271801
बहराइच में कानूनगो अशोक श्रीवास्तव 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मिहीपुरवा तहसील के कानूनगो अशोक श्रीवास्तव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम ने कानूनगो के आवास पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में लेकर CO नानपारा के दफ्तर ले गई, जहां मामले की जांच चल रही है। कानूनगो का यह कृत्य लंबे समय से चल रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 88 कार्टून जब्त
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाटिया थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सुचना मिली कि स्कार्पियो गाड़ी में अवैध शराब परिवहन की जा रही है जिस पर पाटिया थाना पुलिस ने झाझरी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर स्कार्पियो को रूकवाया गया जिसमें विभिन्न ब्रांड की राजस्थान निर्मित 88 कार्टून शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही वहीं मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल वृत्त अधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में पाटिया थानाधिकारी देविलाल की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।0
0
Report
फार्म पॉन्ड में डूबे दो मासूम, द्वारापुर गांव में शोक
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्वारापुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। फार्म पॉन्ड में नहाने गए छह बच्चों में से दो मासूम गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के छह बच्चे दोपहर के समय नहाने के लिए फार्म पॉन्ड पर पहुंचे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय नरेंद्र प्रजापत पुत्र मुकेश प्रजापत और 13 वर्षीय गोलू बलाई पुत्र अशोक बलाई अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत थानागाजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए。 एक ही हादसे में दो मासूमों की मौत से पूरे द्वारापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गहरा शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Ram temple donation row divides Sindhi community in Ayodhya
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर को दिए गए दान को लेकर सिंधी समाज के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। मुंबई सिंधी समाज के नेता राजू मनवानी द्वारा राम मंदिर में दान की गई 200 चांदी की ईंटों के संबंध में सवाल उठाए जाने के बाद अयोध्या के सिंधी समाज ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया है। अयोध्या के सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि दान देकर उसका हिसाब मांगना सिंधी समाज की परंपरा नहीं रही है। उनका कहना है कि सिंधी समाज हमेशा से सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पित रहा है। समाज के लोगों ने याद दिलाया कि राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक सिंधी समाज ने हर स्तर पर सहयोग और समर्पण का परिचय दिया है तथा भविष्य में भी यह समर्थन जारी रहेगा। समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दान के मुद्दे को विवाद का रूप देने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है और सभी को उसकी रिपोर्ट का धैर्यपूर्वक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों से सत्य नहीं बदल सकता। साथ ही सिंधी समाज ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। समाज ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग दोहराई है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा मामले में संतों की सख्त मांग, दोषियों की सजा और पवित्रता
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार, उत्तराखंड | अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर परम शक्ति पीठ की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा कहती हैं, "सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए, मैं समाज के सभी लोगों से अपील करती हूँ कि वे समझें कि अगर बचपन में सही संस्कार दिए जाएँ, तो हमें ऐसी शर्मनाक घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा... हालाँकि, मैं एक बात पर ज़ोर देना चाहती हूँ: अगर गंगा किनारे बैठा कोई भ्रष्ट पुजारी हमारी आस्था का फ़ायदा उठाता है, तो इससे नदी के प्रति हमारी श्रद्धा कम नहीं होती; तीर्थस्थलों में हमारी अटूट आस्था बनी रहनी चाहिए। ये मुद्दे तभी सुलझेंगे जब दोषियों को सज़ा मिलेगी। फिर भी, हमें सावधान रहना चाहिए कि ज़्यादा प्रचार-प्रसार के कारण हम गुमराह होकर इन पवित्र स्थानों से दूर न हो जाएँ। इन तीर्थस्थलों की पवित्रता, साफ़-सफ़ाई और शुद्धता बनाए रखना भक्तों और प्रशासकों, दोनों की मिली-जुली ज़िम्मेदारी है। हम सभी को अपने-अपने कर्तव्य निभाने चाहिए। ये घटनाएँ हमें नैतिक और चारित्रिक रूप से मज़बूत होने की तत्काल ज़रूरत की याद दिलाती हैं... हमें एक मज़बूत नैतिक आधार की ज़रूरत है ताकि हम कभी भी दूसरों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे पर लालची या गिद्ध जैसी नज़र न डालें। हर घर में ये संस्कार डालना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इंसान का चरित्र ज़्यादातर जन्म से लेकर चौदह साल की उम्र के बीच ही बनता है। मज़बूत चरित्र वाला इंसान कभी भी दूसरे की दौलत का लालच नहीं करेगा, चाहे वह कहीं भी जाए... किसी के पतन का जश्न मनाने के बजाय समाधान खोजना बेहतर है।" हरिद्वार(उत्तराखंड): आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा, "बद्रीनाथ मंदिर में गड़बड़ी के लिए तुरंत जांच का आदेश दिया गया। जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज़ किया गया। उत्तराखंड सरकार इसे लेकर बहुत संवेदनशील है। कोई गड़बड़ी नहीं आने देंगे...