প্রশাসনের তরফে জানানো হয়েছে, সাধারণ মানুষের স্বাস্থ্যের কথা মাথায় রেখেই এই অভিযান। শহর ও সংলগ্ন এলাকার রেস্টুরেন্ট, হোটেল এবং খাবারের দোকানগুলিতে আগামী দিনেও এই ধরনের অভিযান লাগাতার চলবে। খাবারের দোকানে স্বাস্থ্যবিধি নিশ্চিত করতে প্রশাসনের এই উদ্যোগকে সাধুবাদ জানিয়েছেন সাধারণ মানুষ। তাঁদের বক্তব্য, বাইরে খাবার খাওয়ার ক্ষেত্রে খাবারের গুণমান ও পরিচ্ছন্নতা অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ। তাই নিয়ম মেনে খাবার পরিবেশন করছে কিনা, তা প্রশাসনের নজরদারিতে থাকা দরকার।0
0
Report
जांजगीर चांपा पुलिस की दबिश, 2 आरोपी समेत नाबालिग पकड़े गए
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा नशे के कारोबार पर चांपा पुलिस और साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई,, रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप-टेबलेट बेचते 2 आरोपी और 1 नाबालिग पकड़े गए,, आरोपी युवराज दास महंत और अमित गोपाल उर्फ रेशू गिरफ्तार,, आरोपियों के कब्जे से 150 नग कोडीन युक्त सिरप और 13,800 नशीली टेबलेट बरामद,, जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 64,950 बताई गई,, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,0
0
Report
Advertisement
