icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277208
Nityanand SinghNityanand SinghFollow30 Jan 2025, 11:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैथल: CIA कलायत की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा फैक्ट्री से 2 गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA कलायत की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी काबू कैथल। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने गांव बाता में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस और परमिट के पटाखे तैयार करने वाली एक कथित अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियों में कुल 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग का सामान भी बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है。 CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार ने बताया कि CIA टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बाता में एक छोटा हाथी गाड़ी में पटाखों की पेटियां लोड कर उन्हें बाहर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बाता में नाकाबंदी की。 इसी दौरान HR64B6845 नंबर की छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार गांव बाता निवासी अंकित और सोमपाल को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 84 पेटियां पटाखे बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पटाखों के लाइसेंस और परमिट के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पटाखों की जांच की, जिसमें विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव बाता में उन्होंने एक जगह पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम शुरू कर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक अन्य गाड़ी से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए गए। साथ ही पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान और पैकिंग सामग्री भी बड़ी मात्रा में मिली。 पुलिस ने इस मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

यूपी के सीतापुर में बाढ़ से 10 जनहानि, महमूदाबाद सबसे अधिक प्रभावित

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूब कर अब तक अलग-अलग तहसीलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है आपको बता दे की सबसे ज्यादा जनहानि महमूदाबाद तहसील में हुई है शारदा और घाघरा का जलस्तर तो स्थिर है लेकिन कटान तेजी से हो रही है। बाढ़ से प्रभावित तहसीलों में सीतापुर सदर महमूदाबाद लहरपुर और बिसवां तहसील शामिल है ADM आयुष चौधरी ने बताया जनपद सीतापुर में लगभग हमारी 4 तहसीलें जो है वह बाढ़ और चक्रवात की अधिक वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित है सदर तहसील हो गई यह हमारी सरायन नदी के कारण जो है प्रभावित है यहां पर लगभग 11 मोहल्ले हैं जो प्रभावित हुए हालांकि अब पानी लगातार घटाओ की स्थिति में है हमारे आश्रय स्थल में 5 हजार लोग लगभग रुके हुए हैं हमारी तरफ से पूरी व्यवस्थाएं स्थलों में भी की गई है पानी के घटाव के कारण तहसील की बाढ़ को पूरी तरीके से हम कंट्रोल कर लिया जाएगा रही बात लहरपुर और महमूदाबाद यह तीन तहसीलें हैं जिसमें अतिविष्ट और चक्रवात के कारण जो लोकल नदियां हैं उनमें जल प्रवाह की अत्यधिक होने के कारण फसल की क्षति काफी भारी मात्रा में हुई है और हम लगभग पौने दो लाख से ज्यादा हेक्टेयर की फसल क्षति का आकलन भी कर चुके हैं उनका सर्वे हो गया है और इन तीनों तहसीलों में मिलाकर लगभग 8 हजार 6 हजार हेक्टेयर प्रति तहसील लगभग हमारा फसल नुकसान आया है हम उनकी फीडिंग भी पोर्टल पर कर रहे हैं और जनहानि को यदि देखा जाए तो लगभग इस पूरे बाढ़ और अतिवृष्ट चक्रवात के दौरान जनपद में 10 जनहानियां हुई है और जिसमें महमूदाबाद में पहले तीन जनहानि हुई थी अभी दो दिवस पूर्व तीन जनहानि हुई। कल 10 लोगों की मौत हुई है।
0
0
Report

जमशेदपूर मानगो पुल पर महिला के इस कदम से हादसा टल गया—बच्चा भी सुरक्षित

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई। स्थिति को भांपते हुए लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी और नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। महिला की पहचान भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में बताई गई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी। हालांकि, उसने आखिर किस वजह से यह कदम उठाने का प्रयास किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। राहगीरों की तत्परता के कारण महिला और बच्चे दोनों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:

सम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार

 

सम्भल पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते थे संभल पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को थाना साइबर क्राइम पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपी ग्रामीण बैंक के खाते में कमीशन लेकर फ्रॉड का पैसा डलवाया जाता था और इसके बाद रकम को कैश कराया जाता था। मामले में पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मनु शर्मा, प्रशान्त सिंह राघव, आदित्य, नरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी मनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर कमीशन लेकर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम खाते में डलवाकर कैश करवाता था। वहीं आरोपी आदित्य के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे के लिए एटीएम कार्ड स्वाइप कराकर कैश लेता था और भोले-भाले व अनपढ़ लोगों को लालच देकर उनके अकाउंट खुलवाता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों की केवाईसी कराकर लोगों के नाम पर सिम लिए जाते थे और उनका इस्तेमाल ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए किया जाता था। सम्भल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। 

