271801
बहराइचः आईजी देवीपाटन अमित पाठक ने इंडो-नेपाल बार्डर का किया औचक निरीक्षण
Bahraich, Uttar Pradesh:नानपारा तहसील के अंतर्गत इंडो-नेपाल बॉर्डर का आईजी देवीपाटन अमित पाठक ने औचक निरीक्षण किया। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी आईसीपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर एसपी बहराइच आरएन सिंह, एएसपी ग्रामीण और काफी संख्या में पुलिसकर्मी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पप्पू यादव ने पटना दीघा घाट पर छठ तैयारियों का जायजा लिया
Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज पटना के दीघा घाट पहुंचकर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पटना नगर निगम की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों से यह भी जाना कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा पप्पू यादव ने आज से शुरू होने जा रही पटना गंगा मेट्रो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो के अंदर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही व्हील रूम में बैठकर मेट्रो के संचालन और कंट्रोल सिस्टम को भी समझा। इस दौरान उन्होंने परिचालन से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
दिल्ली के द्वारका में दो गुटों के बीच हिंसक विवाद, कई घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले के डाबरी थाना इलाके में 9 नवंबर की शाम दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को दीन दयाल अस्पताल और द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बलुआ गंगा पुल से गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस शव ढुणने में जुटी
Bbrasi, Uttar Pradesh:*पिता के इकलौते पुत्र थे सुशील, पीछे छोड़ गए पत्नी, एक बेटा और बेटी बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू सोमवार को दोपहर बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी । सूचना पर पहुंची बलुआ और चौबेपुर की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। सुशील कुमार चौबे पुत्र स्व. राम अवतार चौबे के इकलौते पुत्र थे। उनकी माता का नाम गिरिजा देवी है। परिवार में पत्नी रिंकी चौबे, पुत्र शिवम और पुत्री पिक्कू हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कारण पता नहीं चल सका । घटना के बाद बलुआ घाट पर क्षेत्रीय लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बलुआ और चौबेपुर की पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार गंगा में उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
भोपाल रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला समेत कोकीन तस्कर गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर विदेशी महिला गिरफ्तार मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार DRI,जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार ज़ीटी एक्सप्रेस के एसी कोच से DRI की टीम के साथ जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया कोकीन के साथ गिरफ्तार किया, सैंपल लैब में भेजे गए0
0
Report
भोपाल: 48 घंटे में गिरफ्तार आरोपी, युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारता था
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *भोपाल में टारगेट कर युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाला सिरफिरा,पुलिस के हत्थे चढ़ा* - कटारा हिल्स इलाके में एक ही दिन में 4 से 5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - आरोपी युवतियों के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर थप्पड़ मारकर फरार हो जाता था। - नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर वारदात करने वाले 23 वर्षीय अभिषेक उइके तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। आखिरकार दीनदयाल पार्क से उसे दबोच लिया गया। - थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी की टीम ने 48 घंटे में आरोपी को पकड़कर बड़ी वारदात की आशंका टाल दी। (CCTV)0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में छठ महापर्व: 485 घाटों पर सुरक्षा व सुविधाओं की व्यवस्थाएं जारी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डीएम और एसपी खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिले में कुल 485 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है0
0
Report
अलीगढ़ में पटाखे की चिंगारी से स्कूटर आग लगने से हड़कंप, कोई जनहानि नहीं
Aligarh, Uttar Pradesh:पटाखे की चिंगारी से एक्टिवा स्कूटर में लगी आग, वीडियो वायरल। आग की घटना से अपार्टमेंट में मचा हड़कंप। अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने आनंद फाइनेंस में आग पर पाया काबू। गनीमत रही कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। बन्नादेवी थाना इलाके के वैष्णो मैनर अपार्टमेंट की घटना।0
0
Report
सीतापुर में जुआ विवाद से युवक की हत्या, गांव में दहशत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद में युवक की हत्या। युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप। गांव के रामू व उसके परिवार पर आरोप। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के सराय में गोलीबारी, अपराधी फरार, लापता युवक की तलाश जारी
