Back
तकनीकी खराबी,आपरेटर के न होने से बंद पड़े नवाबगंज के अधिकतर नलकूप
Babaganj, Uttar Pradesh
ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोकुलपुर, सहजना,भवनियापुर, रंजीतबोझा, भवनियापुर टीकुरी,सोहरिहा, इमामनगर गडरहवा,नरैनापुर (सुमेरपुर), शिवबढ़ैया, बरगदहा चिलविला, निधिनगर संकल्पा, बखतावरगांव , मुरलीधर ददौल और छिट्टूपुरवा,शिवपुर मोहरनिया, माधवपुर निदौना,सहित कई गांवों में स्थापित राजकीय नलकूप इन दिनों बंद पड़े हैं।किसानों का आरोप है कि कई नलकूप तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ऑपरेटर की तैनाती न होने से नलकूप चालू ही नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलों के सूखने का खतरा बढ़ता जा रहा है। खासकर गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए यह समय सिंचाई का बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन पानी की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।स्थानीय किसान बताते हैं कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नलकूपों की मरम्मत और संचालन की व्यवस्था समय पर न होने से किसानों को निजी साधनों से महंगे दाम पर सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि माधवपुर निदौना घनश्याम यादव,शिवपुर मोहरनिया राजकुमार गुप्ता का कहना है कि विगत कई वर्षों से उनके गांव में लगे दो दो राजकीय नलकूप पानी नहीं दे रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:37:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 24, 2026 10:37:190
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:36:000
Report
MPManish Purohit
FollowMar 24, 2026 10:35:460
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 24, 2026 10:35:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:35:040
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 24, 2026 10:34:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 10:34:180
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:31:090
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:30:190
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 10:23:49607
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 10:23:11655
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 10:22:48651
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 24, 2026 10:22:05655
Report
BSBhabananda Singha
FollowMar 24, 2026 10:21:54728
Report