277303
Ballia - गृह मंत्री के बयान के खिलाफ BSP कार्यकर्ताओं नें निकाली विरोध रैली
Sikandarpur, Uttar Pradesh:बहुजन समाज पार्टी के सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर गौतम के नेतृत्व में BSP कार्यकर्ताओं ने नगर क मनियर मार्ग पर स्थिते गांधी आश्रम के पास से पैदल व बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर श्री गौतम नें बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में संवैधानिक व्यवस्था के तहत जिला मुख्यालय पर धरना कर भारत के राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Apple का iPhone 18 Pro-प्रो मैक्स की पहली बिक्री आज, कीमतें और ऑफर जारी
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर रायपुर समेत देशभर में Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1 लाख 64 हजार 900 रुपये, जबकि Pro Max की कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रुपये से शुरू है। पहली सेल में ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7 हजार रुपये तक का कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिल रहा है। वहीं पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर 81 हजार 500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। रायपुर में भी Apple के नए Pro मॉडल को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
पेट दर्द से सिपाही की मौत: अस्पताल में डाक्टर-स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
Samastipur, Bihar:पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत ,साथी सिपाहियों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, कहां आईसीयू में किया गया रेफर आईसीयू में नहीं थे डॉक्टर व कर्मी समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। महिला सिपाही की पहचान 2015 बैच की मालती कुमारी के रूप में की गई है। जो मलहीपुर ,चेनारी थाना रोहतास जिले की रहने वाली है । वह समस्तीपुर पुलिस लाइन के रक्षित कार्यालय के निर्गत शाखा में पदस्थापित थी। सिपाही की मौत से नाराज हुए पुलिस के जवानों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है सिपाहियों का बताना है कि रात करीब 3:30 बजे सिपाही को लाया गया था। उस समय इमरजेंसी में उसका उपचार हुआ और इमरजेंसी के डॉक्टर द्वारा उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। साथ ही सिपाही द्वारा उसे आईसीयू में लाया गया लेकिन आईसीयू में कोई भी डॉक्टर अथवा कर्मचारी नहीं थे। बाद में इमरजेंसी के ही डॉक्टर संतोष कुमार आईसीयू में पहुंचकर उसका उपचार कर रहे थे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सिपाहियों का आरोप था कि सिर्फ पेट दर्द होने पर मौत नहीं होती । इलाज में लापरवाही बरती गई है जिस कारण सिपाही की मौत हुई है। सिपाही के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सदर अस्पताल परिसर में सिपाहियों की भीड़ जुट गई। सिपाहियों द्वारा इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। उधर इस घटना के बाद आईसीयू के कर्मचारी आइसीयू छोड़कर फरार हो गए। बाद में प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक समेत मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार आदि पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे इस मामले में सिपाही द्वारा मौत को लेकर जवाब दे ही तय करने की मांग की जा रही है। सिपाही द्वारा वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग की जा रही है। उधर साथी पुलिसकर्मी द्वारा मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। बताया गया है कि सिपाही अपने दो बच्चे और एक बूढी मां के साथ यहां रहती थी। जबकि उनके पति खेती-बारी का काम करते हैं जिस कारण वह गांव में रह रहे थे。0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिन पर लांबा हरिसिंह में आशीर्वाद दीपक से दीर्घायु की कामना
Tonk, Rajasthan:लांबा हरिसिंह (टोंक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लांबा हरिसिंह में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ‘आशीर्वाद दीपक’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सीताराम जी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सरपट सोनी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विवेक साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर आशीर्वाद दीपक जलाने का संदेश भी दिया。0
0
Report
Advertisement
खानपुर दहीखेड़ा में उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, 1000 डीएपी और 500 पोटाश जब्त
