271855
Bahraich - शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के जरही मोड़ पर स्थित उत्सव साड़ी वस्त्रालय की दुकान में मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे शार्ट सर्किट ,के कारण आग लग गई। घटना की सूचना किसी के द्वारा दुकान मालिक को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग मोतीपुर पुलिस एवं दम कल की गाडीे मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी, दुकान मालिक रफीक के अनुसार लगभग आठ लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इस घटना के संबंध में मोतीपुर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के गणपति पंडाल में तोड़फोड़, प्रतिमा फेंके जाने से भारी आक्रोश
Jodhpur, Rajasthan:देशभर में गणेश उत्सव की धूम के बीच जोधपुर में गणपति पंडाल में तोड़फोड़ और भगवान गणेश की प्रतिमा को फेंकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मामला मंडोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गणपति पंडाल में तोड़फोड़ की गई। पंडाल को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही वहां स्थापित गणेश प्रतिमा को हटाकर फेंकने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मंडोर थाना अधिकारी सुरेश ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों और मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिस स्थान पर गणपति प्रतिमा स्थापित की गई थी, वहां कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। इसी स्थान पर बाद में मोहल्लेवासियों ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर पंडाल बनाया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थान मोहल्ले के पार्क की जमीन है और यहां अन्नदाराम बिश्नोई द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया था। लोगों के अनुसार जोधपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए स्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाया था। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने वहां गणपति प्रतिमा स्थापित की थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुधवार सुबह पंडाराम अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गणेश प्रतिमा को वहां से हटाकर फेंक दिया। इसके बाद पंडाल में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मौके पर मौजूद अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.0
0
Report
कांग्रेस ने कपिल पुरोहित को सभापति प्रत्याशी बनाया; भाजपा ने पिंकी चतुर्वेदी से पलटवार किया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट नगर परिषद सभापति प्रत्याशियों की तस्वीर साफ कांग्रेस से कपिल पुरोहित ने किया नामांकन दाखिल भाजपा से पिंकी चतुर्वेदी उतरी मेडन में कुल 35 पार्षद है लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस के 18 , भाजपा के 12 ओर पांच निर्दलीय कांग्रेस के पास है स्पष्ट बहुमत लेकिन उसके बावजूद भाजपा का दावा भगवान करेंगे उनकी नैया पार अब 21 को मतदान के बाद परिणाम आने पर स्थिति होगी साफ दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद सभापति के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है कांग्रेस ने कपिल पुरोहित को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी पर एक बार फिर से दाव खेला है लालसोट में कुल 35 पार्षद हैं ऐसे में कांग्रेस के 18 , भाजपा के 12 और पांच निर्दलीय पार्षद है कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है लेकिन भाजपा भगवान के सहारे बोर्ड बनाने का दावा कर रही है अब 21 सितंबर को मतदान के बाद परिणाम आएंगे तब यह साफ होगा की सभापति की खुशी किसकी झोली में गई लेकिन फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रही है कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा और भाजपा की तरफ से क्षेत्रीय विधायक रामविलास मीणा ने कमान संभाल रखी है बाइट कपिल पुरोहित कांग्रेस प्रत्याशी सभापति लालसोट बाइट पिंकी चतुर्वेदी भाजपा प्रत्याशी सभापति लालसोट0
0
Report
तीन साल से बिल बकाया: देवकर तहसील कार्यालय की बिजली काटी गई
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग :- 3 साल से बिजली बिल बकाया, तहसील कार्यालय की ही कट गई बिजली! देवकर तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा गया करीब 75 हजार 460 रुपये का बिजली बिल बकाया 12 जून 2023 से नहीं हुआ बिजली बिल का भुगतान नगर पंचायत के अधीन टाउन हॉल में संचालित है तहसील कार्यालय बिजली बंद होने से तहसील का कामकाज प्रभावित, हितग्राही परेशान बिजली विभाग के ए ई गंगा प्रसाद बंजारे ने दी जानकारी मीटर नगर पंचायत देवकर के सीएमओ के नाम पर दर्ज ।0
0
Report
Advertisement
पवन जैन चौधरी भाजपा प्रत्याशी के रूप में खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल
Alwar, Rajasthan:खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पवन जैन चौधरी ने दाखिल किया नामांकन खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष नामांकन खेड़ली (अलवर) नगरपालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में पवन जैन चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई है। बुधवार को पवन जैन चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पवन जैन चौधरी खेड़ली नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। खेड़ली नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 19 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के 2 और 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अध्यक्ष पद पर पार्टी के प्रत्याशी की जीत का रास्ता भी साफ माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा ने पवन जैन चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया, जिसके बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल किया।0
