icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झरिया-सिंदरी मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद प्रदर्शन

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। ऊपर कुल्ही के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 28 वर्षीय जहांगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और झरिया पुलिस के गश्ती वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में सिंदरी एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, हादसा झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर ऊपर कुल्ही स्थित सिकंदर पटाखा दुकान के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार धनसार की ओर से आ रहा ट्रक संख्या HR 58B 7375 कतरास मोड़ की ओर जा रही बाइक संख्या JH 10 DC 5595 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार जहांगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन इंदिरा चौक के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, रामजी कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे, जिससे एक और बड़ा हादसा टल गया। इधर, जहांगीर की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उग्र भीड़ ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों को भी निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को अपने वाहन लेकर घटनास्थल से हटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का पुत्र था। वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी। जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
0
0
Report

सुपौल में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, आग लगने से युवक घायल

Bihar:सुपौल में रफ़्तार का कहर, तेज रफ़्तार बाईक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद धू धू कर जली, चालक घायल. सुपौल में तेज रफ़्तार बाईक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद धू धू कर जल गई. जानकारी मिली है कि बाईक पर सवार युवक घायल हो गए हैं. यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी के पास NH 327 ई पर घटी है. बताया जा रहा है कि देर रात निर्मली से पिपरा लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर दीनापट्टी के समीप पुल की रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दिया, रेलिंग में टकराने के बाद बाइक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. जानकारी मिली कि घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए, लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सुचना मिलने के बाद पिपरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
0
0
Report

रींगस में किसान के घर से 14 बकरियां चोरी, भारी नुकसान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ठिकरिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के समीप बने बाड़े को निशाना बनाते हुए 14 बकरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हेड कांस्टेबल अमर सिंह सामोता ने बताया कि ठिकरिया गांव की बाजियों की ढाणी निवासी मोहनलाल बाजिया के घर के समीप बने बाड़े में बकरियां बंधी हुई थीं। बीती रात अज्ञात चोर बाड़े से 14 बकरियां चुराकर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जाजोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली पर दूध-घी-मिठाई की मिलावट जाँच मुफ्त, जयपुर डेयरी हाईटेक लैब लांच

