Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो हिरासत में

KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 07, 2025 09:18:20
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत में शहर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की है जहां से भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री पटाखे बरामद किए है. केंटर ओर कार में भरकर विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने जब्त किया है ओर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तफतीश में जुटी है. दरअसल दीपावली पर विस्फोटक और पटाखे पर पूरी तरह से रोक लगी है ओर शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके चलते हीं पुलिस ने दिल्ली शरणपुर हाईवे के पास पीडब्ल्यूयूडी गेस्ट हाउस के सामने कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखे बरामद हुए हैं और मौके से दो लोगों व्यापारी विनीत गुप्ता ओर उसके नोकर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक और पटाखो को केंटर और कार में भरकर जब्त कर लिया है ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. विस्फोटक सामग्री बरामद, दीपावली से पहले पटाखों पर रोक को लेकर पुलिस का अभियान, कार और कैंटर में पटाखे और विस्फोटक भरकर ले गई पुलिस, माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी पुलिस, शहर कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस के पास कॉलोनी की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRanajoy Singha
Oct 07, 2025 11:12:33
Malda, West Bengal:বন্যায় বিপর্যস্ত উত্তরবঙ্গ। ছুটে গেছেন রাজ্যপাল থেকে মুখ্যমন্ত্রী। এই পরিস্থিতিতে এবারে বন্যায় বিপর্যস্ত মানুষগুলির পাশে দাঁড়াতে মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে ব্যক্তিগতভাবে সাহায্য প্রদানের ইচ্ছা প্রকাশ করলেন মালদহের হরিশ্চন্দ্রপুরের ব্যবসায়ী মতিউর রহমান। তিনি ব্যক্তিগতভাবে ১০ লক্ষ টাকা মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে উত্তরবঙ্গের ক্ষতিগ্রস্ত মানুষগুলির জন্য দিবেন বলে জানিয়েছেন।সামাজিক মাধ্যমে গরীবের বন্ধু হিসাবে পরিচিত এই মতিউর। মালদা জেলার দুঃস্থদের আর্থিকভাবে সাহার্য্য করেন। উল্লেখ্য মালদার মোথাবাড়ি বিধানসভা কেন্দ্রের পঞ্চানন্দপুর এলাকায় গঙ্গা ভাঙনে বাড়িঘর ছাড়া শতাধিক পরিবারকে ত্রাণ সামগ্রী দেওয়ার কর্মসূচী অনুষ্ঠানে মতিউর রহমান বিপর্যস্ত উত্তরবঙ্গে মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে ১০লক্ষ টাকা দিবেন তা ঘোষনা করেন।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 07, 2025 11:11:45
Katni, Madhya Pradesh:सरकारी हथियारों के साथ फोटो खिंचाना पड़ा भारी – बाकल थाना प्रभारी को एसपी ने थमाया नोटिस कटनी जिले के सोशल मीडिया पर पुलिस अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने 2 अक्टूबर 2025 को थाने में रखे सरकारी अस्त्र-शस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाकर उसे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया था。 पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और गोपनीय हथियारों की तस्वीरें सार्वजनिक करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पुलिस महकमे में इस मामले को अनुशासनहीनता का उदाहरण माना जा रहा है, और आगे विभागीय कार्रवाई भी संभव है।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 07, 2025 11:10:53
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी और हरियाणा के धारूहेड़ा सीमा पर लंबे समय से चल रहे जल भराव के विवाद ने आज एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया. हरियाणा के स्थानीय लोग भिवाड़ी बाईपास के पास नगीना गार्डन के सामने नाले में डंपरों से मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोक दिया गया, जिससे नेशनल हाईवे-919 पर भारी जलमग्नता और वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. भिवाड़ी प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे लोग मिट्टी का टीला बनाकर नालों को ब्लॉक करते रहे. भिवाड़ी की ओर से नाले में बह रहे पानी को भी बंद कर दिया गया, जिसका सीधा असर आसपास के इलाकों पर पड़ा. पानी वापस नगीना गार्डन के सामने से होता हुआ राजस्थान हousing बोर्ड कार्यालय, भगत सिंह कॉलोनी और बीड़ा कार्यालय के बगल में जमा हो गया. इससे अलवर बाईपास