Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

पटना के शास्त्रीनगर होटल में युवती से दुष्कर्म: आरोपी फरार, जांच जारी

PKPrakash Kumar Sinha
Mar 24, 2026 10:23:11
Patna, Bihar
पटना: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड पर जबरन शराब पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। युवती ने बताया कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि अभिजीत की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो चुकी है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। 13 मार्च की रात आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए उसे शास्त्रीनगर इलाके के P. Shahi OYO होटल बुलाया। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में चला गया। होश आने पर युवती ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर थाने लाया और मेडिकल जांच कराई। घटना के कुछ समय बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामाले पर सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि होटल में युवती के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। बाइट--साकेत कुमार सचिवालय SDPO 2
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 24, 2026 13:14:41
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एनकाउंटर संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने शौकत अली के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह वास्तविक तथ्यों से परे है। मौलाना शाहबुद्दीन ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर ब्राह्मण समाज के लोगों के हुए हैं, इसके बाद ओबीसी वर्ग और फिर तीसरे स्थान पर मुस्लिम समुदाय के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाना उचित नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता द्वारा दिया गया यह बयान भ्रामक है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। मौलाना ने स्पष्ट किया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, न कि किसी धर्म या जाति विशेष के खिलाफ।इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और विभिन्न संगठनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 24, 2026 13:10:19
Ganderbal, :Lieutenant Governor Ladakh Vinai Kumar Saxena today visited Sindhu Ghat, the venue for the upcoming First Sindhu Mahakumbh, and reviewed the ongoing preparations at the site. During the inspection, the Lieutenant Governor stressed the importance of providing a world-class experience to tourists and pilgrims expected to visit Ladakh for the Sindhu Mahakumbh. He suggested aesthetic improvements, including placing large decorative pots with local flowers along the approach routes to enhance the visual appeal of the Ghat. Shri Saxena directed the concerned departments to undertake a comprehensive makeover of the site. The directions included removal of debris, repair and restoration of the Ghat, aesthetic landscaping of the riverfront, sprucing up of the approach road, trimming of existing shrubs, and development of footpaths wherever feasible to ensure safety and convenience of visitors. He also emphasised the need for adequate lighting, sanitation and other essential amenities at the venue. Reiterating Ladakh’s immense natural beauty and tourism potential, the Lieutenant Governor underscored that well-planned development, environmental preservation and robust civic infrastructure are key to strengthening tourism and improving the quality of life of the people of Ladakh. He further stressed the importance of public convenience at the site, including provision of adequate drinking water facilities and cleaning of the riverbanks to ensure that visitors and pilgrims have a pleasant and memorable experience during the Sindhu Mahakumbh. The Lieutenant Governor also directed officials to ensure regular monitoring of the ongoing works, with a clear emphasis on maintaining high standards of quality in civic infrastructure while preserving Ladakh’s unique heritage and ecological balance. Among those present during the visit were DGP Ladakh Shri Mukesh Singh, Administrative Secretaries Shri Sanjit Rodrigues and Ms Shashanka Ala, Deputy Commissioner Leh Shri Romil Singh Donk, and other senior government officials.
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 24, 2026 13:09:56