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर आ रही है। वैशाली में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है। सराय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। युवक को पहले बुलाया गया, फिर गोली मार दी गई और उसके बाद अपराधी युवक को लेकर फरार हो गए। इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर हुए फरार। वैशाली में अपराधियों का दुस्साहस, सराय में सनसनीखेज वारदात। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को पहले बुलाया, फिर मारी गोली। गोलीबारी के बाद युवक को लेकर अपराधियों के फरार होने की सूचना। लापता युवक की पहचान टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। वो मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। वारदात की सूचना पर मौके पर सराय थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सोनू कुमार। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां फरार हुए? क्या युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई? पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को कई एंगल से देख रही है। पुरानी रंजिश है या कोई और वजह, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर युवक को बरामद कर लिया जाएगा।0
0
Report
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना, एक की मौत कई घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के 118.8 माइलस्टोन के पास आज सुबह छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक ट्रक से भिड़ गई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक लोग की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए सभी घायलों को कूरेभार सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है मृतक भागलपुर बिहार का रहने वाला है घायल लोगों की पहचान और पते का प्रयास पुलिस करने में जुटी हुई है लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे सभी बिहार के रहने वाले बताएं जा रहे हैं और दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे यह सभी छठ पूजा के लिए अपने गृह जनपद बिहार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गई मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके घर वालों से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल सभी घायलों का इलाज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है0
0
Report
दीवाली पर युवक से पिटाई का मामला: आरोप-प्रमाण और पुलिस जांच के बीच क्लियरिंग
Barmer, Rajasthan:दिवाली पर युवक से पिटाई का मामला रुपये देने से इनकार किया तो लाठियों से पीटने का युवक ने लगाया आरोप! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठा रोता नजर आया युवक! वायरल वीडियो में युवक खुद बयां कर रहा है अपनी आपबीती, पुलिस का पक्ष- गाड़ी चेक करने के दौरान युवक उलझा, मारपीट के आरोपों से किया इनकार! एक तरफ युवक के गंभीर आरोप, दूसरी तरफ पुलिस का इनकार, आखिर सच क्या है? क्या युवक के आरोपों की मेडिकल जांच और निष्पक्ष पड़ताल होगी? पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच क्या संबंधित थाने से बाहर के अधिकारी करेंगे? बाड़मेर पुलिस प्रशासन कब रखेगा अपना विस्तृत पक्ष? आरोपों की सच्चाई जांच से ही आएगी सामने! सोशल मीडिया पर बाड़मेर पुलिस पर लोग सवाल उठा रहे है0
0
Report
Advertisement
निमाड़ में पड़वा गोवर्धन पूजा: गोबर से भगवान बनाकर नगर भ्रमण
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-दीपावली पर्व की पड़वा पर वर्षों से चली आ रही प्राचीन परंपरा का आज भी निमाड़ में हो रहा है निर्वहन पड़वा पर पशु पालक किसानों ने आज भी प्राचीन परंपरा निभाते हुवे की गोवर्धन की पूजा फिर साज सज्जा कर पशुओं को नगर में कराया भर्मण Vo-निमाड़ में अति प्राचीन परंपरा है गोवर्धन पूजा की पड़वा के दिन पशु पालक किसान सबसे पहले गोबर से भगवान गोवर्धन का निर्माण करते है फिर उसकी पूजा अर्चना की जाती है इस पूजा में दिलचस्प किस्सा भी सुनने को मिला हर गोवर्धन में दो प्रतिमाओ को बाहर की ओर आते हुवे दर्शाया गया है जबकि एक प्रतिमा घर के अंदर प्रवेश करते नजर आई जिसके बारे में जानने पर पता चला के बाहर आती प्रतिमाएं बहनों की मानी जाती है जबकि अंदर जाती हुई प्रतिमा दामाद की मानी जाती है जो परंपरा वर्षों से चली आ रही है उस परम्परा का निर्वहन आज की युवा पीढ़ी भी कर रही है पूजन के बाद पशुओं को सजाया जाता है फिर उनको नगर भर्मण करवाया जाता है मान्यता है ऐसा करने से धन धान्य सुख समृद्धि बनी रहती है कहा जाता है भगवान इंद्र के क्रोधित होने और भगवान कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाया गया था उसी के चलते निमाड़ में दीवाली की पड़वा कर आज भी गोवर्धन पूजा की परंपरा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है0
0
Report
जशपुर में 4-5 वर्ष के बच्चे की हत्या: अंग बेचने की लालच से किया शिकार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सन्ना क्षेत्र में लापता हुए 4 से 5 वर्षीय मासूम बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर अधिक पैसा कमाने के तरीके तलाशते हुए बच्चों के शरीर के अंग बेचने का विचार किया और इसी कथित मंशा के चलते मासूम बालक को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने पहले बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शरीर के कुछ अंग भी निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
कोरिया: डायल 112 टीम पर मारपीट, आरोपी दारा सिंह चौहान गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग – डायल 112 के जवान से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा में डायल 112 की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पति-पत्नी विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पुलिस जवानों के साथ आरोपी दारा सिंह चौहान ने मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी दारा सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