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के दहीखेड़ा में कृषि विभाग की टीम ने सिखवाल कृषि सेवा केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल ने संस्थान की जांच की। इस दौरान केंद्र पर 1000 बैग डीएपी और 500 बैग पोटाश बिना आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के भंडारित मिले। संचालक द्वारा उर्वरकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं वैधानिक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कृषि विभाग की टीम ने दोनों उर्वरकों को जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही उर्वरकों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बिल जारी नहीं करने, मूल्य सूची एवं स्टॉक प्रदर्शित नहीं करने सहित कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से कालाबाजारी में लिप्त उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों के भंडारण एवं बिक्री में निर्धारित नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
NH 44 पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार की पिटाई वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर बड़ी नहर के पास उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई , जब तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली बाईक सवार को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया । जिस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और बाइक चालक दोनों बाल बाल बच गये ,लेकिन नाराज ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाईक सवार युवक को पकड़कर सड़क पर ही जमकर पीटना शुरू कर दिया । ट्रैक्टर चालक ने युवक पर चाटे और घूंसों की बौछार कर दी , वहीं बाईक चालक उसको छोड़ देने की गुहार लगाता रहा । इस मारपीट की घटना को मौके पर मौजूद भीड़ ने अपने मोबाईल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं आई है ।0
0
Report
भारत में आईफोन की नई सीरीज़ लॉन्च, चार रंगों में पेश विशेषताएं
Noida, Uttar Pradesh:भारत की बाजार में आज आईफोन के नए सीरीज को लांच कर दिया गया है। चार कलर में आई हुई इस नई सीरीज की क्या विशेषताएं हैं देखिए इस रिपोर्ट में वाक थ्रू शोरूम से फोन दिखाते हुए0
0
Report
Advertisement
लालगंज के लाइन होटल पर बदमाशों की फायरिंग, एक घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। पहले स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने विवाद किया और फिर 20 मिनट बाद 30-35 बदमाशों के साथ लौटकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल की है। गुरुवार रात 4-5 लोग स्कॉर्पियो से होटल पर पहुंचे थे। होटल में खाना खा रहे ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक राजा सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।आरोप है कि 20 मिनट बाद 30-35 की संख्या में बदमाश दोबारा होटल पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान जफराबाद निवासी बलराम राय के पुत्र वैदिक कुमार को गोली लग गई। उसे पहले लालगंज रेफरल और फिर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया।होटल संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने कुसदे पोखर ले जाकर उससे विवाद वाले ग्राहक का नाम बताने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
जौनपुर में दो लाख की रंगदारी के लिए युवक अगवा, मारपीट कर पैसा ट्रांसफर
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव निवासी एक युवक ने चारपहिया वाहन में जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और करीब दो लाख 12 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक भय के कारण उसने अपने मोबाइल और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। विजय राजभर पुत्र उमाशंकर राजभर ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित होती है। आरोप है कि दुकान पर मौजूद संकित सिंह ने उसे आवाज देकर बुलाया और बहाने से बरम बाबा मंदिर के पास ले गया। वहां पहले से चार अज्ञात लोग चारपहिया वाहन में मौजूद थे। विजय के अनुसार, मंदिर के पास पहुंचते ही आरोपितों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद दो लाख रुपये की तत्काल व्यवस्था करने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जान का भय दिखाकर उससे अलग-अलग खातों में 25-25 हजार रुपये समेत कई किस्तों में रकम ट्रांसफर कराई गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने पैसे मंगाने में असमर्थता जताई तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। भयभीत होकर उसने अपनी पत्नी से एटीएम कार्ड की फोटो मंगवाई और उसके माध्यम से भी रकम की व्यवस्था कराई। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, पीड़ित को छोड़ने से पहले उससे कथित तौर पर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और उसकी बाइक के पास खड़ा कर फोटो भी लिया गया। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विजय का कहना है कि उसने घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी और जलालपुर थाने में शिकायत करने पहुंचा, लेकिन उसके अनुसार तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा कथित रूप से ट्रांसफर कराए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। नोट: प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
