icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271855
MLMadan lalFollow30 Dec 2024, 02:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने 2026 नियमों के खिलाफ बड़ा विरोध शुरू किया

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने राज्य सरकार द्वारा 22 सितंबर 2026 को नोटिफ़ाई किए गए हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस रूल्स, 2026 का विरोध किया है। गेस्ट टीचर्स ने कहा है कि वे अपनी सर्विस के रेगुलराइज़ेशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। नोटिफ़ाई किए गए नियमों के अनुसार, गेस्ट टीचर्स 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे। नियमों में बिना सैलरी के 730 दिनों तक की चाइल्ड केयर लीव (CCL) के साथ-साथ सर्विस से जुड़ी दूसरी शर्तें भी शामिल हैं। हरियाणा गेस्ट टीचर्स के मीडिया इंचार्ज डॉ. अजय लोहान ने कहा कि कोर्ट के फ़ैसले को लागू करने के बजाय, सरकार ने ऐसे सर्विस रूल्स बनाए हैं जो उनकी मांग का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि लगभग 12,000 गेस्ट टीचर्स की एकमात्र मांग कोर्ट के फ़ैसले को लागू करना और उन्हें रेगुलराइज़ करना है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रामपुर नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम जारी

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में फैली सनसनी, 11 सितंबर से लापता था रिंकू, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, मामलाएक मिलक थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ बिलासपुर रोड बाईपास पर जिंदल गार्डन के पास पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला, नाले में शव दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिंकू पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रोड स्थित साहू जी नगर का रहने वाला था, बताया जा रहा है कि रिंकू 11 सितंबर से लापता था, काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी, अब कई दिन बाद नाले में उसका शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, युवक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट सामने आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में पीएम मोदी लाभार्थी संवाद: 500 से सीधी बातचीत

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर प्रवास पर रहेंगे रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट में 500 लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सीधा संवाद टू-वे संवाद के जरिए लाभार्थियों को पीएम मोदी से बातचीत का मिलेगा मौका सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी साझा करेंगे अनुभव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए दिशा-निर्देश सेवा संकल्प यात्रा भी आज बीकानेर पहुंचेगी, रात में बीकानेर में रहेगा यात्रा का प्रवास उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा नोखा के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री के दौरे और पीएम संवाद कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कीं आयोजन के प्रभारी जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा जुटे तैयारियों में पीएम नरेंद्र मोदी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां, प्रदेश के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों की लगातार कर रहे मॉनिटरिंग वही प्रदेश के पदाधिकारियों से लगातार बातचीत और समन्वय में जुटे कूकणा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पल-पल का लिया जा रहा फीडबैक रिद्धि-सिद्धि भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा बीजेपी संगठन बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर,जिला महामंत्री तोलाराम कूकना मौजूद, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे और निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी भी पहुंचे मौके पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी और पदाधिकारी कर रहे निरीक्षण सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
0
0
Report

पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी शुरू, ST/SC/OBC और महिलाओं सीटे तय

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में पंचायती राज चुनावों को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया चल रही है। लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जा रहा है। आरक्षण की इस प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी नजर बनी हुई है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। इसके साथ ही जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी जिला परिषद सभागार में उपस्थित हैं। आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद पंचायत राज चुनावों में अलग-अलग पदों और क्षेत्रों के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके आधार पर संबंधित पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनावी समीकरण भी सामने आएंगे। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत कराई जा रही है। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों में भी उत्सुकता बनी हुई है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ होने की उम्मीद है.
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी: Harish Rawat ने कहा चुनाव आयोग ने अपनी स्वायत्तता गिरवी रख दी

Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: Harish Rawat (Former Chief Minister & Congress) Illegal Unauthorised: Election Commissioners Objected To Form 6 Change: Reports कांग्रेस और राहुल गांधी जी पहले से कहते रहे कि इलेक्शन कमीशन ने अपनी स्वायत्तता सरकार के हाथों में गिरवी रख दी है। उसकी फंक्शनिंग को लेकर के विपक्ष गंभीर सवाल उठाते रहा है। यदि मेजोरिटी वॉइस दो इलेक्शन कमिश्नर कोई और राय व्यक्त करते हैं तो वो राय ही कमिशन की राय मानी जानी चाहिए और अब ऐसा लगता है कि एसआईआर से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दा जिसमें एडिशन और डिलीशन और वोटर लिस्ट वोटर्स का जो मामला है उनमें भी एक राय नहीं थी और बहुमत ले कुछ सवाल उठाए और इलेक्शन कमिश्न चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने उनको ओवररूल करके अपना एकाधिकार दर्शाने का काम किया है। इससे लगता है कि इलेक्शन कमिश्नर कमिशन जो है अब पूरी तरीके से पट्टी से लोकतंत्र की पट्टी से उतर चुका है। पारदर्शिता तो पहले ही समाप्त हो गई थी।
0
0
Report
Advertisement

कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल से जंगल संरक्षण का नया संवाद