0
0
Report

मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, डीएम ने गठित की जांच कमेटी

ASAmit SinghFollow7m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात वार्ड की दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर 60 वर्षीय मरीज रामानुज चौहान की मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी रामानुज लीवर की बीमारी के चलते मेडिसिन वार्ड में भर्ती थे। खिड़की से गिरने के बाद गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मरीज खिड़की से कैसे गिरा, यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या सुरक्षा में लापरवाही—जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ का जलवा: मिला ₹43,250 करोड़ का विदेशी निवेश, बनेगा 100 मेगावाट का डेटा सेंटर

Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर में आयोजित 'सिंग फोरम 2026' में छत्तीसगढ़ ने वैश्विक पटल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। राज्य को कुल ₹43,250 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर की कंपनी 'एनर्जी कैपिटल ग्लोबल' को ₹41,750 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 मेगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर के लिए निवेश आमंत्रण सौंपा। यह समझौता राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा, जिससे छत्तीसगढ़ देश के उभरते डिजिटल हब के रूप में स्थापित होगा।
0
0
Report
0
0
Report

UCC बंगाल में लागू: क्या होंगे बड़े बदलाव?

Noida, Uttar Pradesh:ADHIR RANJAN CHOUDHRY ON UCC IN BENGAL UCC लागु करके क्या होगा ? क्या हाथियाँ बरसेंगे क्या हमपे क्या ? आसमान गिरकर हमारे सर पे आएगी क्या ? क्या फरक पड़ता है , सारे देशभर में लाओ अगर बीजेपी पार्टी चाहे तो , अलग अलग राज्यों में क्यों ,हमारे देश विवधता में एकता की देश है , हमारे देश में बहुत सारे धर्म , भाषा के लोग रहते हैं , अपना अपना ताज्ज़ीब है संस्कृति है , उनका सामाजिक कानून है . अभी इन लोगो का डबल इंजीन की सरकार ,ताक़तवर है सरकार जो मर्ज़ी कर सकते है , किसी को माने या न माने , जो मर्ज़ी करो लेकिन देश का क्या हाल हो रहा है , हमारे आपस में विवधता की एकता जो हमारे देश की नीव होते हैं उस नीव में दरार पैदा करने के लिए यह सारे कानून की बात कही जाती है .
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा में मुफ्त मोतियाबिंद कैंप: 96 मरीज चयन, जयपुर में ऑपरेशन

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से आई कैंप आयोजित 9़6 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन सभी मरीजों का पूर्णतया ​फ्री होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन संस्थान के मीडिया प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने दी जानकारी झुंझुनूं के चिड़ावा कस्बे में ब्रह्म चैतन्य संस्थान के तत्वावधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन श्री परशुराम भवन चिड़ावा में किया गया। यह शिविर स्व. सौभाग्यवती धर्मपत्नी महावीरप्रसाद शर्मा थानेदार की पुण्य स्मृति में उनके SUP pojroतरों कुलभूषण शर्मा एवं उत्तम शर्मा के विशेष सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों जरूरतमंद मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूरी टीम का माला और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ-साथ मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड शुगर और बीपी की भी निशुल्क जांचें की गई। शिविर को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 280 मरीजों का पंजीकरण किया गया। डॉक्टरों की गहन जांच के बाद इनमें से 96 मरीजों को मोतियाबिंद और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया। ​सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए 48 मरीजों को शंकरा आई अस्पताल की टीम के साथ विशेष बस द्वारा सुरक्षित जयपुर के लिए रवाना किया गया। जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं, शेष 48 मरीजों को आगामी मंगलवार को बस द्वारा जयपुर भेजा जाएगा।
0
0
Report

अररिया मंडल कारा से कैदी 22 फीट ऊँची दीवार पार कर फरार

Forbesganj, Bihar:अररिया मंडल कारा से एक कैदी फरार हो गया। बकरी चोरी के मामले में 26 सितंबर को बथनाहा थाना से सरोज दास को जेल भेजा गया था जिसके बाद से वो यहाँ बंद था लेकिन 3 अक्टूबर को देर रात वह मंडल कारा की 22 फीट ऊँची दीवार कूद कर फरार हो गया। मामले को लेकर जब जेल प्रशासन को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। कैदी के फरार होने के मामले में एफएसएल जांच के साथ साथ अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान चल रहा है। अररिया जेल में विदेशी कैदियों के साथ साथ कई दुर्दांत अपराधी रखे गए हैं लेकिन जिस तरह से एक चोर 9 दिनों में ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फरार हो गया उससे अररिया जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कैदी फरार मामले में जेल प्रशासन द्वारा अररिया आरएस थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में दिनदहाड़े चोरी: देवठान गांव के मकान से नगदी-जेवरात चोरी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चिचोली थाना क्षेत्र के देवठान गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मकान मालिक मुकेश यादव परिवार सहित बाहर गए हुए थे,जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। बच्चों के घर लौटने पर चोरी का पता चला,जिसके बाद परिजनों ने चिचोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में बड़ी मात्रा में नगदी और जेवरात रखते समय सावधानी बरतने और गांव में संदिग्ध लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है。
0
0
Report

