271855
Bahraich- बालिका पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:कतरनिया घाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत उर्रा गांव के तमोलीपुरवा में बुधवार की शाम खेत में काम करते समय 8 वर्षीय बालिका शालिनी को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था उसी रात वन विभाग की तरफ से पिंजरा लगाया गया था जिसमें शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में कैद तेंदुए को वन विभाग रेंज कार्यालय ले गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दौसा में निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा लिया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त का दौरा राजेश्वर सिंह ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा कलेक्टर डॉ सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित,एडीएम अरविंद शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा से मिले आयुक्त चुनाव निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ हो सम्पन्न इसको लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में पहुंचकर जांची नामांकन प्रक्रिया नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह दौसा के दौरे पर रहे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर डॉ सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित ,एडीएम अरविंद शर्मा और एसडीएम संजू मीना से चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा की साथ ही रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया भी जांची राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान एडिशनल दस्तावेजों की मांग की शिकायत मिली थी लेकिन जब यहां आकर देखा तो सब कुछ ठीक मिला जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर कानून व्यवस्था और पुलिस प्रबंधन पर चर्चा की साथ ही मतदान के दिन मतदान केंद्र पर माकूल व्यवस्था हो इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर जिले में स्वीप एक्टिविटीज लगातार चलाई जा रही है उम्मीद है जिले की व्यवस्थाओं को देखते हुए यहां चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होगी । बाइट राजेश्वर सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग0
0
Report
सरमथुरा में कलेक्टर-एसपी की बैठक: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सहयोग का आह्वान
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, निकाय चुनाव को लेकर दिया जोर सरमथुरा (धौलपुर) नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सरमथुरा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उपखंड सभागार में आमजन एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान क्षेत्र में पिछले करीब 18 दिनों से टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों से भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने संघर्ष समिति के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहीं निकाय चुनाव के दौरान सभी वर्गों से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर एसडीएम राकेश न्योल, डीएसपी दुलीचंद गुर्जर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
छिंदवाड़ा में भुजलिया उत्सव की धूम: अखाड़ों के शस्त्र कला ने लोगों को किया आकर्षित
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया भुजालिया उत्सव अखाड़ों के बच्चों ने शस्त्र के साथ दिखाया करतब रक्षाबंधन के दूसरे दिन छिंदवाड़ा में लोक सांस्कृतिक धरोहर का पर्व 'भुजलिया उत्सव' शनिवार को पारंपरिक और अत्यंत भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है. सार्वजनिक श्री भुजलिया उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखाड़ों की प्राचीन शस्त्र कला, तोपों की सलामी और धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियों ने शहरवासियों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर को रोपित भुजलिया के विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ. इसके बाद श्री बड़ी माता जी, राम मंदिर और श्री चौबे बाबा जी के दरबार में विशेष पूजन-अर्चन किया गया. पूजन के पश्चात स्थानीय श्री रामलीला रंगमंच से एक विशाल भुजलिया जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान डीजे और बैंजो की धुनों पर अखाड़े के युवाओं में