Jaipur, Rajasthan:आखिर कैसे करें इस दीपावली मिलावट की जांच ज़ी राजस्थान न्यूज पहुंचा हाईटेक लैब में राजस्थान की ऐसी फ़ूड लैब जहाँ है मुफ्त जांच की सुविधा 30 सेकंड्स में मिलावट की जांच दूध, घी, पनीर और मिठाई में मिलावट की आशंका होने पर आम व्यक्ति भी करवा सकता है यहां डेयरी प्रोडक्ट्स की निशुल्क जांच हाल ही में त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मिलावट को लेकर बड़ी कार्रवाई की है हर साल त्योहार पर बड़ी मात्रा में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ बाजार में खपाने की तैयारी होती है। खासकर दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है.बाजार में बिकने वाले दूध, घी, पनीर और मिठाइयों की शुद्धता को लेकर उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल रहते हैं.ऐसे में आखिर आम व्यक्ति कैसे पता करे कि वह जो डेयरी उत्पाद खरीद रहा है, वह शुद्ध है या उसमें मिलावट की गई है.इस दीपावली जयपुर डेयरी आम लोगों की इस चिंता को दूर करने के लिए आगे आया है.जयपुर डेयरी की हाईटेक लैब में आम व्यक्ति अपने डेयरी उत्पादों की मिलावट की जांच आसानी से करवा सकता है.खास बात यह है कि इसके लिए जयपुर डेयरी की ओर से कोई शुल्क या फीस नहीं ली जाएगी। आम व्यक्ति भी करवा सकता है यहां जांच- जयपुर डेयरी की प्रयोगशाला में उपभोक्ता दूध, घी, पनीर और मिठाई जैसे उत्पादों की जांच करवा सकते हैं.इससे बाजार से खरीदे गए उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का संदेह होने पर उपभोक्ता सीधे जांच करवा सकेंगे.डेयरी उत्पादों में मिलावट की पहचान के लिए प्रयोगशाला में वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाती है.इससे उत्पाद की गुणवत्ता और उसमें मौजूद संभावित मिलावट के बारे में जानकारी मिल सकती है. -आखिर कैसे करें इस दीपावली दूध, घी और मिठाई में मिलावट की जांच -जयपुर डेयरी की हाईटेक लैब में आम व्यक्ति करवा सकेगा मिलावट की जाँच -दूध, घी, पनीर और मिठाई की जांच के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क -मिलावट की आशंका होने पर उपभोक्ता करा सकेंगे डेयरी उत्पादों की जाँच हाल ही में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में बड़े ब्रांड के नाम से नकली घी बरामद जार हजारों लीटर संदिग्ध घी मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर उठे सवाल नकली घी की बड़ी कार्रवाई के बाद बढ़ी चिंता हाल ही में मिलावट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में बड़े ब्रांड के नाम से नकली घी तैयार करने और बेचने का मामला सामने आया था.कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर संदिग्ध घी बरामद किया गया.इस घटना ने एक बार फिर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे डेयरी उत्पाद खरीदते समय उनकी पैकिंग, गुणवत्ता और ब्रांड की प्रमाणिकता पर ध्यान दें. दूध जांच की तकनीक की खासियत यह है कि यह महज एक ही टेस्ट में दूध के 24 अलग-अलग मानकों की बारीकी से जांच कर देती है.इसमें फैट, एस.एन.एफ. (SNF), प्रोटीन, लैक्टोज के साथ-साथ दूध में होने वाली किसी भी संभावित मिलावट की शत-प्रतिशत सटीक रिपोर्ट सामने आ जाती है.यह चलती-फिरती प्रयोगशाला बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे दुग्ध समितियों पर पहुंचेगी . अब तक जयपुर डेयरी क्षेत्र की लगभग 612 दुग्ध सहकारी समितियों में आकस्मिक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) किया जा चुका है.इस कड़े रुख से दूध में मिलावट करने वाले तत्वों पर प्रभावी लगाम लगी है। ओपनिंग वॉक थ्रू.... सबसे पहले दूध का टेस्ट..... दूध के सैंपल मशीन पर टेस्ट होते हुए परिणाम, बातचीत इसके बाद घी का टेस्ट..... कैसे मशीन करती है जांच मिलावट कार्रवाईयों के शॉट्स अटैच किए है
0
0
Report

देवास TI हत्या: शराब तस्करी रैकेट में 13 गिरफ्तार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:अर्जुन देवड़ा ,, देवास, टीआई की हत्या। अभी तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, दो आरोपी शॉट एनकाउंटर किया गया, कोर्ट से तीन आरोपियों को सात रिमान्ड पर लिया गया। 1,400 पेटियाँ शराब की खेप, एक ट्रक से 10 लाख तक मुनाफा। खातेगांव में पकड़े गए ट्रक में करीब 1,400 पेटियाँ शराब लदी थीं। यह खेप टिमरनी की सोडलपुर रोड स्थित दुकान से लोड की गई थी। इसे देवास के रास्ते करीब 700 किलोमीटर दूर गुजरात पहुंचाया जाना था। शराब कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, गुजरात में शराब की मांग के चलते एक ट्रक की खेप सीमा पार पहुंचाने पर 8 से 10 लाख रुपए तक का मुनाफा होता था। मध्यप्रदेश में खरीदी गई शराब को गुजरात के अवैध बाजार में कई गुना अधिक कीमत पर बेचना था। मामले में अब तक 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शराब तस्करी नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। शराब कहां से आई, कहां भेजी जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। करीब 19 महीने पहले, 1 मार्च को टिमरनी पुलिस ने इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर सुदामा होटल के पास एक ट्रक पकड़ा था। उसमें 23.60 लाख रुपए कीमत की गोवा व्हिस्की की 4,332 बोतलें (361 पेटियाँ) मिली थीं। उस मामले के तार भी टिमरनी से जुड़े थे
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी के जन्मदिन पर बेगूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर बेगूं में भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों के जरिए जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं नगर मंडल की ओर से अन्नपूर्णा रसोई में केक काटकर गरीब और मजदूरी करने वाले परिवारों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया, नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू और महामंत्री राकेश गुर्जी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

