icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271201
Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow12 Mar 2025, 03:49 pm

Balrampur - सरकारी धन का गबन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एसपी बोले- जांच में सब कुछ हो जाएगा साफ़

Balrampur, Uttar Pradesh:

पचपेड़वा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बिशनपुर टंटनवा ग्रामसभा में तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर तीन मस्टर रोल बनाते हुए मनरेगा के मजदूरों का न केवल हक मारा गया. बल्कि भ्रष्टाचार का पर्याय बने इस तालाब के सौंदर्यकरण के नाम पर लूट की गई. अब इस मामले में पचपेड़वा में अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले की विवेचना शुरू करवा दी है. एसपी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है. जल्द ही हम लोग इस मामले में आगे बढ़ते हुए चार्जसीट लगाने का काम करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन, समर्थकों का उत्साह और सेवा संकल्प

Ajmer, Rajasthan:वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय खो खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में सेवा संकल्प के साथ मनाया गया। जनाना अस्पताल के निकट स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह से देर शाम तक शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह पलाड़ा,उनकी पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा सहित परिजनों ने उन्हें बधाई दी । हजारों लोगों ने पहुंचकर पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पलाड़ा ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ जन्मदिन की शुरुआत हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जोधपुर में स्कॉर्पियो-हादसे के बाद भीड़ ने सड़क जाम कर दिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बाइक से टक्कर के बाद कथित मारपीट की घटना से नाराज लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया और सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस और RAC ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। जोधपुर के झालामंड मोती मार्केट बायपास पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सुरेश प्रजापत (30) घायल हो गया। आरोप है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में सवार युवक वाहन से उतरकर डंडा लेकर आया और घायल युवक के साथ मारपीट की। घायल सुरेश के पिता नारायण राम ने बताया कि उनका बेटा सीमेंट की दुकान पर जा रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि मारपीट में सुरेश के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग की है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से निकलने की कोशिश करने लगा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने वाहन के कांच तोड़ दिए और स्कॉर्पियो को पलट दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कुड़ी थाना पुलिस और RAC जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर संबंधित युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बोरानाडा एसीपी नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

यमुनापार में फिर हत्या: गौतमपुरी गली-4 में युवक चाकू से हत्या

Delhi, Delhi:यमुनापार में फिर मर्डर गोतमपुरी इलाके में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर क्षेत्र के गौतमपुरी गली नंबर-4 में एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, चार से अधिक बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई。 मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी लक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए。 सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top