बिहार के गवर्नर समेत नेताओं के बाइट्स जारी, माटी फाउंडेशन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Byte- Asif aazmi , कन्वीनर, माटी फाउंडेशन (वाइट शर्ट, वेस्ट कोट ) बाइट- खालिद अनवर, एमएलसी, जेडीयू (व्हाइट कुर्ता) बाइट- सैयद अता हसनैन, गवर्नर, बिहार0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में शिक्षक की पिटाई-हत्या, पूर्व प्रमुख चमन पर आरोप
Motihari, Bihar:*शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या मामला, परिजनों ने पूर्व प्रमुख चमन पर लगाया आरोप; इलाके में भारी उपद्रव और आगजनी* मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की पिटाई कर हत्या करने का आरोप बंजरिया के पूर्व प्रमुख चमन पर लगा है।मामला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी की है जहां शिक्षक शमशाद आलम की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पूर्व प्रमुख चमन के पेवर ब्लॉक प्लांट पर खड़ी जेसीबी सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। विवाद का मुख्य कारण: जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत करीब एक साल पहले मनरेगा योजना के तहत बनकट से सिसवा के बीच बन रही सड़क निर्माण के दौरान हुई थी। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए शिक्षक शमशाद आलम के खेत से मिट्टी काटी गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद शिक्षक ने मनरेगा पीओ, बीडीओ, सीओ, डीडीसी, डीएम और एसपी सहित कई अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। विभाग द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि मनरेगा कार्यों में स्थानीय स्तर पर ही मिट्टी काटी जाती है । मनरेगा अधिकारी की तरफ से शिक्षक की खेत को समतल कराने का आश्वासन दिया गया था। पर शिकायतकर्ता शिक्षक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और लगातार कानूनी व प्रशासनिक दबाव बना रहे थे।जिसके बाद पूर्व प्रमुख ने भी शिक्षक शमशाद की कमजोरियों को खंगालना शुरू कर दिया था। आरोप है कि शिक्षक शमशाद का फर्जी दस्तावेज से नौकरी का मामला आया था सामने: विवाद बढ़ने के बाद पूर्व प्रमुख चमन द्वारा शिक्षक की नौकरी और दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में पाया गया कि शिक्षक मूल रूप से चिरैया के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने शिशवा पूर्वी में कथित तौर पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अभिभावक का नाम बदलकर नौकरी हासिल की थी। तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था। पीट-पीटकर हत्या का आरोप: बताया जा रहा है कि बनकट स्थित विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक शमशाद आलम का रास्ते में चमन से मुलाकात हो गई और दोनों के आमने सामने होने पर फिर से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि पूर्व प्रमुख चमन और उनके समर्थकों ने शिक्षक को पकड़कर पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद शिक्षक के लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन के बाद शिक्षक को जीतपुर-जनेरवा मार्ग के पास से गंभीर अवस्था में बरामद किया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात: शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। शिक्षक के शव को सदर अस्पताल चौक पर रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया है आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी का भरोसा दिया । हालांकि सुबह तक ना तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी थी और ना ही थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोई आवेदन दिया गया है।0
0
Report
नालंदा में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने अपनी पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के बंटवारे के बाद से ही मकान बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पहले घर बनाने की बात कह रही थी, जबकि पति पहले मोटरसाइकिल खरीदने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने पत्नी कांति देवी को गोली मार दी। घटना के बाद मृतका के पैर की पांचों उंगलियों के नाखून गायब मिलने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि गोली मारने के बाद शव को घसीटा गया होगा। परिजनों ने बताया कि कांति देवी ने खुद ही गोली मार कर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल्याण बीघा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मकान निर्माण को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है。0
0
Report
पूर्व प्रमुख चमन पर शिक्षक की हत्या का आरोप, इलाके में तनाव और आगजनी