0
Report
गांव की बेटियां उठा रही हैं लोहा, स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगी ताकत का जौहर और लोहा।
Muskara, Uttar Pradesh:गांव की बेटियां उठा रही हैं लोहा, स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगी ताकत का जौहर! कहते हैं कि प्रतिभा किसी शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो गांव की मिट्टी से भी बड़ी उपलब्धियों की कहानी लिखी जा सकती है। हमीरपुर जिले के मुस्करा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की तीन होनहार छात्राओं और एक छात्र ने इसी बात को सच कर दिखाया है। इन चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग यानी भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सहारनपुर में आगामी 19, 20 और 21 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। गांव की इन बेटियों ने पारंपरिक सोच और सीमित संसाधनों को पीछे छोड़ते हुए खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है। वेटलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में लगातार मेहनत करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के चार खिलाड़ियों ने पहले जिला और फिर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां प्रदेश के 18 मंडलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें कक्षा 12 के राकेश, जबकि कक्षा 11 की हिमांशी राजपूत, काजल और रश्मि शामिल हैं। चित्रकूट मंडल से कुल छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दो खिलाड़ी बांदा जिले से और चारों खिलाड़ी हमीरपुर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा से हैं। यह उपलब्धि पूरे जिले और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। बताया गया कि 1 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मंडल स्तर पर कुल सात खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इन चारों खिलाड़ियों में हमीरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के राकेश, हिमांशी राजपूत, काजल और रश्मि शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी अग्रवाल का भी विशेष योगदान बताया जा रहा है। गांव से निकलकर राज्य स्तर तक पहुंची इन बेटियों की सफलता यह संदेश देती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर छोटे शहर और गांव के खिलाड़ी भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। अब सभी की निगाहें सहारनपुर में 19 से 21 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप पर हैं, जहां हमीरपुर के ये चारों खिलाड़ी प्रदेश के अन्य मंडलों से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
बाजपुर में महिला से मारपीट का CCTV वीडियो वायरल
Sipka, Uttarakhand:जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर गांव में मामूली बात को लेकर महिला और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोग महिला को बचाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर की झोपड़पट्टी में मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- झोपड़पट्टी में संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, कचरे के बीच अधेड़ का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, अत्यधिक नशे का आदी बताया जा रहा है मृतक अधेड़, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी, सुमेरपुर थाना कस्बे के पशु बाजार के पास झोपड़पट्टी का मामला。0
0
Report
शाहजहांपुर के झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, शव सड़क पर जाम
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से सात साल के मासूम की जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के अस्पताल को सीज कर दिया है। पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी राजीव सिंह के 7 वर्षीय बेटे आरव को सोमवार को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र स्थित मियापुर गांव ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां शिवसरन नाम के झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम को ड्रिप (बोतल) चढ़ाई, जिसके तुरंत बाद आरव की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। लापरवाही से हुई बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को निगोही-पुवायां मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की साफ मांग थी कि कथित डॉक्टर शिवसरन को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसके अवैध अस्पताल पर ताला लगाया जाए।सड़क जाम की सूचना पर पहुंची सिंधौली पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के अस्पताल को सीज कर दिया है। कथित झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन एक मासूम की जान जाने के बाद अब सवाल प्रशासन की निगरानी पर भी उठ रहे हैं। फिलहाल अस्पताल सीज हो चुका है और पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। बाइट - राजीव, मृतक का पिता बाइट - सदानंद सरोज, एसडीएम बाइट - प्रवीण मालिक, सीओ0
0
Report
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद छात्र संघ चुनाव में हॉस्टल बनाने पर जोर
