icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगमगंज की बेलगाम बसों में ओवरलोडिंग से मौत का खतरा बढ़ रहा है

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज बेलगाम दौड़ती बसें मौत का सफर साबित हो रही हैं ..बस में ओवर लोडिंग सवारी जिसमें छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं उनकी जिंदगी से यह बेलगाम बस खिलवाड़ कर रही हैं.. यह तस्वीरें बेगमगंज के ग्रामीण अंचल से आई है स्थिति यह है की बस के अंदर 60 से ज्यादा सवारी बैठे हैं बस के ऊपर लगभग 20 से 25 सवारी बैठी हैं बस की हालत कंडम है खिड़की में काँच नहीं है... पुलिस प्रशासन आरटीओ इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण मौत का रोमांटिक सफर जारी है जहां हर पल मौत से सामना कब हो जाए कोई नहीं शायद प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है
0
0
Report

पन्ना में भारी वर्षा के कारण 21-22 अगस्त अवकाश घोषित; स्कूल बंद

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने आदेश जारी किया पन्ना जिले में निरंतर अत्यधिक वर्षा होने तथा भारी वर्षा का अलर्ट जारी होने के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित नवोदय विद्यालय तथा सीबीएससी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 21 एवं 22 अगस्त को अवकाश पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने घोषित किया है। विभिन्न मार्गों पर वर्षा के पानी के भराव की स्थिति निर्मित होने के साथ विभिन्न नदी एवं नालों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जाएगी। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, 2 महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान बरामद

Ujjain, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर लंबे समय तक महिला से पैसे लेता रहा आरोपी, शादी से इनकार करने के बाद दी जान से मारने की धमकी; दो महंगे मोबाइल और ऑनलाइन खरीदा सामान भी बरामद उज्जैन में शादी का भरोसा देकर महिला से करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में माधवनगर पुलिस ने जयपुर निवासी 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को लंबे समय तक शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के चलते उससे अलग-अलग समय में बड़ी रकम हासिल की। बाद में शादी से इनकार कर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला मार्च 2025 से शुरू हुआ। उज्जैन निवासी महिला ने 13 मई 2026 को माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि मनीष पिता तीरथदास, निवासी मानसरोवर, जयपुर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और इसी दौरान उससे करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए। मार्च 2026 में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाती रही। आखिरकार 13 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को पूछताछ के लिए अभिरक्षा मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन और ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदा गया महंगा सामान बरामद किया गया। अलग-अलग महिलाओं को शादी का भरोसा देने का आरोप पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपना ठिकाना बदल-बदलकर किराए के कमरों में रहता था। वह अलग-अलग महिलाओं से बातचीत कर उनसे नजदीकी बढ़ाता और शादी का भरोसा देकर पैसे हासिल करता था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी ने फरियादिया से करीब 35 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह किसी और महिला को भी अपने जाल में फंसाया है या नहीं। माधवनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन देकर लागू रोक की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने सौंपा ज्ञापन, रोक लगाने की मांग यूसीसी कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताते हुए इसे मुस्लिम विरोधी और महिला विरोधी कानून बताया। समुदाय के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर यूसीसी कानून को लागू करने से रोकने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यूसीसी के प्रावधानों को लेकर समुदाय में कई तरह की आपत्तियां हैं। वक्ताओं ने विशेष रूप से लिव-इन रिलेशनशिप को महिलाओं के लिए खतरनाक बताते हुए इसके प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा इसे लागू करने से पहले सभी समुदायों की भावनाओं और आपत्तियों को ध्यान में रखने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला, PDA अध्यक्ष बनने का दावा

Mau, Uttar Pradesh:मऊ ब्रेकिंग कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का हुआ आगमन मीडिया से बात परते हुए अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला कहा अखिलेश यादव PDA के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए है, अमित शाह से मिलकर आये है इसलिए सारी जानकारी उनके पास है हमारे हटने के बाद अखिलेश यादव के पास कोई चेहरा नही है जो उनको वोट दिला सके राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी को हर कोई याद करेगा अब्बास अंसारी के सवाल पर कहा कि वो हमारे सिम्बल पर चुनाव लड़े है लेकिन सपा के विधायक है, निष्कासित के सवाल पर कहा कि चुनाव आ रहा है चुनाव आयोग ठंडा कर देगा सदस्यता रद्द कर देगा कहा कि सभी नेता आपस मे एक है ,छोटे नेता लड़ते रहते है आज़म खान पर हो रही कार्यवाई पर कहा कि इसके ज़िम्मेदार अखिलेश यादव है राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रगान पूरा न गाने पर कहा कि उन्होंने अपमान किया है जब दुनिया के किसी भी देश मे रहते है वहां पर देश का अपमान करते है जिले रतनपुरा इलाके में एक कार्यक्रम पहुंचे थे ओमप्रकाश राजभर
0
0
Report