भारी उत्साह देखा गया. श्री गप्तु उस्ताद श्री बड़ी माता व्यायामशाला और श्री छोटी माता व्यायामशाला के वरिष्ठव युवा कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया. हवा में लहराती तलवारें, लाठियों और पारंपरिक हथियारों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे. इस अवसर पर विशेष तोपों से सलामी भी दी गई. पूरे जुलूस पर पुलिस प्रशासन की चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई क्योंकि जुलूस राम मंदिर से निकल कर मुस्लिम समुदायिक क्षेत्रों से निकलना था जहां मुस्लिम समुदायों के द्वारा जुलूस का स्वागत किया जाना था उसके बाद नूरी मस्जिद से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचना था कोई घटना या हादसा न हो जाए इसलिए इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पेड़ से लटका युवक: शादी के दबाव के बाद हत्या-आत्महत्या की धुंधली गुत्थी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के जंगल सखनी गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शोर मचने पर लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जंगल सखनी निवासी कृष्णा पुत्र राम प्रसाद था जो मकान के पास एक मुर्गी फार्म पर काम किया करता था और दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद घर में किसान परिवार के बीच मातर्यम में गहरा आघात पहुँचा। मृतक की माँ सुनीता देवी ने आरोप लगाए कि गांव की एक लड़की और उसकी मां उनके घर आई थीं और कृष्णा पर शादी का दबाव बनाते हुए कहा गया था कि अगर शादी से इनकार किया गया तो हत्या की धमकी दी जाएगी। चार दिन बाद कृष्णा के पेड़ से लटका मिला शव परिवार के लिए संदेह पैदा कर गया है। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मौत आत्महत्या है या हत्या की कोई अन्य वजह है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है तथा मृतक की माँ के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। इस समय क्रुणा और लड़की के रिश्ते की चर्चा भी ग्रामीणों के बीच है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।0
0
Report
गोंडा: बारिश के कारण छت गिरने पर किराने की दुकान मलबे में तीन घायल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र के गौराचौकी मार्ग पर शाम बारिश के कारण एक किराने की दुकान की छत गिर गई जिससे किराना व्यवसायी समेत तीन लोग मलबे में दब गये। स्थानीय लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर दुकान मालिक समेत तीनों को बाहर निकाला। दुकान मालिक और एक मजदूर की हालत गंभीर है जिन्हें परिजनों ने बस्ती जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में मदद किया। घटना को लेकर जांच चल रही है। खालेगांव निवासी हसमत अली ने बताया कि उनका लड़का आसिफ गौराचौकी मार्ग पर शहाबुद्दीन निवासी नारायणपुर के मकान को किराये पर लेकर एक वर्ष से किराने की दुकान करता था। मकान पुराना था; शनिवार देर शाम बारिश के समय दुकान की छत भरभराकर गिर गई। इसमें आसिफ तथा बगल की दुकान पर काम करने वाले बेचू निवासी दुसवा को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से आसिफ के सिर में ज्यादा चोटें होने के कारण परिजन इलाज के लिए बस्ती लेकर गये। हसमत अली ने बताया कि अनाज, दाल, चीनी, मेवा, तेल, साबुन, मैदा आदि सामानों को मिलाकर लगभग दो लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है।0
0
Report
श्रावस्ती में गुटखा थूकने के विवाद ने सड़क पर मारपीट कर दी खलबली
Shravasti, Uttar Pradesh: यूपी के श्रावस्ती जिले में गुटखा थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर मारपीट और हंगामे में बदल गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा में हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 16 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा मोड़ के पास में गुटखा थूकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी युवक पर गुटखा थूकने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू हुआ था। सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद इस विवाद में महिलाएं भी शामिल हो चुकीं। महिलाओं के बीच भी जमकर हाथापाई होने लगी। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान घूंसे और थप्पड़ भी चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक भी चप्पल से एक महिला की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि महिलाओं के बीच आखिर किस बात को लेकर मारपीट शुरू हुई, इसकी पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 16 लोगों को हिरासत में लिया है। बड़ा सवाल ये है कि क्या इनकी आंखों से डर खत्म हो गया है। या इन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नही है。0