सरकार के अधिन देश का कोई भी मंदिर नहीं होना चाहिए।" राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उन्होंने कहा, "विपक्ष मंदिर निर्माण के समय भी हल्ला कर रहा था और वर्तमान में भई हल्ला कर रहा है...योगी आदित्यनाथ की देखरेख में जांच चल रही है। उस जांच में कोई कमी नहीं आएगी।"0
0
Report
17 जुलाई को भिवानी मेडिकल कॉलेज और पहली हाइड्रोजन ट्रेन से हरियाणा का इतिहास बदलेगा
Bhiwani, Haryana:भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह की पत्रकार वार्ता आयोजित, कहा : हरियाणा के विकास में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे भिवानी मेडिकल कॉलेज और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात : सांसद भिवानी में मैडिकल कॉलेज के उद्घाटन से लाखों लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य का अधिकार : सांसद धर्मवीर सिंह जींद से चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पर्यावरण संरक्षण में भारत रचेगा इतिहास : सांसद धर्मबीर सिंह 17 जुलाई 2026 का दिन हरियाणा के विकास और आधुनिकता के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इस दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को दो अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री जहां भिवानी के बहुप्रतीक्षित पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, वहीं जींद से देश की पहली अत्याधुनिक हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर रविवार को भिवानी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के लिए बेहद गौरवशाली होगा। पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज को लेकर उन्होंने कहा कि पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज का शुरू होना भिवानी और इसके आसपास के तमाम जिलों के लिए एक वरदान साबित होगा। इससे न केवल लाखों लोगों को अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारे युवाओं को एक नई और बेहतरीन दिशा मिलेगी। अब हमारे बच्चों को डॉक्टर बनने या बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत की एक अभूतपूर्व तकनीकी क्रांति बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना वक्त की सबसे बड़ी मांग है। हाइड्रोजन ऊर्जा को भविष्य का स्वच्छ ईंधन बताते हुए सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से प्रदूषण में भारी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को सीधा बल मिलेगा। यह पहल केवल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सांसद ने कहा कि यह कदम हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज आधुनिक तकनीक और ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) के क्षेत्र में दुनिया भर में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भिवानी व पूरे जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से पुरजोर आह्वान किया कि वे 17 जुलाई को आयोजित होने वाले इन ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रमों से सीधे जुड़ें और भारी संख्या में भागीदारी दर्ज कराकर इन्हें पूरी तरह सफल बनाएं। बाइट : भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद धर्मबीर सिंह0
0
Report
बेलगावी में संघ की वार्षिक प्रचारक बैठक संपन्न; शिक्षा व विकास वर्गों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 10,11 एवं 12 जुलाई 2026 प्रेस विज्ञप्ति —12 जुलाई 2026, बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे。 बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे। शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ। पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।0
0
Report
Advertisement
पत्नी ने होटल में पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा मच गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक युवक सीधी जिले का निवासी बताया जा रहा है। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही पति की जमकर पिटाई कर दी। होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पत्नी अपने पति को पकड़कर सीधे समान थाने ले गई, जहां मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
चमोली के 42 सदस्यीय दल की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा शुरू
