icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालोद: सिकौसा में अवैध देशी शराब के धंधेबाज़ गिरफ्तार, डमी ग्राहक से पुष्टि

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम सिकौसा में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकौसा निवासी परमानंद डहरे (52 वर्ष) अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार कर उसे पहचानयुक्त ₹100 का नोट देकर आरोपी के पास भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदकर पुष्टि करते ही पुलिस ने मकान पर दबिश दी। तलाश के दौरान आरोपी के पास से 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400) और बिक्री की ₹300 नगद रकम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर, विधायक, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आम जनता की समस्याओं के तत्काल निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से छतरपुर नगर पालिका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर लगाया गया। शिविर में सागर कमिश्नर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेशभर में हर शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 10 से 12 पंचायतों के समूह यानी क्लस्टर बनाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर से पहले अधिकारियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं चिन्हित करती हैं, फिर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण किया जाता है। न्यायिक प्रकृति के मामलों को छोड़कर अधिकांश समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। कमिश्नर ने कहा कि अब शिविरों को पुराने स्वरूप से अलग हटकर छोटे-छोटे क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो रहा है।
0
0
Report

नीमच में अफीम नीति के खिलाफ किसान प्रदर्शन: मॉर्फिन मात्रा और MSP की मांग

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2026-27 को लेकर मालवा और मेवाड़ क्षेत्र के अफीम काश्तकारों में भारी असंतोष गहरा गया है। नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों किसानों ने मल्हारगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के एएनसी को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि कड़े नियमों और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ दी है, इसलिए नई नीति में तत्काल जनहितैषी संशोधन किए जाएं। किसानों ने प्रमुखता से मांग उठाई कि नई नीति में मॉर्फिन की मात्रा 4.4 तय किए जाने से कई पुराने चीरे वाले पट्टे निरस्त होकर सीपीएस पद्धति के मात्र 5 आरी में बदल गए हैं, लिहाजा किसानों को राहत देने के लिए मॉर्फिन की अनिवार्यता घटाकर 3.7 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही 90 किलोग्राम से अधिक औसत डोडा उत्पादन देने वाले सीपीएस किसानों को 10 आरी का चीरा लगाने का पट्टा दिया जाए और सीपीएस व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। बढ़ती महंगाई, खाद-दवाई, बिजली और भारी मजदूरी खर्च को रेखांकित करते हुए किसानों ने अफीम का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम करने की पुरजोर मांग रखी। कानूनी जटिलताओं पर बात रखते हुए नेताओं ने कहा कि डोडाचूरा में मॉर्फिन की मात्रा नाममात्र 0.02 प्रतिशत से कम होती है, इसलिए इसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/29 के कड़े दायरे से बाहर किया जाए ताकि जेलों में बंद निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा या ओलावृष्टि से खराब हुई जिन फसलों को विभाग की देखरेख में नष्ट कराया गया था, उन्हें सीपीएस से हटाकर पुनः पारंपरिक चीरा पद्धति में बहाल किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इन मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो पूरे अंचल में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

नौगांव के शांति स्वीट मिष्ठान से 55 किग्रा नकली मावा बरामद; लैब में जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है, नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
0
0
Report

धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, जलस्तर बनाए रखने को रेलवे को पत्राचार

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के समापन के बाद अब दीपावली के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ चुका है। छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनबाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं धनबाद के प्रमुख छठ घाटों में शामिल पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर भी नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की जा रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पंपू तालाब के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे को पत्राचार किया गया है। रेलवे से भेल को बंद कर पानी की निकासी रोकने का अनुरोध किया गया है, ताकि तालाब में पानी का स्तर बना रहे और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
0
0
Report

जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर भी आई सामने मतदान जारी है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते नजर आए। ग्रामिण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

'यूपी में अंगद का पैर है बीजेपी सरकार...इसे कोई नहीं उखाड़ सकता'- अम‍ित शाह

SShyamFollow2m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।

 

बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम।  

 

यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी।  

 

मै पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते है अपने राम भक्तों गोलियां चलाई हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। 

 

(यूपी से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर व‍िशाल की र‍िपोर्ट)

0
0
Report

सीकर के महरोली में मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत: हार्ट अटैक से शोक

Sikar, Rajasthan:मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम महरोली में पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही सीने में उठा दर्द, रींगस के निजी अस्पताल में तोड़ा दम सीकर जिले के महरोली में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान करने आए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महरोली के वार्ड संख्या 14 निवासी 80 वर्षीय छीतरमल सैनी गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करने पोलिंग बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महरोली पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत रींगस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल छा गया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर: गन्ने के भाव पर किसान नेता विनीत त्यागी का बड़ा बयान, बोले-'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow8m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गन्ने के उचित मूल्य को लेकर किसान नेता विनीत त्यागी ने किसानों से की एकजुट होने की अपील, बोले- 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं'; मुजफ्फरनगर में किसान सेवक विनीत कुमार त्यागी ने गन्ना किसानों के उचित मूल्य का मुद्दा उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को भी उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने किसान संगठनों और किसानों से राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की बिक्री और उनकी कीमतों को लेकर भी शिकायत उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग किए जाने की बात कही है। विनीत त्यागी ने कहा कि गन्ने से तैयार होने वाले उत्पादों की बाजार में कीमतें काफी अधिक हैं, जबकि किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसानों की फसल से अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है तो किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने किसान नेताओं से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी लड़ाई किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, बल्कि प्रत्येक किसान अपने घर और गांव से ही आवाज बुलंद करे। उन्होंने किसानों को नारा देते हुए कहा, 'जो हमारा नहीं, हम उसके नहीं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान न किसी पक्ष के हैं और न विपक्ष के, बल्कि उनकी प्राथमिकता अपनी फसल का उचित मूल्य और किसानों के हित हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो जनप्रतिनिधि उनके मुद्दों पर न्याय नहीं कर पाते, उनसे सवाल जरूर करें।
0
0
Report