New Delhi, Delhi:दिल्ली छात्र संघ चुनाव के आखिरी समय प्रचार में उम्मीदवार नेता छात्र वोटरों के पहुँन रहे हैं सत्य निकेतन बिल्डिंग का मुद्दा तेज है ईशू मौर्या उपाध्यक्ष ABVP उम्मीदवार ने कहा जीत कर आयेंगे हॉस्टल पीजी बनाकर देंगे छात्र संघ चुनाव में सत्य निकेतन बिल्डिंग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है लोकेशन सत्य निकेतन एंकर दिल्ली में छात्र संघ के आखिरी समय चुनाव प्रचार में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं साउथ कैंपस में छात्र वोटरों के बीच ईशू मौर्या उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार ABVP पहुँचे खुद उम्मीदवार ने कहा सत्य निकेतन एबीपी पहुँचे खुद उम्मीदवार ने कहा कि सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे से सबक सीखा है और जीतेंगे तो छात्र आवास हॉस्टल बनाएंगे, इस बार छात्र चुनाव सत्य निकेतन बिल्डिंग पीजी गिरने के बाद छात्र संघ चुनाव में मुद्दा बन रहा है हर उम्मीदवार DU में हॉस्टल बनाने की मांग कर रहा है0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के बाबा खड़े हनुमान मंदिर में भारी भीड़, जय श्री राम के जयकारे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन सती गेट स्थित बाबा खड़े हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, कार्यक्रम स्थल पर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे0
0
Report
आसींद नगर पालिका: सत्येंद्र चौहान भाजपा प्रत्याशी, भाजपा ने जीता भारी बहुमत
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- आसींद नगर पालिका सीट से बीजेपी ने भरा नामांकन आसींद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र सिंह चौहान के नाम पर भाजपा ने लगाई मोहर चुनाव परिणाम में आसींद नगर पालिका में 12 बीजेपी 8 कांग्रेस तथा पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीते नामांकन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में मौके पर भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित0
0
Report
कांग्रेस ने कृष्णा मित्तल पर जताया भरोसा, नामांकन के साथ चुनाव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नैनवा नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव. कांग्रेस ने कृष्णा मित्तल पर जताया भरोसा. कृष्ण मित्तल ने भरा अध्यक्ष पद का नामांकन. नामांकन से पूर्व उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान ने दिलाई पार्षद कृष्णा मित्तल, समर्थक पार्षद आबिद हुसैन को शपथ. भाजपा नामांकन दाखिल करने में पीछे. नगरपालिका कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया. नगरपालिका ईओ नरेंद्र मीणा, कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद.0
0
Report
Advertisement
आवारा कुत्तों ने 50 वर्षीय बुजुर्ग को बुरी तरह नोच डाला; अस्पताल में भर्ती
Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪਿੰਡ ਚੌੜਾ ਮਧਰਾ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਮੰਦ ਬੁੱਧੀ 50 ਸਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੇ ਇਸ કਦਰ ਵੱਡਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀਆਂ ਹੱਡੀਆਂ ਵੀ ਖਾ ਗਏ ਇਸ ਸਮੇਂ ਇਹ ਸ਼ਖਸ ਇਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹੋਸਪਿਟਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਜਖਮੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੀ ਉਮਰ 50 ਸਾਲ ਹੈ ਔਰ ਇਹ ਮੰਦ ਬੁੱਧੀ ਹੈ ਇਹ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆ ਸੀ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਉਥੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਵੱਡਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਧੂ ਕੇ ਖਾਲੀ ਜਗਹা ਵੱਲ ਲੈ ਗਏ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰਹਾਂ ਨਾ ਵੱਡਿਆ ਹੈ ਇਸਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਹੀ ਖਾਲੀਆਂ ਨੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਲਾਜ ਕਰ ਰਹੇ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਛੋਟੇ ਮੋਟੇ ਕੁੱਤੇ ਕੁੱਤੇ ਵੱਲੋਂ ਵੱਢਣ ਦੇ ਕੇਸ ਆਉਂਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ ਪਰ ਇਹ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਕੇਸ ਹੈ ਜਿਹੜਾ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਸੀਰੀਅਸ ਹੈ ਇਸ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਤੇ ਮਾਸ ਨਹੀਂ ਬਚਿਆ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨੋਚ ਨੋਚ ਕੇ ਖਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਹੁਤ ਗੰਭੀਰ ਹੈ। ਆਮ ਤੌਰ ਤੇ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਬੜੀ ਦੁਨੀਆ ਹੈ ਪਰ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਕਰਕੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੈ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਇਹ 一个 ਕੁਰੀਤੀ ਹੈ0
0
Report
रोहिणी में 7 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला: आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:BREAKING NEWS | रोहिणी सेक्टर-16 7 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला, आरोपी गिरफ्तार रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के सेक्टर-16 इलाके में 7 साल की बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है。 बताया जा रहा है कि बच्ची सामान लेने दुकान पर गई थी。 आरोप है कि इसी दौरान करीब 50–55 वर्षीय दुकानदार ने बच्ची को लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की。 घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई。 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
हिंडोली नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन से सियासी गहमागहमी तेज
Noida, Uttar Pradesh:हिंडोली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से लोकेश सैनी और कांग्रेस से हनुमान व्यास ने भरा नामांकन. हिंडोली नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का दौर जारी रहा. बीजेपी की ओर से लोकेश सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीणा के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी मौजूद रहे। उनके साथ प्रस्तावक जगदीश मीणा और एडवोकेट गोविंद माहेश्वरी भी रहे. वहीं कांग्रेस की ओर से हनुमान व्यास ने भी नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद हिंडोली में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।0
0
Report
Advertisement