सरकार के भर्ती-परिक्षाओं रद्द करने पर हाइकोर्ट में सवाल, CBI जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:ये आशंका हमने पहले ही दिन व्यक्त कर दी थी कि छात्रों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जिस तरीके से सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए, तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में JPSC-JSSC की नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर रही थी, हमने उसी समय कहा था कि यह फैसला हाईकोर्ट में टिक नहीं पाएगा और इस पर स्थगन आदेश आ सकता है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत छात्र आंदोलन को समाप्त करने के लिए परीक्षा रद्द करने का ढोंग रचा। सरकार ने छात्रों को कानूनी विशेषज्ञों के साथ वार्ता के लिए बुलाया और बातचीत का भरोसा दिया, लेकिन उसके बाद खुद ही पीछे हट गई और बंद कमरे में परीक्षाओं को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया। हमने सरकार से कैविएट दाखिल करने का आह्वान किया था, ताकि न्यायालय में मामला जाने पर स्टे लगने से पहले सरकार अपना पक्ष रख सके। लेकिन कहावत है...चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। हेमंत सोरेन जी ने आखिरकार मेरी आशंका को सही साबित कर दिया। सरकार ने छात्रों को भ्रम में रखकर आंदोलन समाप्त कराया। राजनीतिक साजिश की अज्ञानता में छात्र भी इस चाल का शिकार हो गए। हेमंत सरकार की मंशा शुरू से ही संदिग्ध रही है। ऐसा लगता है कि सरकार गलत तरीके से बहाल हुए लोगों और उन्हें गलत तरीके से बहाल करने में शामिल जिम्मेदार लोगों को बचाना चाहती है। इसलिए हमारी मांग प्रारम्भ से ही CBI जांच की ही रही है, ताकि गलत तरीके से बहाल किए गए लोगों और उन्हें गलत तरीके से बहाल करने वाले दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें सजा मिले। साथ ही, जो अभ्यर्थी पूरी पारदर्शिता और सही प्रक्रिया के तहत चयनित हुए हैं, उन्हें किसी भी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के गोदाम से लाखों की सिगरेट चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:सिगरेट गोदाम की लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की सिगरेट बेचकर जुटाए ₹1.35 लाख भी बरामद, करीब ₹31.35 लाख का माल जब्त; राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तलाश के बाद पुलिस ने दबोचा उज्जैन में सिगरेट के गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी का माधवनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹15 लाख कीमत की चोरी की गई आईटीसी कंपनी की सिगरेट, सिगरेट बेचकर मिले ₹1.35 लाख नगद और करीब ₹15 लाख कीमत की किया सोनेट कार बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब ₹31.35 लाख का मशरूका बरामद किया है। मामला दशहरा मैदान स्थित नेहरू पार्क के पास माहेश्वरी मार्केटिंग के सिगरेट गोदाम का है। यहां 6 और 7 जून की दरमियानी रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर आईटीसी कंपनी की अलग-अलग ब्रांड की करीब 25 से 26 पेटी सिगरेट चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी चोरी के थे। आरोपियों ने नागझिरी क्षेत्र से चोरी हुई एक्सयूवी-500 और मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक्सयूवी-300 का इस्तेमाल किया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ तक पहुंची। लगातार पड़ताल के बाद 12 अगस्त को पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिला और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपाल उर्फ रामा (32), निवासी पाली राजस्थान और वर्तमान में पुणे तथा रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे उर्फ संतोष भैया उर्फ मुकेश चौधरी (51), निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गोदाम में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट बरामद की। इनमें क्लासिक, क्लासिक कनेक्ट, क्लासिक आइकॉन, गोल्ड फ्लेक, गोल्ड फ्लेक प्रीमियम, स्टार प्रो और अन्य ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी की कुछ सिगरेट अलग-अलग जगहों पर बेच दी थी। उनसे मिली ₹1.35 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई करीब ₹15 लाख कीमत की किया सोनेट कार भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की सिगरेट किन-किन लोगों को बेची गई और इस वारदात में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गुजरात और कर्नाटक में भी वाहन चोरी और सिगरेट चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पूरी कार्रवाई में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ पुठोली में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के पुठोली क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नई आबादी पुठोली, मूंगा खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती के चलते पानी, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने AVVNL के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चार नंबर फीडर की लंबी 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर घंटों बिजली गुल रहती है। उन्होंने नई आबादी पुठोली स्कूल तक करीब 11 नए पोल लगाकर फीडर लाइन विकसित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर-करौली ट Tiger Reserve विरोध का धरना नौवें दिन जारी