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर प्रशासन की संदिग्ध जांच गरमाई

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान का फिर दिखा चमत्कार, गुपचुप तरीक़े से खड़े हनुमान प्रतिमा की जांच करने पहुंचा जांच दल तो मशीन हुई खराब, दो दिन पहले सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात का मामला, एसडीएम की मौजूदगी में जांच दल ने प्रतिमा की गहराई और मजबूती को जांचा, वायरल वीडियो में एसडीएम एल एन गर्ग व 8 सदस्यी जांच दल दिखा, जांच के मामले पर प्रशासन मौन, भाजपा पार्षद ने कहा रात्रि 2 बजे तक चोरीछिपे खड़े हनुमान की मशीनों से स्क्रीनिंग हुई है, sdm, नगर निगम, प्रशासन व भोपाल का जांच दल मौजूद था, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन यह स्पष्ट करें कि उसकी मंशा क्या है । आधी रात्रि को खड़े हनुमान मंदिर की मशीनों से जांच करना प्रशासन की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा है, उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमा गया है। दरअसल इस बार मामला प्रशासन द्वारा चोरी छिपे प्रतिमा की जांच करना बताया जा रहा है। 2 दिन पहले रात्रि 2:00 बजे एसडीएम एल एन गर्ग, नगरनिगम का अमला और भोपाल से आया जांच दल प्रतिमा की स्क्रेनिग कर रहा था। इसके साथ ही प्रतिमा की मजबूती और गहराई को भी जांचा गया। इस जाँच के वीडियो और फोटो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि जांच अधिकारी कह रहा है कि मशीन खराब हो गई। वही मशीन खराब होना फिर एक चमत्कार की ओर इशारा कर रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एसडीएम एल एन गर्ग के नेतृत्व में जांच दल द्वारा खड़े हनुमान मंदिर की जांच की जा रही है। यह जांच सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। यहाँ रात्रि करीब 12:30 बजे नगर निगम, प्रशासन व भोपाल से आए जांच दल की टीम पहुंचती है जो की रात्रि 2:00 बजे तक जांच करती है। खड़े हनुमान की प्रतिमा की जांच होने की पुष्टि खुद भाजपा के पार्षद शिवेंद्र तिवारी और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना द्वारा की गई है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना का कहना है कि प्रशासन यह स्पष्ट करें कि वह खड़े हनुमान को भगवान मानते हैं या नहीं । क्योंकि जिस समय रात्रि 2 बजे मंदिर में पुजारी साधु संत व आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है उस समय चोरी छिपे मंदिर में जाना और तोड़फोड़ कर जांच करना यह प्रशासन की नियत पर सवाल उठा रहा है। प्रशासन का यह कृत्य सनातन के खिलाफ है। हम इस कार्य को लेकर विरोध जताएंगे। रात्रि 12:30 बजे एसडीएम एल एन गर्ग अपनी टीम के साथ खड़े हनुमान मंदिर जाते हैं। तोड़फोड़ करते हैं, ऐसे में मशीन खराब हो जाती है। प्रशासन अपनी नीति स्पष्ट करें। इसी मामले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान पार्षद शिवेंद्र तिवारी का कहना है कि सोमवार रात को एसडीएम एल एन गर्ग के साथ नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम व भोपाल से आया जांच दल मशीन के माध्यम से खड़े हनुमान की स्क्रीनिंग करता है । स्क्रीनिंग में बड़ा सवाल है की आधी रात्रि को स्क्रीनिंग क्यों करना पड़ रही है। दिन में भी यह कार्य हो सकता था । लोगों में आक्रोश है, प्रशासन चूहा बिल्ली का खेल खत्म करें। जन भावना व सनातन का सम्मान करें । खड़े हनुमान ने खुद अपनी उपस्थिति का प्रमाण दे दिया है । रात्रि 2:00 बजे तक चोरी छिपे स्क्रीनिंग हुई है। वही इस मामले को लेकर नगर निगम व प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

AIIMS पर पुष्पांजलि देकर पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि

Noida, Uttar Pradesh:आज AIIMS पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा के स्थापना कालखंड से संगठन के विस्तार में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। SIS को पटना से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही。 चित्रांश समाज के मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे। मेरे लिए भी वे एक अभिभावक समान थे तथा उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। जीवन के अंतिम क्षणों तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित डॉ. आरके सिन्हा जी की सरलता, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top