बागपत के पूरा महादेव गांव को मिला "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव" का खिताब
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के पूरा महादेव गांव को हेरिटेज श्रेणी में "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव" का खिताब मिला है। यह सम्मान गांव की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर की वजह से मिला है। इस पुरस्कार के साथ, पूरा महादेव मंदिर को एक कॉरीडोर में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया, और ग्राम प्रधान ब्रहमपाल तथा पंचायत सचिव सचिन कुमार को भी सम्मानित किया गया। बागपत के DM ने गांव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
