icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRajiv SharmaFollow10 May 2025, 03:02 pm

Bahraich - खेत में तेंदुए का आतंक, किसान को किया घायल

Bahraich, Uttar Pradesh:

शिकार की फिराक में पहुंचे तेंदुआ को रेस्क्यू टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा. तेंदुआ सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान को घायल कर कमरे में छुपा गया था. खेत में काम करने के दौरान अचानक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एक वन कर्मी को भी तेंदुआ घायल कर चुका है. मौके पर पहुंची वन विभाग की बाकी टीम ने घर को जाल लगाकर घेरा और घेराबंदी कर ट्रेंकुलाइज कर हमलवार तेंदुए को कड़ी मसक्कत के बाद पकड़ा गया. कतर्नियाघाट वन विभाग की ट्रेंकुलाइज टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया ,बेहोश करने के बाद सुरक्षित स्थान पर तेंदुए को लाया गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूपेश बघेल दिल्ली यात्रा के बाद राहुल गांधी से मुलाकात रणनीति तय होगी

Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना..राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.. झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.. अब तक झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है. इसी विषय पर उनसे चर्चा की जाएगी. बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव और बाढ़ के हालात मामले पर पूर्व सीएम बघेल का बयान लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है.. कई क्षेत्रों में जलभराव है.. बाढ़ के हालात है.. सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है.. लव जिहाद और धर्मांतरण से साहू समाज के पीड़ित होने पर कहा- डिप्टी CM अरुण साव भी साहू समाज से आते हैं, उन्हें इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए.. बाइट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी: ओम बिरला ने गणेश पूजा के साथ शोभायात्रा शुरू की

Noida, Uttar Pradesh: कोटा में अनंत चतुर्दशी की धूम, ओम बिरला ने की गणेश पूजा​कोटा में अनंत चतुर्दशी का पर्व अनंत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोभायात्रा से पूर्व भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शुभता, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। ​बिरला ने सायं 5 बजे कैथूनीपोल स्थित अपने पैतृक आवास से अखाड़ों का स्वागत किया। इस बार कोटा की शोभायात्रा में पहली बार अमृतसर का सिख अखाड़ा शामिल हुआ, जिसका शुभारम्भ खुद ओम बिरला ने किया। सिख कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों और शौर्य प्रदर्शन से श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ में अनंत चतुर्दशी पर 60 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो पहले_removed_ झालावाड़ शहर में आज अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 60 से अधिक गणेश प्रतिमाओं की झांकियां शामिल रही। झालावाड़ शहर के बस स्टैंड परिसर से संत झंकारेश्वर जी महाराज के सानिध्य में महा आरती के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस का शुभारंभ किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों से सभी गणेश प्रतिमाएं बस स्टैंड परिसर पर एकत्रित हुई। जहां से जुलूस में शामिल होती हुई मोटर गैराज, बड़ा बाजार, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा होते हुए देर शाम नया तालाब पहुंचेगी, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इधर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को लेकर शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनो द्वारा भी विभिन्न जगहों पर स्वागत व जलपान की व्यवस्थाएं की गई। तो वहीं कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूरदराज से झालावाड़ पहुंचे लोगों को प्रसादी वितरित की गई। इधर शोभायात्रा में इस बार मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने भी राधा कृष्ण रासलीला की प्रस्तुतियां दी, तो वही अघोरी नर्त ने भी लोगों को अचंभित कर दिया। पंजाब से आये अखाड़े के कलाकारों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाकर समा बांध दिया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में सैकड़ो की तादात में लोग शामिल हुए। ऐसे में भारी संख्या को देखते हुए पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह जवानों को तैनात रखा गया। तो वहीं विसर्जन स्थल पर भी रेस्क्यू टीमों को अलर्ट रखा गया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ तैराकों की टीम को भी मौके पर तैनात रखा गया खिलाड़ी ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।
0
0
Report

मावली बड़ी सादड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक ने मोटरसाइकिल टक्कर दी, महिला घायल

Udaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ मावली बड़ी सादड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल मावली नगर के उदयपुर रोड पर बड़ी सादड़ी क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम को 6:00 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 55 वर्षीय महिला गणेशी बाई पत्नी नंदलाल निवासी वाजनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मावली के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया。 खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी सादड़ी क्रॉसिंग पर सड़क की हालत पिछले 2-3 वर्षों से बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गडार होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग टोल रहित सड़क होने के बावजूद लंबे समय से इसकी स्थिति नहीं सुधारी गई, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग से आए दिन अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति की ओर कोई प्रभावी ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्रॉसिंग की तत्काल मरम्मत और सड़क सुधार की मांग की है。
0
0
Report

11 केवी लाइन टूटने से छत्तरगढ़ में छह गायों की मौत; प्रशासन मौन

Bikaner, Rajasthan:छत्तरगढ़/बीकानेर 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर गिरा, 6 गायों की मौत. विद्युत लाइन के चपेट में आने से 6 गायों की मौके पर हुई मौत. गायों के बाड़े के ऊपर अचानक टूटकर गिरा 11 केवी विद्युत तार. हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी. घटना के काफी देर बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासन. विद्युत विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष. ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने की मांग. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई की मांग. हादसे को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरी नाराजगी, छत्तरगढ़ के 6 KWSM की है घटना।
0
0
Report
Advertisement