Karnaprayag, Uttarakhand:संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत चमोली जनपद से 42 सदस्यीय दल रविवार को विशेष यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है। गोपेश्वर बस स्टैंड से राज्य मंत्री हरक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। दल में शॉपकीपर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराना तथा पर्यटन, तीर्थाटन और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा से प्राप्त अनुभवों के आधार पर चमोली में भी पर्यटन एवं विकास से जुड़ी नई कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। यात्रा के नोडल अधिकारी एवं जिला भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा 13 जुलाई को देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से शुरू होकर 19 जुलाई को देहरादून में संपन्न होगी।0
0
Report
नोएडा में दुकान का हिस्सा ढहा; अभी तक हताहत नहीं, पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के थाना फेस-24 इलाके में बन रही एक दुकान का कुछ हिस्सा ढह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के श्मशान घाट तक रास्ते से अतिक्रमण हटाकर सुदृढ़ सड़क निर्माण की मांग
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ पंचायत क्षेत्र में के ग्रामीण श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रसाशन और पंचायत से निवेदन कर चुके है, पर अबतक इसका सामाधान नहीं हो पाया है,ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट तक पहुंचने वाले पुराने रास्ते पर अतिक्रमण होने से शव यात्रा ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे बार-बार ग्रामीणों को परेशानी उठानी - पड़ रही है। ग्राम टांडा की सीमा पर स्थित आ. सर्वे नंबर 10 (रकबा 0.11 हेक्टेयर, किस्म -पाल) पर श्मशान घाट और शिव मंदिर तक जाने के लिए पुराना मार्ग मौजूद है, किंतु उस पर कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर इस मार्ग को श्मशान घाट तक जाने वाली स्थायी सड़क के रूप में विकसित करने की मांग की। वीओ - शवयात्रा0
0
Report
किसानों ने देश बचाओ मोर्चा के साथ अमेरिका-ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन शुरू किया
Yamuna Nagar, Haryana:भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज छछरौली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के ब्लॉक छछरौली और प्रताप नगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जुलाई को प्रस्तावित मोटरसाइकिल यात्रा और 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार और प्रताप नगर ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह ने की। इसमें भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी), शहीद भगत सिंह यूनियन सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि देश के किसान संगठनों ने मिलकर 'देश बचाओ मोर्चा' का गठन किया है। मोर्चे के आह्वान पर 15 जुलाई को देशभर में मोटरसाइकिल यात्राएं निकालकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यदि भारत सरकार अमेरिका के साथ ऐसी कृषि ट्रेड डील करती है, जिसके तहत अमेरिकी कृषि उत्पाद बिना या बेहद कम शुल्क के भारत में आते हैं, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के किसानों को होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि छछरौली और प्रताप नगर क्षेत्र के किसान गांव-गांव से मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए कैल कचरा प्लांट पहुंचेंगे। वहां से जिलेभर के किसान एकजुट होकर डीसी कार्यालय के लिए रवाना होंगे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। संजू गुढ़ियाना, जिलाध्यक्ष किसान यूनियन बैठक में 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गईं। किसान नेताओं ने सभी किसानों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।0
0
Report
जींद से पीएम मोदी की हाइड्रोजन ट्रेन शुभारंभ: भारत की नई तकनीकी पहल
Jhanj Kalan, Haryana:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: बदलता भारत अब अनुकरण नहीं, पहल कर रहा है. जींद से 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे ऐतिहासिक शुरूआत, इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा दिन. राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले धनखड़— यह छोटी घटना, राम के प्रति लोगों की आस्था अटूट. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से विशेष बातचीत की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को देश में एक ऐसी अनोखी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. इस दिन पीएम मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि भारत अब दुनिया का अनुकरण करने वाला देश नहीं, बल्कि खुद पहल करने वाला देश बन चुका है. उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी.” यह महज एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत की वह बानगी है जो तकनीकी आत्मनिर्भरता को दर्शाती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके पीछे प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है, ताकि डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता को कम कर हाइड्रोजन और बायो-फ्यूल जैसे