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर हाई लेवल बैठक, आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक, सीमावर्ती इलाके को फोकस में रखते हुए आईजी की पहल, सीमा से सटे पांच किलोमीटर के सैकड़ों गावो में सुरक्षा को लेकर बैठक, बीकानेर और श्रीगंगानगर के बॉर्डर पर हाई सिक्योरिटी को लेकर आईजी का विशेष फोकस, पुलिस, बीएसएफ, इंटेलीजेंसी सहित सुरक्षा एजेंसियों के उच्च स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद, बीकानेर में पहली बार इतनी बड़े स्तर पर बैठक, घुसपैठ, ड्रोन ड्रॉपिंग और तस्करी पर सख्त रणनीति, अवैध हथियार और मादक पदार्थों पर कड़ा एक्शन प्लान, सीमा तक इलाके की जन समस्याओ को लेकर भी बात, बैठक में ADG प्रफुल्ल कुमार, DIG BSF अजय लूथरा, IB के संयुक्त निदेशक रमाकांत, बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा, श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकार आर्मी इंटेलीजेंसी के कर्नल बीएस राठौड़, ASP बनवारी लाल मीणा, ASP पवन कुमार भदौरिया सहित बीएसएफ बॉर्डर पोस्ट के अधिकारी हुए शामिल, वही पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि, 13 थानों के दर्जनों गावो से जुड़े आईजी, इस दौरान सुरेखा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सीएलजी सदस्य, सरपंच, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि भी मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पहले से बॉर्डर इलाके है हाई अलर्ट पर, ऐसे में इतने बड़े स्तर पर हुई बैठक को माना जा रहा बेहद महत्वपूर्ण
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 24, 2026 13:09:23
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष किन्नर समुदाय ने भी इस पर्व में विशेष रूप से भाग लिया है। कई किन्नरों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ निर्जला व्रत रखा और घाटों पर पूजा-अर्चना की。 चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन धनबाद के न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में बने कृत्रिम छठ घाट पर किन्नर समाज ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। निर्जला व्रत रखकर नाच-गाकर उन्होंने समाज में सुख-समृद्धि, समानता और शांति के लिए भगवान भास्कर से कामना की.किन्नर समाज से विभा और काजल किन्नर पुरे श्रद्धा भाव के साथ छठ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छठी मईया से धनबाद की खुशहाली की कामना करती हैं.कल सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार, समाज और लोककल्याण की कामना की जाएगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत सम्पन्न हो जायेगा।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 24, 2026 13:08:33
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 24, 2026 13:08:06
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার কালীগঞ্জ বিধানসভা ভোট প্রচার একটু আলাদা নজরে এলো, প্রচার বেরিয়ে ছোট্ট শিশু মায়েদের কোল থেকে নিজের কোলে নিচ্ছেন, বয়স্ক দের পায়ে হাত দিয়ে প্রণাম করছেন, আর তাঁর বিরুদ্ধের তৃণমূল ও সিপিএম প্রার্থী মহিলা, তাদের উদ্দেশ্য বলেন মহিলা মায়ের জাত, মায়ের সন্মান সব সময় তারা পাবেন। তৃণমূলের আলিফা আহমেদ, সিপিএমের তামান্নার মা সাবিনা ইয়াসমিন, তাদের বিরুদ্ধে কোনো 공개 খুঁটিনাটি প্রকাশ করেননি, শুধু বলেন দলের বিরুদ্ধে, উপনির্বাচনে তৃণমূল প্রার্থী এই আলিফা আহমেদ এর জয়ের উল্লাসে খুন হয় আর এক প্রার্থী সাবিনা ইয়াসমিন এর ছোট্ট কন্যা, তাদের প্রতি আমার শ্রদ্ধা থাকবে ভোটের আগে বা পরে, আর এই কালীগঞ্জ বিধানসভায় দরকার একটা সুচিকিৎসার জন্য হসপিটাল, কল্যাণী থেকে বহরমপুর মাঝে কোনো হসপিটাল নেই যেখানে ভালো চিকিৎসা হবে, জিতে আগে তার ব্যবস্থা করবেন বলেন। বাইট বিজেপি কালীগঞ্জ প্রার্থী বাপন ঘোষ।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 24, 2026 13:07:40
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर में ममता को शर्मसार करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार शादियां कर चुकी और नौ बच्चों की मां रंजना उर्फ बिंदा को पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह अब तक तीन मासूमों को बेच चुकी है। मामला 17 मार्च का है, जब हरदोई निवासी सुनभला कुमारी अपने नौ महीने के बेटे के साथ बस से सफर कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने दोस्ती कर भरोसा जीता और 20 मार्च को मौका मिलते ही बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर दो बच्चों को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रंजना बच्चों को अपनी साथी संजना उर्फ सलोनी, निवासी कुशीनगर को सौंपती थी, जो उन्हें बेच देती थी। पुलिस को शक है कि यह एक बड़ा गिरोह है और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध भी हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग शहरों में चार शादियां कर लोगों को ठगा और अपने ही तीन बच्चों को बेच दिया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 24, 2026 13:07:09
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में चित्तौड़गढ़ जिले के छात्र प्रियांश जोशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। प्रियांश जोशी ने बताया कि रोजाना लगभग तीन से चार घंटे नियमित पढ़ाई की। वे हर दिन का एक टास्क तय करते थे कि उन्हें कितने चैप्टर पूरे करने हैं और उसी लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई करते थे। जो टास्क पूरा हो जाता, उसे लिखकर टिक करते हुए आगे बढ़ते गए। प्रियांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दादा-दादी के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जाए तो पढ़ाई में काफी मदद मिलती है और नई-नई जानकारी भी मिलती है। प्रियांश आगे पीसीएम लेकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और उन्हें साइंस विषय सबसे ज्यादा पसंद है, जबकि उन्हें एसएसटी विषय थोड़ा कठिन लगता है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 24, 2026 13:06:53
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 13:06:36
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top