खंडार में सरपंच-वार्ड पंच के नामांकन आज, मतदान कल

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा mob. no.-7742826995 जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल हैडलाइन:- सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों के नामांकन आज, दोपहर 3 बजे तक मिलेंगे चुनाव चिन्ह कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, वोटिंग समाप्त होते ही शुरू होगी मतगणना। एंकर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत क्षेत्र में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर रहें है । सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी तथा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू करेंगे। वहीं गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नामांकन के दौरान भी मतदान केंद्र के बाहर सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों का भारी जमावड़ा जगह जगह देखने को मिला। विजुअल/फोटो अटैच।
0
0
Report

टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा

Agra, Uttar Pradesh:टीकाकरण के बाद बिगड़ी दो माह के मासूम बच्चे की तबीयत, इलाज के दौरान मौत शादी के 15 वर्ष बाद महिला ने बच्चे को दिया था जन्म परिवार में आई थी खुशियां, एएनएम पर जबरन टीका लगाने का आरोप, अचानक बिगड़ी सी तबीयत परिजनों ने अस्पताल में बच्चे को कराया था भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत मृत बच्चे को लेकर सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे थे, परिवार लोग, किया हंगामा सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच में जुटी थाना पिनाहट कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला पूरनपुरा का मामला।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में राहुल गांधी की होर्डिंग से 2027 चुनाव की चिंगारी तेज

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में राहुल गांधी की होर्डिंग से 2027 की सियासत गरम राहुल गांधी के समर्थन में लगी होर्डिंग ने अमेठी के सियासी गलियारों में बढ़ाई हलचल। हाथ में संविधान की किताब लिए राहुल गांधी की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र। होर्डिंग में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी नजर आए। बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा नारा "आंसू नहीं, पसीने बहाए, अब ऐसा ही नेतृत्व चाहिए।" होर्डिंग के संदेश को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे सियासी जानकार। क्या इस नारे के जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर दिया जा रहा है कोई सियासी संदेश क्या 2027 के चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस अपनी राजनीतिक सक्रियता का नया संकेत दे रही है फिलहाल एक होर्डिंग ने अमेठी की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
0
0
Report

महाराजगंज में अवैध पटाखा कारोबार रोकथाम: छापेमारी से बड़े भंडारण का खुलासा

Maharajganj, Uttar Pradesh:त्योहारों के सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर महराजगंज जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शासन के निर्देश पर बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और अवैध भंडारण के खिलाफ जिलेभर में छापेमारी की जा रही है। ठूठीबारी बॉर्डर और नौतनवा में बड़े पैमाने पर पटाखों की बरामदगी के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीमें दुकानों और गोदामों की जांच कर रही हैं。 महराजगंज में अवैध पटाखा कारोबार को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जांच के दौरान दुकानों के लाइसेंस, भंडारण की अनुमति और अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। स्थायी और अस्थायी दुकानों के साथ संदिग्ध गोदाम भी प्रशासन के निशाने पर हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने साफ किया है कि निर्धारित एसओपी और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का मकसद अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित हादसे को रोकना है।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में बुखार से तीन मासूम बच्चियों की मौत, ग्रामीण दहशत में

