271801
बहराइच में कांवड़ियों से छेड़खानी के 9 आरोपी गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में कांवड़ सामान खरीदने जा रही युवतियों से छेड़खानी और हमले का मामला सामने आया। सड़क किनारे 9 कसाईयों ने यह कृत्य किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की बात कही। मामले में लापरवाही बरतने पर नानपारा कोतवाल राकेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।,
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा, रामपुर बाजार क्षेत्र में सड़क-व्यापार चिंतित
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच, केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाज़ार के पास भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस संवेदनशील इलाके में ज़मीन धंसने की समस्या लंबे समय से चल रही थी, जो अब बाज़ार की ओर भी फैलने लगी है। ज़मीन धंसने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी प्रभावित हुआ है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का आरोप है कि हाईवे अधिकारियों ने इस जगह का निरीक्षण नहीं किया है।0
0
Report
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का रंगारंग प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला... सामाजिक संगठनों की पहल पर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच कई किलोमीटर तक तिरंगे की शान नजर आई। इस तिरंगा यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं, युवा और शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। लोग पूरे गर्व के साथ संदेश दे रहे थे कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान है। मुरैना की सड़कों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कदम-कदम पर लोगों का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा भारत के प्रति उनके सम्मान और प्रेम की कहानी बयां कर रहा था।0
0
Report
दुर्ग के बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और परेड का आयोजन
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर शहर के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं संस्कृति कार्यक्रम से देश प्रेम एवं छग के लोकरंग की छटा बिखेरी और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.. वही अपने कार्यक्षेत्र एवं समाजिक रूप में उत्कृष्ट काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजस्व अमला, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी और पुलिस के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया है..वही मीडिया के माध्यम से सांसद विजय बघेल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं देश प्रेम को प्रगाढ़ रखते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया साथ ही बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में हुए कार्यक्रम परेड की तारीफ किया है... बाइट 1 विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ।0
0
Report
Advertisement
तिरंगे की शान: संस्कृति मंत्री ने परेड की सलामी दी
Damoh, Madhya Pradesh:शान से लहराया तिरंगा, संस्कृति मंत्री ने की परेड की सलामी... एंकर/ दमोह में मौसम के विपरीत होने के बाद भी जश्ने आजादी में कहीं कोई कमी नहीं हुई और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तहसील ग्राउंड पुलिस परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न शासकीय सेवकों पुलिस जवानों कालेज और स्कूली छात्र छात्राओं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया, विविध जनप्रतिनिधि , जिया सत्र न्यायाधीश कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारी गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ई-रिक्शा यूनियन की तिरंगा यात्रा देशभक्ति से गरजी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-रिक्शा यूनियन की ओर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत संगरिया अंडरपास से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची, जहां से वापस रवाना होकर भगत सिंह चौक होते हुए संगरिया अंडरपास पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विभिन्न महापुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, शहीद भगत सिंह चौक, कॉमरेड श्योपत सिंह चौक और वाल्मीकि चौक पर रुककर नमन किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली के दौरान माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया。0
0
Report
बड़वानी: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता गायब, कलेक्टर ने तिरंगा फहराकर सीएम संदेश वाचन
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-80 वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने तिरंगा फहराकर ली सलामी मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन भाजपा नेता जनप्रतिनिधि रहे नदारद Vo-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड पर आज स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर पहली बार मंच पर लगाई गई भाजपा नेताओं और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली नजर आई पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कलेक्टर जयतीसिंह ने तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सलामी ली बता दें के कल ही सीएम डॉ मोहन यादव का बड़वानी दौरा था ऐसे में आज भाजपा नेताओं का यूं गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम से दूर रहना कई सवालों को जन्म दे रहा है बरहाल मामले में अभी किसी का कोई बयान सामने नही आया है आखिर क्या वजह रही है जो मुख्य झंडा वंदन कार्यक्रम में कोई भाजपा नेता शामिल नही है कारण सामने नही आ पाया है0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के फर्स्ट बटालियन ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण और देशभक्ति प्रदर्शनी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति में सभी से योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को मुख्य अथिति द्वारा सम्मानित किया गया बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी वाचन किया उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट-गाइड से सलामी ली तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनियों के परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात भी की0
0
Report
खोडलधाम मंदिर ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया
Jetpur, Gujarat:રાજકોટ, ખોડલધામ મંદિરે 80માં સ્વતંત્રતા પર્વની ભવ્ય ઉજવણી કરીને, ખોડલધામ સ્ટાફ દ્વારા મંદિરે રાષ્ટ્રધ્વજ ફરકાવવામાં આવ્યો, ધર્મની ધજા સાથે ખોડલધામ મંદિરે રાષ્ટ્રધ્વજ પણ ફરકાવવામાં આવે છે, રાષ્ટ્રધ્વજ ફરકાવી દેશભક્તિ અને રાષ્ટ્રપ્રેમનો સંદેશ આપવામાં આવ્યો, સ્વતંત્રતા પર્વ નિમિત્તે ખોડલધામ મંદિર બન્યું દેશભક્તિના રંગે રંગાયેલું, મંદિર પરિસરમાં રાષ્ટ્રધ્વજ સાથે જોવા મળ્યો અનોખો નજારો, રાષ્ટ્રધ્વજ ફરકાવવાનો ડ્રોન નજારો બન્યો આકર્ષણનું કેન્દ્ર.0
