271871
बहराइच में मिट्टी की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की गई जान
Payagpur, Uttar Pradesh:थाना पयागपुर क्षेत्र के त्रिकोलिया ग्राम पंचायत के नौव्वन परसौली गांव में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की जान चली गई। जून महीने की भीषण गर्मी के बाद आई पहली बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं परसौली गांव के एक परिवार पर यह बारिश कहर बनकर टूटी। आधी रात को भारी बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार गिर गई और दोनों भाई उसी खाट पर सोते हुए मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर-केन-बेतवा लिंक के अतिक्रमण पर ढोड़न में पथराव, हालात तनावपूर्ण
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ढोड़न गांव में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। ढोड़न गांव में प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था,ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने आजाद आदिवासी का मकान ढहा दिया। परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हुए,इसके बाद भीड़ उग्र हो गई,भीड़ ने , तहसीलदार का वाहन और JCB समेत 6 गाड़ियों में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी , पथराव के कारण टीम को मौके से भागना पड़ा।गांव में भारी पुलिस बल तैनात है,उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, घायलों का इलाज जारी है।वही कलेक्टर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुये इस मामले मे पथराव करने वालो पर Carवई करने की बात कही है वही कलेक्टर का कहना है कि इस घटना मे साजिश के तहत कलर डालकर कर यह प्रदर्शित करने की कोशिश की है जैसे लोग मकान गिराने पर घायल हुये है।0
0
Report
बगहा में SDPO के नेतृत्व में अवैध बालू खनन पर सख्त रेड, माफिया दहशत
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ रामनगर में SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन की रेड में कई ट्रैक्टर ट्रॉली लदे बालू जप्त किये गए हैं, जबकि अँधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया भाग खड़े हुए हैं। वहीं अवैध बालू खनन में शामिल एक कारोबारी को पुलिस टीम ने धर दबोचा है। अब SDPO खुद खनन माफियाओं की पहचान समेत उसकी गिरफ़्तारी में जुटी हैं। रामनगर के बेलBel्ली में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मचा है। दरअसल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SDPO रागिनी कुमारी ने दल बल के साथ देर रात रामनगर के बेल बेला चौक के समीप छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को ज़ब्त कर लिया है जबकि तस्कर फ़रार हो गए हैं। अधिकारीयों ने दावा किया है कि खनन माफिया किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएँगे। क्योंकि सफेद सोना के तौर पर प्रतिबंधित जगहों से खनन कतई जायज नहीं है।0
0
Report
डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री की सोना नहीं खरीदने की अपील का समर्थन किया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:देश में आर्थिक मितव्ययिता और संसाधनों की बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हुए डॉ रमन सिंह ने बड़ा संदेश दिया है। राजनांदगांव विधायक एवं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि देशहित में हर नागरिक को प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना चाहिए। राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे डॉ रमन सिंह ग्राम मूढ़पार में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने तथा दैनिक जीवन में मितव्ययिता अपनाने की जो अपील की है, वह देश की आर्थिक मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। यदि लोग कुछ समय तक सोना खरीदने से परहेज करेंगे तो देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुद्रा ही नहीं बल्कि ऊर्जा संरक्षण भी आज समय की बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री की अपील का असर अपने व्यवहार में दिखाते हुए डॉ रमन सिंह ने अपने काफिले की चार गाड़ियां कम कर दीं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोग खुद उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से देश को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाया जा सकता है और हर नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर शराब पिलाकर गोली मारी, हत्या
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव की है।मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के लौछे वार्ड संख्या 5 निवासी स्वर्गीय विपुल सिंह के पुत्र रोबिन कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मृतक के भाई सुबीन कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात रोबिन कुमार अपने डेरा पर गाय को चारा दे रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह आनन-फानन में घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने बताया कि बाद में मामले की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान रोबिन कुमार का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर बहियार में पड़ा मिला।परिजनों का आरोप है कि अपराधी रोबिन कुमार को घर से बुलाकर ले गए, जहां पहले शराब पार्टी के दौरान उसे शराब पिलाई गई और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को बहियार में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर रोबिन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी जमीनी विवाद में रोबिन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है।फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइट सुबिन कुमार सिंह भाई बाइट परिजन बाइट विजेंद्र चौधरी पुलिस पदाधिकारी0