Noida, Uttar Pradesh:विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस बार वाइल्डलाइफ वीक कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा, जंगल, वन्यजीव और संरक्षण की कहानियां इस बार किताबों, साहित्य, फोटोग्राफी और संवाद के जरिए लोगों तक पहुंचेंगी, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहल पर पहली बार कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से लेखक, इतिहासकार, पर्यावरणविद, वन्यजीव फोटोग्राफर और संरक्षण विशेषज्ञ जुटेंगे. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से आयोजित होने वाला कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल वन्यजीव संरक्षण को साहित्य और संवाद से जोड़ने की कोशिश है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक फेस्टिवल की प्रमुख थीम नेचर एंड वाइल्डलाइफ, नेचुरल हेरिटेज, कॉर्बेट और उत्तराखंड रखी गई हैं,इन विषयों पर देश के जाने-माने लेखक और विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. फेस्टिवल में जंगल और वन्यजीवों को सिर्फ देखने या घूमने के नजरिए से नहीं, बल्कि उनके इतिहास, संस्कृति, संरक्षण और भविष्य के संदर्भ में समझने की कोशिश होगी, आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से कॉर्बेट की पहचान को साहित्य और ज्ञान की दुनिया से जोड़ने के साथ-साथ क्वालिटी और सस्टेनेबल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के चर्चित लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ शामिल होंगे, इनमें लेखक एवं नेचर राइटर स्टीफन ऑल्टर, लेखिका नेहा सिन्हा, लेखक एवं पत्रकार निर्मल घोष, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर धृतिमान मुखर्जी, संरक्षणवादी संजय गुब्बी, लेखक एवं संरक्षणवादी पर्ना सिंह बिंद्रा, इकोलॉजिस्ट और रीवाइल्डिंग विशेषज्ञ विजय धस्माना, इतिहासकार एवं लेखक जहानवी प्रसाद, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशनिस्ट और लेखक रजा काजमी, फिल्ममेकर विक्रमजीत सिंह बाल, तथा वाइल्डलाइफ और नेचर फोटोग्राफर अनूप साह जैसे नाम शामिल हैं. वहीं उत्तराखंड के पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े चर्चित नाम भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, इनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती भी शामिल हैं,कल्याण सिंह रावत को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और वे मैती आंदोलन के लिए जाना जाते हैं. इसके अलावा पर्यावरण पत्रकार सुशील बहुगुणा, पत्रकार एवं पर्यावरण रिपोर्टर गार्गी रावत, लोकगायिका एवं शिक्षाविद डॉ. मधुरी बर्थवाल समेत कई विशेषज्ञ और रचनाकार अपनी बात रखेंगे. कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल में सिर्फ मंचीय चर्चाएं ही नहीं होंगी, बल्कि बुक बाजार, नेचर वॉक, वाइल्डलाइफ और नेचर राइटिंग से जुड़े सत्र, फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग मास्टरक्लास, सांस्कृतिक संध्या और उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में 30 से ज्यादा स्पीकर और लेखक हिस्सा लेंगे. कॉर्बेट का नाम अब तक जंगल, बाघ और सफारी से जुड़ा रहा है, लेकिन इस बार यही कॉर्बेट साहित्य के जरिए अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाएगा, जंगल की जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण, हिमालयी विरासत और उत्तराखंड की संस्कृति पर होने वाला यह संवाद कॉर्बेट को एक नए रूप में सामने लाने की कोशिश है, अब देखना होगा कि जंगल और साहित्य का यह संगम देश-दुनिया के पर्यटकों को कॉर्बेट की ओर कितना आकर्षित करता है. कुल मिलाकर, वाइल्डलाइफ वीक के दौरान आयोजित होने वाला कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल वन्यजीव संरक्षण की बात को जंगल की सीमाओं से बाहर निकालकर साहित्य, संस्कृति और समाज तक पहुंचाने की एक नई पहल के रूप में सामने आ रहा है. Byte.-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
0
0
Report

आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल की बच्ची पर हमला, घायल

Alwar, Rajasthan:आवारा कुत्तों के झुंड ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, नोचकर किया घायल अलवर। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नांगल पलखड़ी गांव में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। खेत की ओर गई सात वर्षीय बालिका पर 3 से 4 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बालिका को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल बालिका के पिता जयकम ने बताया कि उनकी बेटी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है。
0
0
Report

झालावाड़ में निजी बस से नशा तस्करी: स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए निजी यात्री बस में सवार होकर नशा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए मूल्य की 38.76 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताई कि नशा तस्करों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मिली सूचनाओं के आधार पर झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने एनएच 52 कोटा मार्ग पर देवरी घटा में नाकेबंदी की थी। उस दौरान वहां से गुजर रही एक निजी यात्री बस को रोककर बस में सवार दो संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली, तो उनके पास से 38.76 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी राकेश तंवर और मुकेश तंवर को NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा नशा तस्करों से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वे कहाँ से लाए थे और किसको सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top