मछली पकड़ने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला,लापता, परिजनों का रो रो का बुरा हाल

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक गेडहवा गांव के पास टेल फॉल नहर में छांगुर उर्फ छविलाल अपने भाई और कुछ अन्य लोगो के साथ मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान छांगुर के ऊपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौजूद लोगों के मुताबिक मगरमच्छ छांगुर को गहरे पानी में खींच ले गया। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। उधर छांगुर के लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । बाइट- दिनेश शर्मा, ग्रामीण
0
0
Report

बिहार एमएलसी चुनाव: NDA एकजुट दावा, आठों सीटें जीतने का प्रयास

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना में देखिए, चुनावी मैदान में पूरी तरह से हलचल तेज हो गई है। एक तरफ प्रत्याशियों का हुजूम नामांकन के लिए पहुंच रहा है, लेकिन जनता किस से लड़ेगी, यह तस्वीर भी साफ होती जा रही है। जेडीयू भी मैदान में है और एनडीए भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। उपेंद्र कुशवाहा के तीनों विधायकों ने कल बैठक कर निर्दलीय उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा के समर्थन का ऐलान भी कर दिया है। लेकिन जेडीयू पहले एनडीए से निपट ले, जेडीयू तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रही है। हमने शुरुआत में ही कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। अब राजद उमीदवार दिलीप कुमार भी मैदान में उतर चुके हैं, तो फिल्म फ्लॉप होने का सवाल ही नहीं है। आरजेडी पूरी मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी。 जेडीयू के लिए तो मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं। नीरज जी और अनंत सिंह पहले फरिया ले फिर अलग से बात होगी। आज बिहार एमएलसी चुनाव के लिए कई दिग्गज उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान NDA के भीतर जोश और उत्साह भी देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर कुछ शीट पर फ्रेंडली फाइट की तस्वीर भी सामने दिख रही है। जहां महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन एनडीए की बात करे तो पांचों घटक दल गठबंधन धर्म का पालन करते हुए एकजुट हैं। पांचों पांडव की एकता और आपसी समन्वय के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे गठबंधन भी हैं, जहां घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव में गठबंधनों की यह तस्वीर राजनीतिक समीकरणों को भी सामने ला रही है。 निश्चित रूप से बिहार विधान परिषद की आठों सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी और एनडीए के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे। जहाँ तक जेडीयू में नीरज जी और अनंत जी के विवाद का सवाल है, या उपेंद्र कुशवाहा के के कुछ विधायक राम पुकार सिन्हा जी के नामांकन में गए हैं, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि एनडीए में आंतरिक लोकतंत्र है। अनंत सिंह जी और नीरज जी के बीच जो भी विषय है, जेडीयू के वरिष्ठ नेता उसे समय रहते सुलझाने का काम करेंगे। रालोमो के जो विधायक आज राम पुकार सिन्हा जी के नामांकन में गए हैं, उस पर उपेंद्र कुशवाहा जी का स्पष्ट निर्देश है कि पार्टी द्वारा तय एनडीए उम्मीदवारों को सभी सम्मानित विधायक मजबूती के साथ जिताने का काम करेंगे। व्यक्तिगत संबंध या व्यक्तिगत लगाव के कारण अगर कोई विधायक उनके नामांकन में चला गया है, तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। असल मुद्दा महागठबंधन का है। महागठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। कांग्रेस और आरजेडी ने जिस तरह अलग-अलग सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उससे साफ है कि महागठबंधन के भीतर आपसी तालमेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहाँ सिर्फ फोटो खिंचवाने की एकता है, जमीन पर गठबंधन पूरी तरह तार-तार हो चुका है। एनडीए का गठबंधन आज खंड-खंड होता दिखाई दे रहा है। पहले जनता दल यूनाइटेड को उन्हीं के सहयोगी नेताओं की ओर से चुनौती मिली, और अब गठबंधन के भीतर ही ऐसे हालात बन रहे हैं, जहां सहयोगी दल जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं। यह कहीं न कहीं एनडीए के भीतर मतभेद और असमंजस को सामने लाता है। आने वाले समय को लेकर जनता क्या फैसला करेगी, यह तो जनता ही तय करेगी, लेकिन इतना जरूर है कि गठबंधन के भीतर की यह खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। ऐसा लग रहा है कि डूबते जहाज से चूहे भाग रहे हैं। डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top