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में बुखार ने तीन मासूम बच्चियों की जिंदगी छीन ली। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। वहीं, पांच अन्य बच्चे भी बुखार की चपेट में हैं, जिनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तीन दिन के भीतर दो गांवों में हुई मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सीएमओ ने सगी बहनों की मौत की वजह मेनिंजाइटिस यानी दिमागी बुखार बताया है। मामला मूरतगंज विकासखंड के आलमचंद और बसेढ़ी गांव का है। आलमचंद गांव निवासी कालीदीन की आठ वर्षीय बेटी कनिका की शनिवार को तेज बुखार के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि सोमवार रात उसकी चार वर्षीय बहन यशि ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बसेढ़ी गांव निवासी जब्बर की ढाई वर्षीय बेटी आसमा की भी बुखार के चलते शनिवार को मौत हो गई। इसके अलावा पांच अन्य बच्चे भी बीमार हैं। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने पांच सदस्यीय टीम को प्रभावित गांव भेजा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सगी बहनों में बड़बड़ाने और शरीर में ऐंठन जैसे लक्षण सामने आए थे, जिन्हें मेनिंजाइटिस से जोड़कर देखा गया है। आज आलमचंद और बसेढ़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर बच्चों और ग्रामीणों की जांच एवं उपचार करेगी। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में गंदगी और नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों के पनपने का आरोप लगाया है।
0
0
Report

पंचकूला में मासूम के साथ बर्बरता: महिला आयोग ने कड़ी निंदा

Panchkula, Haryana:पंचकूला में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता पर महिला आयोग सख्त... अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने की घटना की कड़ी निंदा... बोली- बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें अभिभावक, मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल भी चिंता का विषय... पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में मासूम छात्रा के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना की हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए समाज से बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और जागरूक होने की अपील की। उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि बच्चों की परवरिश केवल स्कूलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि माता-पिता और पूरे समाज को भी इसमें अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। अभिभावकों को अपने बच्चों के व्यवहार, उनकी मानसिक स्थिति और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों में बढ़ते मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज के समय में यह बेहद जरूरी हो गया है कि माता-पिता इस बात पर नजर रखें कि बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं और किस तरह की गतिविधियों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार, स्कूल और समाज को मिलकर काम करना होगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report

अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की मौजूदगी से रोशन होगा रामनगरी

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में सात नवंबर को होने जा रहा दसवां दीपोत्सव एक बार फिर भव्यता और दिव्यता का नया इतिहास रचने की तैयारी में है। दीपों के इस महाकुंभ में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होने के लिए सात नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट तक दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 56 घाटों को दीपों से सजाया जा रहा है और पूरी रामनगरी को रोशनी से जगमगाने की तैयारी है। अयोध्या में दीपों के महाकुंभ को लेकर तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव में हैं। सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे। इस बार दीपोत्सव में एक ऐतिहासिक परंपरा का नया अध्याय भी जुड़ने जा रहा है, जब उपराष्ट्रपति भगवान श्रीराम और माता सीता का राजतिलक करेंगे। वहीं, 30 लाख दीपों से रामनगरी को रोशन करने की तैयारी है। सात नवंबर को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अयोध्या पहुंचेंगे। दीपोत्सव के दौरान वह महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परंपरा का निर्वहन करते रहे हैं। इस बार उपराष्ट्रपति की मौजूदगी दीपोत्सव को खास बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव की सबसे भव्य तस्वीर सरयू तट पर दिखाई देगी। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। 35 हजार स्वयंसेवक घाटों पर दीप सजाने में जुटे हैं। 7 नवंबर को शाम होते ही जब एक साथ लाखों दीप जगमगाएंगे, तो सरयू की लहरों पर रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर 2,147 अर्चक और बटुक सामूहिक महाआरती करेंगे। शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक लक्ष्मण किला घाट से नया घाट और राम की पैड़ी तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती होगी। वहीं, उपराष्ट्रपति माँ सरयू की महाआरती में भी शामिल होंगे। इसके अलावा 2,100 ड्रोन के जरिए आसमान में रामायण के प्रसंगों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीकी के संगम से सजेगा अयोध्या का दसवां दीपोत्सव। अब सभी की निगाहें सात नवंबर पर टिकी हैं, जब रामनगरी 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगी और सरयू तट पर होने वाले भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे देश के उपराष्ट्रपति।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top