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरमथुरा उपखंड कार्यालय के सामने चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार को लगातार 9वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसायी एवं सर्व समाज के लोग शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। गुरुवार को गुर्जर नेता प्रहलाद ख़टाना सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य नेता धरना स्थल पर पहुंचे और सर्व समाज द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व के कारण रोजगार के अवसर प्रभावित होने, बेरोजगारी एवं पलायन की समस्या बढ़ने सहित स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रखीं। धरना स्थल पर जारी पोस्टर के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार को रोकने, रिजर्व के कारण बढ़ रही बेरोजगारी एवं पलायन पर रोक लगाने, क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने और स्थानीय जनता की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाने चाहिए। आंदोलनकारियों ने रोजगार के साधन विकसित करने, युवाओं के पलायन को रोकने और क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों एवं पत्थर व्यवसायियों की मौजूदगी रही। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखने की बात कही।
0
0
Report

जयपुर में निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने मतदान तैयारी तेज की

Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर जिले में 19 निकायों में चुनावी मैदान सजने से पहले प्रशासन ने बूथ से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम के परिवहन तक की व्यवस्था को पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने को कहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ईआरओ, एईआरओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले मतदाता सूची को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचियां शुद्ध और अपडेट रहें और दावे-आपत्तियों का तय समय में निस्तारण किया जाए। प्रशासन अब मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराएगा। प्रत्येक बूथ पर जरूरी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जरूरत के अनुसार सहायक मतदान केन्द्र भी बनाए जाएंगे। वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में ईवीएम के संग्रहण, परिवहन और सीलिंग की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान सामग्री और ईवीएम के संग्रहण और मतगणना स्थलों का चयन समय पर करने के निर्देश दिए गए। नामांकन स्थल पर जरूरी सुविधाएं, स्टेशनरी और लोक सूचना नोटिस जारी करने की व्यवस्था भी तय समय में पूरी करने को कहा गया। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराने पर भी जोर दिया गया। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान पम्पलेट और पोस्टर की छपाई, वाहनों के इस्तेमाल और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति सहित प्रचार से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सौंपे गए सभी दायित्व निर्धारित समय में पूरे करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर और संबंधित निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

15 जिलों में उर्वरक आपूर्ति फ्रेमवर्क का विस्तार, पारदर्शी कदम

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन: जयपुर कृषि विभाग ने किसानों को समय पर उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल की प्रगति की समीक्षा की। गुरुवार को पंत कृषि भवन में मंजू राजपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उर्वरक मांग, आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदेश के किसी भी किसान को उर्वरक की परेशानी न हो। कहा गया कि किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। खरीफ 2026 के लिए अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा राजस्थान को 9 लाख 28 हजार मैट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है। अब तक 13 लाख 12 हजार मैट्रिक टन यूरिया, यानी आवंटन का लगभग 141 प्रतिशत उपलब्ध करवाया गया। अगस्त तक डीएपी के लिए 3 लाख 80 हजार मैट्रिक टन की मांग के विरुद्ध अब तक 3 लाख 41 हजार मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध करवाया गया। प्रमुख सचिव ने बताया कि सिरोही और राजसमंद जिलों में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के माध्यम से यूरिया की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। इन दोनों जिलों में अब तक लगभग 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। सफल अनुभव को देखते हुए अब अगले सप्ताह से इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के 15 जिलों में किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top