Motihari, Bihar:शिक्षक की पिट-पीटकर हत्या मामला, परिजनों ने पूर्व प्रमुख चमन पर लगाया आरोप; इलाके में भारी उपद्रव और आगजनी मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की पिटाई कर हत्या करने का आरोप बंजरिया के पूर्व प्रमुख चमन पर लगा है। मामला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी की है जहां शिक्षक शमशाद आलम की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पूर्व प्रमुख चमन के पेवर ब्लॉक प्लांट पर खड़ी जेसीबी सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी。 विवाद का मुख्य कारण: जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत करीब एक साल पहले मनरेगा योजना के तहत बनकट से सिसवा के बीच बन रही सड़क निर्माण के दौरान हुई थी। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए शिक्षक शमशाद आलम के खेत से मिट्टी काटी गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद शिक्षक ने मनरेगा पीओ, बीडीओ, सीओ, डीडीसी, डीएम और एसपी सहित कई अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी。 विभाग द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि मनरेगा कार्यों में स्थानीय स्तर पर ही मिट्टी काटी जाती है । मनरेगा अधिकारी की तरफ से शिक्षक की खेत को समतल कराने का आश्वासन दिया गया था। पर शिकायतकर्ता शिक्षक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और लगातार कानूनी व प्रशासनिक दबाव बना रहे थे। जिसने बाद पूर्व प्रमुख ने भी शिक्षक शमशाद की कमजोरियों को खंगालना शुरू कर दिया था। आरोप है कि शिक्षक शमशाद का फर्जी दस्तावेज से नौकरी का मामला आया था सामने: विवाद बढ़ने के बाद पूर्व प्रमुख चमन द्वारा शिक्षक की नौकरी और दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में पाया गया कि शिक्षक मूल रूप से चिरैया के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने शिशवा पूर्वी में कथित तौर पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अभिभावक का नाम बदलकर नौकरी हासिल की थी। तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था। पीट-पीटकर हत्या का आरोप: बताया जा रहा है कि बनकट स्थित विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक शमशाद आलम का रास्ते में चमन से मुलाकात हो गई और दोनों के आमने सामने होने पर फिर से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि पूर्व प्रमुख चमन और उनके समर्थकों ने शिक्षक को पकड़कर पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की。 पिटाई के बाद शिक्षक के लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन के बाद शिक्षक को जीतपुर-जनेरवा मार्ग के पास से गंभीर अवस्था में बरामद किया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई。 इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात: शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। शिक्षक के शव को सदर अस्पताल चौक पर रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया है आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी का भरोसा दिया । हालांकि सुबह तक ना तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी थी और ना ही थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोई आवेदन दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में आधी रात से भारी बरसात, आसपुर में 8 इंच रिकॉर्ड
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में आधी रात से बरसात चल रही है. आसपुर और सोन कमला आम्बा बांध क्षेत्र में 8 इंच बरसात दर्ज की गई. रातभर झमाझम बारिश से जलभराव हुआ, सड़कों पर पानी नदी जैसा बहा. मारगिया डेम पर डेढ़ इंच पानी चादर की तरह बिछ रहा. जिले के तालाबों में पानी की आवक बढ़ी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को डूंगरपुर में Yellow alert जारी किया है; दिनभर भारी बरसात की उम्मीद. आसपुर क्षेत्र में छह घंटे में 8 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई है; आसपुर और सोमकमला आम्बा बांध क्षेत्र में 8-8 इंच बरसात हुई है. गणेशपुर में 5 इंच, डूंगरपुर शहर में सवा 4 इंच, देव्ल, वेंजा में 90 मिमी, कनबा में 87 मिमी, सागवाड़ा में 74 मिमी, धंबोला में 42 मिमी, गलियाकोट में 51 मिमी, निठाउवा और साबला में 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.0
0
Report
हरिद्वार के लालजीवाला में गंगा में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, SDRF-जल पुलिस तलाश में
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार के लालजीवाला में गणपति विसर्जन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी बड़ी गंगा में डूबी, हादसे के बाद मचा हड़कंप। डोईवाला निवासी प्रीति गणपति विसर्जन के लिए लालजीवाला पहुंची थी, इसी दौरान गंगा में डूबने की सूचना। घटना की जानकारी मिलते ही जल पुलिस और SDRF को तत्काल सूचना दी गई। किशोरी की तलाश में जल पुलिस ने गंगा में सर्चिंग और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम किशोरी की तलाश में जुटी, अभियान लगातार जारी।0
0
Report
सीतापुर में मोटरसाइकिल सवार ने महिला को टक्कर दी, घायल; मारपीट के बाद रोड जाम
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर। महिला घायल। टक्कर के बाद हुयी मारपीट। मारपीट के बाद रोड पर जाम स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
