Back
गहलोत के इंतजार शास्त्र से सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने सामने
BDBabulal Dhayal
Mar 24, 2026 10:37:19
Jaipur, Rajasthan
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार के खिलाफ ''इंतजार शास्त्र'' अभियान का आगाज किया है, गहलोत की इस मुहिम ने राज्य की सियासत में घमासान मचा दिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को रोकने और पूर्व कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं को शुरू न करने का आरोप लगाया था, जिस पर भाजपा ने कड़ा पलटवार कर गहलोत राज की कमियों को जनता के सामने लाने की कोशिश की है
सियासी जादूगर के पिटारे से इंतजार शास्त्र का पहला चैप्टर निकला तो सूबे की सियासत में भूचाल आ गया, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा सरकार का इंतजार शास्त्र प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है, गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ की लागत से बना महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट साल 2024 से बनकर खड़ा है लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है, गहलोत ने लिखा, शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से उपर रखें,एवं इसे अविलंब शुरू करें,
चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे थे कि जादूगर ने इंतजार Shastra की दूसरी कड़ी जारी कर दी, आज उन्होंने सरकार के भर्ती कैलेंडर को लेकर की गई घोषणा को मुददा बनाया, गहलोत ने आरोप लगाया कि दस हजार भर्तियों के मामले में न तो भर्ती हुई और न ही परीक्षा आयोजित हुई, गहलोत के वार पर भला सरकार कैसे चुप रहने वाली थी, सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायकों तक ने मोर्चा संभाला, और गहलोत पर जमकर पलटवार किया,
जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री ने कहा, गहलोत इंतजार शास्त्र के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं, वो पांच साल तक पेपर लीक कराते रहे, और अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों को होटल में कैद करते रहे,
गहलोत का इंतजार शास्त्र ऐसे वक्त रिलीज हो रहा है, जब पार्टी आलाकमान से उनके रिश्ते सामान्य नहीं बताये जा रहे, उनके विरोधी ये प्रचारित करने में जुटे हैं कि गहलोत का दौर जा चुका है, और अब उनके लिए अगली सियासी पारी मुश्किल है, ऐसे में क्या कांग्रेस में जादूगर का दौर खत्म हो जायेगा, या वो हर बार कि तरह ऐसा कुछ कर खुद को प्रासंगिक बनाये रखने में कामयाब हो जायेंगे कि चुनाव में पार्टी का फिर से चेहरा बन जायें, जितने मुंह हैं उतनी ही बातें, पर इन सबके बीच बीजेपी किसी भी सूरत मे सूबे में अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने देना चाहती, सवा दो साल बाद भी भजनलाल सरकार के खिलाफ कहीं सत्ता विरोधी लहर दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही, न ही भाजपा सरकार ऐसी कोई गलती कर रही कि उसका उसे चुनाव में नुकसान उठाना PJ, बीजेपी तो अभी से अगले चुनाव की तैयारी में जुटी है, तो इधर कांग्रेस में लटठम लटठा है, पायलट बनाम गहलोत की अदावत किसी से छिपी नहीं है, दोनों एक दूसरे को किसी भी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जानकार तो ये भी मानते हैं कि पार्टी अब नये नेतृत्व को आगे बढाने के लिए जोखिम उठाने में भी नहीं हिचकेगी, हालांकि गहलोत के दमखम और उनके सियासी चातुर्य से हर कोई वाकिफ है, पर ये जरूरी तो नहीं कि हर बार तीर निशाने पर ही लगे, वो भी ऐसे दौर में जब पीएम मोदी और भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग को साधने के लिए पूरी ताकत झौंके हुए हैं, यही वजह है कि बीजेपी को गहलोत का इंतजार शास्त्र रास नहीं आया, भाजपा ने गहलोत के बयान पर आक्रामक रणनीति अख्तियार की है,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 24, 2026 11:49:030
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:470
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:370
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:47:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 24, 2026 11:47:010
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:420
Report
OBOrin Basu
FollowMar 24, 2026 11:46:340
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:200
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 24, 2026 11:46:070
Report
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:45:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 24, 2026 11:36:16926
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 24, 2026 11:35:51909
Report