icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271855
MLMadan lalFollow19 Feb 2025, 12:12 pm

Bahraich - सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल

Mihinpurwa, Uttar Pradesh:

बहराइच थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सिरसियन पुरवा निवासी संकटा प्रसाद, नीरज, शांति देवी, मुन्नी रघुवीर एवं बडखडिया निवासी आमिर और प्रमोद आर्य गाड़ी से किसी कार्य हेतु बुधवार को तहसील मिहींपुरवा आ रहे थे. जैसे ही बोलोरो गाड़ी गिरजापुरी बिछिया मार्ग पर पहुंची. तभी अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बोलरो मे जोरदार टक्कर मार दी, इस टक्कर में बोलेरो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया. जिसमें चार की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपीगंज में बहन हत्या: दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या, गिरफ्तारी

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां गोपीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखाव गांव का है। दोनों भाई अपनी बहन के मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करने और उससे शादी की बात को लेकर नाराज थे। इसी बात को लेकर 4 नवंबर को दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी बहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top