विकल्पों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके. भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने प्रधानमंत्री के हालिया तीन देशों के दौरैका का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली भीम यूपीआई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में बड़ी सफलता हासिल की है. अब विदेशों में रहने वाले भारतीयों को बहुत जल्द अपने परिवारों के पास पैसे भेजने के लिए भीम यूपीआई की सुविधा मिलेगी. इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि भारी-भरकम ट्रांसफर शुल्क से भी राहत मिलेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर सवाल पूछा, तो धनखड़ ने इसे एक सीमित नजरिए की घटना बताया. धनखड़ ने कहा कि ऐसी किसी भी छोटी घटना से भगवान श्रीराम के प्रति देशवासियों की अगाध आस्था और श्रद्धा कम नहीं हो सकती. उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान श्रीराम इस राष्ट्र के ‘राष्ट्र पुरुष’ हैं और उनके प्रति जनता का समर्पण किसी भी विवाद से कहीं ऊपर है.0
0
Report
Advertisement
आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक बेलगावी में संपन्न; 226 कार्यकर्ता उपस्थित
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे। शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ। पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।0
0
Report
खंडवा के कोरकू जनजाति ने जंगल कटाई रोकने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कोरकू जनजाति के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जंगल काटने वाले बाहरी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोरकू जनजाति के इन लोगों ने मांग की है कि अन्य जिलों से आए दिगर आदिवासी समाज के लोग जंगल काटकर कब्जा कर रहे हैं जिससे स्थानीय कोरकू जनजाति समाज के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कोरकू जनजाति के लोगों ने अपने अस्तित्व का संकट बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जंगल पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें जंगल से बाहर करने की मांग की। वी ओ, शहर के स्टेडियम ग्राउंड में हजारों की संख्या में कोरकू को जनजाति के लोग जमा हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इन्होंने शांतिपूर्वक रैली निकालते हुए मांग है कि जिले के आमाखुजरी जंगलों में खरगोन, बड़वानी से आए अतिक्रमणकारियों द्वारा लगातार वनों की कटाई की जा रही है, जिससे स्थानीय कोरकू आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में आ गया है। इसीलिए बाहर से आए अतिक्रमणकारियों को वहां से बाहर किया जाए। क्योंकि लगातार जंगल काटने से स्थानीय कोरकू आदिवासी समाज के सामने आजीविका तथा भोजन का संकट खड़ा हो गया है। कोरकू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। वी ओ, कोरकू आदिवासी समाज का कहना है कि खंडवा जिले में कोरकू जनजाति बड़ी संख्या में वर्षों से रहते आ रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों से खरगोन, धार और बड़वानी जिले के भील, भिलाला और राठिया जनजाति समुदाय के लोगों ने यहाँ घुसपैठ कर जंगलों की कटाई की और उसे खेतीयोग जमीन बनाना शुरू किया। कोरकू जनजाति वृक्षों की पूजा करती है और जंगलों पर ही उनकी आजीविका निर्भर है। बाहरी अतिक्रमणकारियों के द्वारा जंगलों की लगातार कटाई होने से स्थानीय आदिवासियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। जंगलों से तेंदूपत्ता, लघु वन उपज तथा खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने की समस्या खड़ी हो गई है। यह अतिक्रमणकारी उन्हें जंगल में जाने से रोकते हैं और मारपीट करते हैं। वन विभाग के कर्मचारियों पर भी हमले करते हैं। आदिवासी समाज ने पिछले दिनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन किया। कोरकू समाज ने शासन से मांग की है कि बाहरी जिलों से आए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जंगल से बाहर निकल जाए। पिछलग लगभग 2 वर्षों से वन विभाग और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आपसी संघर्ष की कई घटनाएं हुई हैं। 15 दिन पहले भी इनही अतिक्रमण कारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया था। एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि आमाखुजरी तथा उसके आसपास से आए कोरकू समाज के लोगों ने ज्ञापन सौपा है। उन्होंने जंगल और पर्यावरण को बचाने के लिए एक अच्छी पहल की है। उनका ज्ञापन आगे की कार्रवाई के लिए भेजेंगे।0
0
Report
लक्ष्मण सिंह बोले—नरोत्तम मिश्रा को मिला बड़ा पद का आश्वासन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। लटेरी मे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा नरोत्तम मिश्रा को मिला बड़े पद का आश्वासन। दतिया उपचुनाव को लेकर सिरोंज दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को पार्टी में कोई बड़े पद का आश्वासन मिल गया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह सिरोंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लटेरी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने आजाद समाज पार्टी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
Advertisement