0
Report
दुथदाम 2 रुपये बढ़े: अमूल- मदर डेरी ने नया मूल्य तय किया
Noida, Uttar Pradesh:देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 14 मई से अमूल और मदर डेरी ने दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ा दिए है। कंपनी का कहना है कि पशु आहार, पैकिंग और ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है, ताकि डेयरी किसानों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े। नई कीमतों के अनुसार अमूल गोल्ड अब ₹69 प्रति लीटर, अमूल ताज़ा (टोंड) ₹57 प्रति लीटर, अमूल भैंस दूध ₹75 प्रति लीटर मिलेगा। दूध के बढ़े दामों को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि चारा, पेट्रोल और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में कीमत बढ़ाना सही फैसला है। वहीं कई लोग महंगाई के बीच दूध के दाम बढ़ने से नाराज़ भी दिखे।0
0
Report
STF मुठभेड़ में घायल जुबैर की अस्पताल में मौत, आक्रोशित परिवार
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... 1 लाख का इनामी बदमाश जुबैर कों कल मेरठ में STF से मुठभेड़ में घायल की उपचार के दौरान मौत, पुलिस मृतक जुबीर का शव लेकर थाना बरला क्षेत्र के गाँव नौशे पहुचीं, जहां मृतक जुबैर के परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश जताया, मृतक जुबैर के परिवार की महिलाओं ने पुलिस का जमकर विरोध किया बदमाश जुबेर एएमयू टीचर दानिश राव की हत्या में भी शामिल था अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गाँव नौशे का रहना बाला था मृतक जुबैर, देर रात गाँव में कई थाने से भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात0
0
Report
Advertisement
भोपाल करोंद के कोरल कासा पेंटहाउस में भीषण आग, नुकसान लाखों
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल के करोंद में कोरल कासा अपार्टमेंट में पेंटहाउस लगी भीषण आग.... अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर बना था पेंट हाउस... आग में पूरा पेंट हाउस जलकर खाक... लाखो का नुकसान-बाल बाल बचे लोग....आग लगने का कारण अज्ञात... मुश्किल से आग पर काबू पाया....0
0
Report
उदयपुर के झाडोल में ठाकुर जी की भव्य बिनौली, देव नगरी बिछीवाड़ा धड़कन बना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर उदयपुर के झाडोल में आस्था का अद्भुत संगम: बिछीवाड़ा में ठाकुर जी की भव्य बिनौली, श्रद्धा में डूबा पूरा गांव उदयपुर जिले के झाडोल क्षेत्र के ऐतिहासिक फलासिया स्थित बिछीवाड़ा गांव में इन दिनों भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गोविंद श्याम मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के तहत ठाकुर जी संघ तुलसी माता की भव्य बिनौली निकाली गई, जिसमें पूरा गांव श्रद्धा में सराबोर नजर आया। रथ, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ निकली बिनौली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय हो उठा। “श्याम-राधा” के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे और रात करीब 2 बजे तक आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। मंदिर परिसर में पिछले 7 दिनों से भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के समापन के अवसर पर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह उत्सव की सभी रस्में निभाई जा रही हैं। गणपति स्थापना, हल्दी, मेहंदी, बिनौली, बारात और सात फेरों सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। आज मंदिर परिसर में ठाकुर जी और तुलसी माता का भव्य विवाह आयोजन होगा, जिसे लेकर पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐतिहासिक गोविंद श्याम मंदिर रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। बिछीवाड़ा गांव को “देव नगरी” के नाम से भी जाना जाता है। यहां गांव के चारों ओर करीब 3 से 4 फीट ऊंचे 51 प्राचीन शिवलिंग मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाते हैं।0
0
Report
वाराणसी रोहनिया में शंकराचार्य सभा में मधुमक्खी हमला, कार्यक्रम रोकना पड़ा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रोहनिया में शंकराचार्य की सभा में मधुमक्खियों का हमला. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मसभा में मधुमक्खियों के काटने से मची अफरा-तफरी. रोहनिया के मिल्की चक में गविष्ठी यात्रा के दौरान हो रही थी सभा. शंकराचार्य बोले- किसी को अच्छी चीज खराब लगी होगी इसलिए मधुमक्खियों को छेड़ा. मधुमक्खियों के हमले के बाद समय से पहले खत्म करनी पड़ी सभा. गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग को लेकर काशी पहुंचे हैं शंकराचार्य.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में तेज आंधी में पीपल गिरा, 4 युवक बाल-बाल बचे – सीसीटीवी रिकॉर्ड