0
Report
Advertisement
YT के लिए नोट: जानकारी उपलब्ध नहीं
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
समस्तीपुर के बहादुरपुर: हत्या के फरार आरोपी के घर कुर्की, दरवाजे उखाड़े
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में एक हत्याकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घर में मौजूद सामानों की कुर्की की। कुर्की की कार्रवाई को लेकर मोहल्ले में काफी देर तक हलचल रही। पुलिस ने घर के मुख्य दरवाजे समेत कमरों के दरवाजे आदि उखाड़कर जब्त कर लिया। साथ ही चापाकल भी खोलकर जब्त कर ली है। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर में रहे सामानों की सूची तैयार की गई और नियमानुसार जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें ट्रंक, गैस चूल्हे, पेटी और बक्सा, बर्तन समेत अन्य घरेलू उपयोग के सामान शामिल है। बताया गया कि मोहल्ले के अजित पासवान और आशा कुमारी के घर कार्रवाई की गई है। दोनों के अलावा परिवार के आठ सदस्यों को जस्सी हत्याकांड में नामजद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन की गिरफ्तारी की थी। जबकि, अजित, आशा, वीरो समेत पांच फरार चल रहे। न्यायालय से कुर्की आदेश जारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की है।0
0
Report
मराठा आरक्षण पर मुख्यमंत्री के दोहरे दांव, अदालत में टिक नहीं पाए
Bhandara, Maharashtra:मनोज जरांगे पाटील यांनी संयमाने वागावे.... मुख्यमंत्री यांनी दोनदा मराठा समाजाला दोनदा आरक्षण दिला मात्र कोर्टात टिकलं नाही.... चांगला अभ्यास करून आरक्षण टिकवणार.... आमदार परिणय फुके अमित ठाकरे यांनी स्वतः আগে मराठी शिकून घ्यावी.... अमित ठाकरे यांचे सगळे व्यापारी हे हिंदी भाषिक..... अरे रावी आणि मारा मारीची भाषा यांनी मोठ मोठ्या उद्योगपतींशी केली पाहिजे.... अमित ठाकरे यांनी आटोचॉक आणि टॅक्सी चालक यांनी मराठी बोलले नाही तर त्यांना मारण्याची धमकी दिली आहे. या वर भाजप चे आमदार परिणय फुके म्हणाले की अमित ठाकरे यांनी पहले स्वतः मराठी शिकून घ्यावी मराठी काय आहे ते त्यांनी समजून घेतली पाहिजे मराठी म्हणजे सगळ्यांना समावून घेणारा भाषा आहे. सगळ्यांना आपलीश करणारी भाषा आहे, आणि अशा अरे रावी आणि मारा मारीची भाषा यांनी मोठ मोठ्या उद्योगपतींशी केली पाहिजे. साधारण ठेल्या आणि रिक्षा वाल्यांशी केली नाही पाहिजे. त्यांचे जे व्यावसायिक पाटणर आहेत, ते सगळे हिंदी भाषिक आहेत त्याच्या सी करावी सामान्य लोकांशी करून काही फायदा होणार नाही...0
0
Report
Advertisement
जयपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव की तैयारी के लिए फील्ड विजिट किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी का फील्ड विजिट। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने किया दौरा। बस्सी, चाकसू और कानोता में मतदान केंद्रों का किया दौरा। निकाय चुनाव की तैयारियों का लिया व्यापक जायजा। नामांकन प्रक्रिया और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण। मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई और स्वच्छता के दिए निर्देश। बिजली, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष का भी किया निरीक्षण। बस्सी के डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम की जांच। कानोता के महात्मा गांधी कॉलेज में भी स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण। दिव्यांग और विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए सुगम मतदान व्यवस्था के निर्देश। मतदान सामग्री के रखरखाव और परिवहन व्यवस्था की भी समीक्षा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने पर जोर। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीपक खटाना, एसीएम, थाना अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी रहे मौजूद。0
0
Report