0
Report
धमतरी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का जोश, हॉर्स राइडिंग ने चमक बिखेरी
Dhamtari, Chhattisgarh:80वें स्वतंत्रता दिवस पर धमतरी में देशभक्ति का जोश देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमतरी जिला मुख्यालय का परेड ग्राउंड देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर नजर आया..... मुख्य समारोह में पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी.... इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जवानों के शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली..... समारोह में सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों ने अनुशासन, साहस और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन कर मौजूद लोगों में जोश भर दिया...... वहीं, धमतरी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हॉर्स राइडिंग का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का बड़ा केंद्र रहा..... घोड़ों पर सवार जवानों के हैरतअंगेज करतब और शानदार तालमेल ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी...... समारोह के दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर उनकी कुर्बानी को नमन किया गया..... वीर सपूतों के परिजनों का सम्मान होते ही माहौल भावुक हो उठा..... शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के इस पल ने आज़ादी के असली मायने को और गहरा कर दिया...... वही परेड, हॉर्स राइडिंग, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया...... तिरंगे की शान, जवानों का जज़्बा और शहीद परिवारों के सम्मान के साथ धमतरी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे जोश और जुनून के साथ मनाया गया0
0
Report
Advertisement
विदिशा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय माहौल और बारिश के बीच ध्वजारोहण
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। देशभक्ति के जज्बे और बारिश की फुहारों के बीच विदिशा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी के साथ खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और स्कूली बैंड दलों ने शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बारिश के बावजूद जवानों का जोश और लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के युवाओं के लिए अवसर और प्रगति की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:Our martyrs sacrificed their present so that India could have a free future. Punjab stood at the forefront of that struggle, and their courage remains our pride and our responsibility. This Independence Day, let us resolve to build a Punjab where our youth choose opportunity over migration, hope over despair and progress over uncertainty. Remembering their sacrifice must inspire us to build the future they dreamed of. Happy 80th Independence Day. Jai Hind!0
0
Report
बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, Gen Z से देशभक्ति का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर, एमपी | बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, "बागेश्वर धाम के पवित्र तीर्थ स्थल पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावनाएं व्यक्त की गईं। भगवान राम की भक्ति में लीन युवा वैदिक ब्राह्मण छात्र देशभक्ति की भावना से भी ओत-प्रोत हैं। 'जेन ज़ी' (Gen Z) पीढ़ी को देखकर मन गर्व से भर जाता है... जेन ज़ी हमारे देश के भविष्य और उसके पुनर्निर्माण के निर्माता हैं। उन्हें और आने वाली पीढ़ियों को हम अपनी शुभकामनाएं देते हैं और यह कहते हैं: अब तक नारा रहा है कि 'हम देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देंगे।' अब उस नारे को बदलने की ज़रूरत है। हम अपनी जान कुर्बान नहीं करेंगे बल्कि हम देश के लिए जिएंगे, और जो लोग राष्ट्र के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें हम टिकने नहीं देंगे..."0
0
Report
Advertisement
बैतूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्साह, ध्वजारोहण और परेड
Betul, Madhya Pradesh:एंकर- आज पूरे देश के साथ बैतूल जिले में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह,गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक पुलिस परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों की शानदार परेड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का भी सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने देखा। जिल ेभर में शासकीय कार्यालयों,स्कूलों और संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया।0
0
Report
महफिल बार में चाकू हमला: 21 वर्षीय मुस्कान हत्या, आरोपी पवन बर्मन फरार
Jabalpur, Madhya Pradesh:महफिल बार में खूनी वारदात: 21 वर्षीय मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पवन फरार जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात दीनदयाल क्षेत्र स्थित महफिल बार, मंडी नंबर-1 में हुई, जहां युवती पिछले करीब डेढ़ महीने से काम कर रही थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मुस्कान चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाटन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मुस्कान सुबह करीब 10 बजे अपने घर से निकली थी। रोज की तरह वह काम करने के लिए महफिल बार गई थी। परिवार को यह अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। बार में काम करने वाले पवन बर्मन नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से तीन बार वार किए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पवन बर्मन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दे है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन मुस्कान और पवन के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया—इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र निवासी मुस्कान चौधरी की चाकू मारकर हत्या की गई है। हत्या के मामले में पवन बर्मन का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है0
0
Report
लखनऊ के दारूल उलूम फरंगी महल में ध्वजारोहण, एकता-भाईचारे का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दारुल उलूम फरंगी महल, ईदगाह, लखनऊ में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया。 On the occasion of Independence Day, a flag-hoisting ceremony was held at Darul Uloom Farangi Mahal, Eidgah, Lucknow. The occasion conveyed a message of national unity, integrity, and brotherhood.0
0
Report
Advertisement