बच्चों के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा ने शहर में उत्साह भरा

Karauli, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की निकाली गई विसर्जन यात्रा, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी शहर में भगवान श्री गणेश की भक्ति और आस्था का रंग देखने को मिला। वेलकम वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की सजीव और आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर सपोटरा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा शहर गणपति के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने श्रद्धालुओं और भगवान गणेश, शिव पार्वती, राधा कृष्ण की सजीव झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों में भगवान गणेश के दर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। इसके बाद शोभायात्रा बरबासन देवी मंदिर के पास कालीसिल बांध पहुंची, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं, शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सपोटरा पुलिस थाना के पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए
0
0
Report

बरुआसागर में दो भाइयों के विवाद के बाद बड़े भाई पर हमला, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिनौनिया फाटक मोहल्ले में मकान निर्माण को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बेटा-बेटी और पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया और सड़क पर पटककर बड़े भाई की लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई है, पड़ोसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वी/ओ.1- मामला बरुआसागर के सिनौनिया फाटक मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि मकान निर्माण को लेकर दो भाइयों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। आज विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटा भाई अपने परिवार के साथ बड़े भाई के घर में घुस गया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो बड़े भाई और उसकी पत्नी को घर से बाहर खींचकर सड़क पर ले आए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छोटा भाई बड़े भाई को जमीन पर दबोचे हुए है और उसका बेटा लगातार लाठियों से पीट रहा है। एक-दो नहीं, कई बार लाठियां बरसाई गईं। वहीं छोटे भाई की पत्नी भी लातों से मारती दिख रही है। बड़ा भाई चीखता रहा लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे। इसी दौरान एक पड़ोसी ने छत से इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report

पलामू में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Babhandih, Jharkhand:पलामू में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र और दवा दुकानें बिना आवश्यक लाइसेंस के संचालित पाए गए। निरीक्षण में कुछ दवा दुकानों में कथित रूप से फर्जी डॉक्टरों की डिग्री का इस्तेमाल कर मरीजों का इलाज किए जाने की बात भी सामने आई। प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब छह अवैध जांच घरों, क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया। उपायुक्त ने कहा कि बिना वैध अनुमति के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही。
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में ज्ञानेश कुमार के विरोध पर राजद का प्रदर्शन, पुतला दहन

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर करवाई को लेकर राजद नेताओं ने प्रदर्शन किया व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया. आज शुक्रवार शाम शहर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया वहीं मौनिया चौक पर पुतला दहन किया गया जिसमें राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता शामिल हुए. राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन सभी जिलों में किया जा रहा है जैसे ज्ञानेश कुमार भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है. भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में अapt्यक्ष राजतंत्र का आगाज कर रहे हैं. हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाये ताकि लोकतंत्र स्वस्थ हो.
0
0
Report

जमशेदपुर के गोलमुरी बैंक डकैती: पांच हथियारबंद लुटेरे 43 लाख और गोल्ड लेकर फरार

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर, संवाददाता। जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बांधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है。 रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली कृषि महोत्सव: 10 घंटे बिजली, नई योजनाओं से किसानों की आय बढ़ेगी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीसी से किसानों से किया सीधा संवाद..... कोदो-कुटकी की खेती को बढ़ावा, हल्दी-अदरक और धनिया की खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर..... किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने और सिंचाई का रकबा बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने बताई योजना..... राइस मिल, आटा मिल और ऑयल मिल के लिए हितग्राहियों को लाखों रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित..... प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी..... सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जिले में कोदो-कुटकी सहित श्रीअन्न के उत्पादन की सराहना की और कहा कि सिंगरौली अब खनिज उत्पादन के साथ कृषि के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हल्दी, अदरक और धनिया जैसी मसाला फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में राइस मिल, आटा मिल, ऑयल मिल और दुग्ध उत्पादन जैसी इकाइयां संचालित हो रही हैं। खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने और सिंचाई परियोजनाओं के जरिए खेती का रकबा बढ़ाने की बात भी कही गई। साथ ही मुर्गी पालन, पशुपालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन को अतिरिक्त आय का साधन बनाने पर जोर दिया गया। महोटसव में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती और नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ बताए। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत राइस मिल, आटा मिल और ऑयल मिल के लिए लाभार्थियों को बैंक स्वीकृति पत्र दिए गए। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी किसानों को ऋण का लाभ मिला। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चों के डूबने की खबर, तलाश जारी

Khandwa, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन के दौरान हादसाखंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूब गए जबकि तीन को बचा लिया गया। घटना खंडवा के पास नहलता गांव की है यहां सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी खोदने के बाद गड्ढा बन गया था इसमें पानी भरा हुआ था गांव के लोग यहां गणेश विसर्जन करने पहुंचे थे।\n\nपता चला है कि गणेश विसर्जन के दौरान 5 बच्चे गहरे पानी में चले गए स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो अभी तक नहीं मिले। लड़कों की उम्र 16 और 18 साल बताई जा रही है ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ के टीम मौके पर रवाना हुई है बच्चों की तलाश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top