24 घंटे में चांदी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू में सुजानगढ़ के कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चांदी चोरी का खुलासा—चोरी की चांदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार. मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच कर दो आरोपियों विक्रम पुत्र Rameshwarlal निवासी पड़िहार, नया बास सुजानगढ़ और बसंत पुत्र मोहनलाल निवासी नल्ला गेट, नानी गेट सीकर को गिरफ्तार कर लगभग 575 ग्राम चांदी बरामद की. अनुशंधान जारी है.0
0
Report
नवसारी के बोरसी मछलीवाड़ गांव में मां-बेटी गिरफ्तार; विदेशी शराब का कारोबार उजागर
Navsari, Gujarat:નવસારીના બોરસી માચીવાડ ગામની બુટલગર માતા પુત્રીની ધરપકડ મરોલી પોલીસે બોરસી માચીવાદ ગામની રેખા ટંડેલને ઘરે છાપો મારી 14,400 નો વિદેશી દારૂ પકડ્યો પોલીસે વિદેશી દારૂનો વેપાર કરતી રેખા ટંડેલ અને તેની દીકરી બેલા ટંડેલની ધરપકડ મરોલી ઊભરાટ રોડ પર મોપેડ ઉપર દારૂ લઈ જતી બેલા ટંડેલનો વીડિયો થયો હતો વાયરલ મોપેડ પર દારૂની કોથળીઓ લઈને રસ્તામાં કેટલાક યુવાનોએ રોકી પૂછપરછ ગામમાં ખુલ્લેઆમ દારૂ મળતો હોવાના કારણે યુવાનોએ શંકાસ્પદ વસ્તુ લઇ જતી બેલા ટંડેલને રોકી બનાવ્યો હતો વીડિયો બેલા ટંડેલનો દારૂના કપ સાથેનો વિડીયો સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ થતા મરોલી પોલીસ મથકે નોંધાયો ગુનો મરોલી પોલીસે મોપેડના રજિસ્ટ્રેશન નંબરના આધારે બેલા ટંડેલનું પગેરૂ શોધ્યું પોલીસે બેલા ટંડેલને ઘરેથી દારૂ અને કપમાં ઉપયોગમાં લેવાતા મોપેડ મળી 64,400 નો મુદ્દામાલ કર્યો કબ્જે ભાવનગરના લઠ્ઠાકાંડ બાદ ખુલ્લેઆમ દારૂ લઈને જતી મહિલા બુટલેગરના વિડિયોએ દારૂ મુદ્દે નવસારી જિલ્લામાં ચર્ચા0
0
Report
Advertisement
यूपी के सुल्तानपुर बस दुर्घटना: दो मधुबनी मजदूरों की मौत, परिवार में मातमी सन्नाटा
Madhubani, Bihar:यू जी यूपी के सुल्तानपुर बस हादसे में मधुबनी के दो मजदूरों की मौत हो गई। गांव में मातम पसरा है। सुल्तानपुर में भीषण बस और ट्रक के टक्कर से बसे पट्टी गांव के दो मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज मंडल और श्याम लाल मंडल के तौर पर हुई है। सूरज का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं श्याम लाल मंडल मौके पर ही रह गया। मले जानकारी के अनुसार दोनों मृतक रोज़ी-रोटी के सिलसिले में हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वे दोनों एक निजी बस से अपने घर आ रहे थे। बस में सवार अन्य लोग भी बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। अहले सुबह जब बस उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से सूरज मंडल को लखनऊ रेफर कर दिया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही उसके पैतृक गांव बसीपट्टी पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम है। गरीबी के कारण वे बाहर मजदूरी करने को मजबूर थे। शव लखनऊ से गांव लाए जाने का इंतजार किया जा रहा है। समाजसेवी रंजीत चौपाल, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि लालेश्वर सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
8 वारंटियों की गिरफ्तारी: शहर कोतवाली ने दिखाई तेज कार्रवाई
Kawardha, Chhattisgarh:सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 8 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार कवर्धा। सिटी कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विविध मामलों में जारी 8 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं बिलासपुर रोड स्थित शराब भट्टी के पास छोटे पुलिया में दो गुटों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से 6 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
घुवारा में नाले के पुलिया के नीचे युवक का शव मिला, हादसा या हत्या? जांच जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:घुवारा जिले के घुवारा नगर में भेल्दा रोड पर जमनारे नाले की पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव लावारिस हालत में मिला है. घटना घुवारा के भेल्दा रोड पर जीवदया गौसेवा संस्थान के पास की है. जमनारे नाले की पुलिया के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव उतरता हुआ दिखाई दिया. राहगीरों ने शव को देखकर डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 और घुवारा पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस द्वारा शव को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आशंका है कि कहीं बारिश की वजह से यह युवक हादसे का शिकार न हो गया हो.0
0
Report
Advertisement