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में दिल दहलाने वाला वीडियो: तेज आंधी में अचानक गिरा पीपल का पेड़, चपेट में आई दो बाइक; 4 युवक बाल-बाल बचे, सीसीटीवी वीडियो आने से मजा हड़कंप बलरामपुर के जुआथान क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अचानक मौसम बदलने के साथ चली तेज हवाओं के बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उसी दौरान वहां से गुजर रही दो मोटरसाइकिल पेड़ की चपेट में आ गई, दो पर सवार चार युवक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। एक बाइक पर एक ही वक्त था और एक बाइक पर तीन युवक थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग दहशत में हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज हवा चलते ही पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा और बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गए। हालांकि कुदरत का करिश्मा कहें या युवकों की किस्मत, तीनों को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी काफी तेज थी, जिससे कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी प्रभावित हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि पेड़ कुछ सेकंड पहले गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया गया। यह घटना एक बार फिर तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दे रही है।0
0
Report
भूमि वर्ल्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर के अतिक्रमण पर सुरेश म्हात्रे ने किया हमला, आंदोलन की चेतावनी
Thane, Maharashtra:पिंपळास येथील भूमी वर्ल्ड इन्फ्रास्ट्रकचर यांच्या अतिक्रमण विरोधात खासदार सुरेश म्हात्रे आक्रमक उग्र आंदोलन करणार... न्यायालयाचा अवमान होत असताना अधिकारी मौन का... येणार्या १५ दिवसात स्थानिक शेतकऱ्यांच्या मदतीने उग्र आंदोलन करणार... मुंबई नाशिक महामार्गावरील पिंपळास गावच्या हद्दीतील भूमी वर्ल्ड या गोदाम संकुलाच्या अनधिकृत बांधकामा वर महसूल विभाग कारवाई करत नसल्याने या अनधिकृत बांधकामाला राजकीय व प्रशासनाचा वरदहस्त असल्याने ६ मे रोजी उच्च न्यायालयात याचिका दाखल केल्या नंतर ही एम एम आर डी ए व जिल्हाधिकारी प्रशासनाकडून कोणतीही कारवाई न करता मौन धारण करून का बसले आहेत असा सवाल उपस्थित करीत येत्या दोन दिवसात प्रशासनाने अनाधिकृत बांधकाम प्रकरणी भूमी वर्ल्ड विकासकावर कारवाई न केल्यास स्थानिक शेतकऱ्यांच्या मदतीने या बांधकाम ठिकाणी तीव्र निदर्शने केली जातील. त्यास सर्वस्वी एम एम आर डी ए व जिल्हाधिकारी प्रशासन जबाबदार असेल असा इशारा खासदार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा यांनी बुधवारी घेतलेल्या पत्रकार परिषदेत दिला आहे.0
0
Report
मुजफ्फरनगर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, घायल बदमाश के पास बाइक और तमंचा बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; मुठभेड़ में गौकश इंतजार गोली लगने से घायल; बदमाश से एक बाइक और तमंचा-कारतूस मिले; घायल बदमाश इंतजार पर दर्जनों केस दर्ज; तितावी थाने के मुकंदपुर झाल पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए फूलों से सजी गाड़ी पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Flower-Adorned Vehicle Arrives For Prateek Yadav's Last Rites प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए फूलों से सजी गाड़ी पहुंची0
0
Report
भिवंडी: जलापूर्ति रोकने के आरोप में चार के खिलाफ IPC 221 मुकदमा दर्ज
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिकेच्या प्रभाग समिती क्र.४ अंतर्गत नारपोली परिसरातील शांतीसागर कॉम्प्लेक्स येथील एफ विंग को-ऑपरेटीव्ह हाऊसिंग सोसायटी या ठिकाणी पिण्याच्या पाण्याची जलवाहिनी नादुरुस्त झाल्याने येथील नागरिकांना दूषित पाण्याचा प्रवाह सुरू असल्याने महापालिकेला सादर केलेल्या तक्रारीच्या अनुषंगाने पाणीपुरवठा विभागाकडून नवीन जलवाहिनी टाकण्याचे काम सुरू असताना त्या ठिकाणी दिनेश हनुमंतदास वर्मा , आर.आर. त्रिपाठी (सेक्रेटरी) , एक अनोळखी इसम आणि माया वर्मा या चौघांनी सरकारी कामात अडथळा निर्माण केल्याने याप्रकरणी चौघांच्या विरोधात पाणीपुरवठा विभागाने कारवाई करून चौघांवर नारपोली पोलिस ठाण्यात भारतीय न्याय संहिता २०२३ चे कलम २२१ अन्वये गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.0
0
Report
शिरूर में बिबटियों के आतंक से मवेशी पालक परेशान, जेरबंदी की मांग
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्याच्या शिरूर आंबेगाव जुन्नर तालुक्यात बिबट्याची दहशत काही केल्या कमी व्हायचं नाव घेत नाही वाढत्या बिबट्याच्या हल्ल्यामुळे मेंढपाळांच जगणं अवघड झालं असून बिबट्या वारंवार शेळ्या मेंढ्यांच्या कळपावरती हल्ला करून ठार करत असल्याने रात्रभर जागून गस्त घालून शेळ्या-मेंढ्यांच संरक्षण करावा लागतंय, तर दिवसा चारा पाण्यासाठी वन वन भटकावं लागतंय त्यामुळे बिबट्याच्या वाढत्या दहशतीने मेंढपाळ मोठ्या संकटात सापडले असून वन विभागाने तातडीने या बिबट्यांना जेरबंद करण्याची मागणी मेंढपाळ करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
