Back
बहराइच के खेत में तेंदुए के हमले से युवक घायल: वन विभाग ने पिंजरे की तैयारी
RSRAJEEV SHARMA
Mar 28, 2026 12:22:30
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच. तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है. खेत में काम करते समय युवक पर तेंदुए ने हमला किया. खबर बहराइच से है, जहां थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर 1 में खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में युवक घायल हो गया. ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया. घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के किनारे पिंजरा लगाया है. आपको बता दें कि गोडहिया नंबर 1 स्थित बभनन पुरवा ग्राम निवासी राकेश नामक युवक शुक्रवार को अपने खेत गया था. तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. राकेश की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ वहां से भाग निकला. हमले में युवक के पैर में चोट आई है. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ने भी मौके का जायजा लिया, इस दौरान DFO ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत के पास पिंजरा लगाया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 13:45:380
Report
0
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 28, 2026 13:33:1258
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 13:33:020
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 28, 2026 13:32:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:32:220
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 28, 2026 13:32:080
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 28, 2026 13:31:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 28, 2026 13:31:16120
Report
899
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 28, 2026 13:30:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 28, 2026 13:30:160
Report
965
Report
865
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 28, 2026 13:18:14944
Report