की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए, जिससे छोटे-बड़े वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. जलभराव और अवैध मिट्टी के रैम्प के चलते वाहनों को डायवर्ट कर भिवाड़ी मोड़ होते हुए मनसा चौक से निकाला जा रहा है. वही हरियाणा के माहेश्वरी गेट पर सैकड़ों लोग खड़े होकर इस दृश्य को देखते रहे, लेकिन भिवाड़ी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिनिधि या कर्मचारी नजर नहीं आया. गौरतलब है कि यह विवाद भिवाड़ी-धारूहेड़ा क्षेत्र में जल निकासी की पुरानी समस्या से जुड़ा है, जहां मानसून के दौरान पानी का प्राकृतिक बहाव दोनों राज्यों के बीच तनाव का कारण बनता रहा है. जून 2025 में भी इस मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच फोन पर चर्चा हुई थी, तथा दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की थी. जुलाई में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई थी. गुड़गांव सांसद राव इंदरजीत सिंह ने भी भिवाड़ी से धारूहेड़ा की ओर बहते वर्षा जल का विरोध किया था.
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Oct 07, 2025 11:09:58
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में मंगलवार को अतिथि शिक्षकों ने 2 माह से वेतन न मिलने पर स्थानीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्राफिक पॉइंट पर धरना दिया। अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शाजापुर विधायक के नाम भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नगर को ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षक बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और यहां नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, उसके बाद पैदल ट्राफिक पॉइंट पर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रदेश के शासकीय व अशासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई से अपने-अपने स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति लगाने के आदेश जारी किए थे। अतिथि शिक्षकों का कहना है हम बहुत कम वेतन पर सरकारी स्कूलों में गांव-गांव जाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मासिक वेतन के रूप में अतिथि शिक्षकों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं, जिसमें घर चलाना मुश्किल होता है। ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के लिए एंड्राइड मोबाइल का होना आवश्यक है। एंड्राइड मोबाइल ना होने के कारण अतिथि शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाई। अटेंडेंस न होने के कारण अतिथि शिक्षकों को जुलाई और अगस्त माह का वेतन नहीं दिया गया। अतिथि शिक्षकों का दो माह का पेमेंट काट लिया गया, जबकि परमानेंट शिक्षकों का वेतन भुगतान हर महीना किया जा रहा है। सरकार की इस नीति अतिथि शिक्षक आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अतिथि शिक्षकों को भी दो माह का ऑफलाइन पेमेंट दिया जाएं। पेमेंट के लिए क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार से वेतन दिलाने की मांग की है। अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया एंड्राइड मोबााइन न होने से ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लग पाई, जिसके कारण शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों का जुलाई एवं अगस्त का पेमेंट नहीं किया है। शाजापुर विधायक अरुण भीमावत के नाम ज्ञापन देकर सरकार से शीघ्र ही दो माह का वेतन दिलाने की मांग की गई है।
1
comment0
Report
ATArun Tripathi
Oct 07, 2025 11:09:16
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 07, 2025 11:08:48
Delhi, Delhi:महापर्व छठ होगा यमुना के दोनों किनारो पर कालिंदी कुंज यमुना घाट दिखा पहले से साफ और स्वच्छ तो पानी भी पहले से बहुत साफ दिखाई दिया महापर्व छठ 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 28 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे में महापर्व छठ पर भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में देखने को मिलता है और इस बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह ऐलान किया है कि इस बार का महापर्व छठ यमुना के दोनों किनारो पर किया जाएगा जिसके लिए इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है जिसकी तैयारी चल रही है इसी करी में जी मीडिया की टीम कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी का जायजा लेने ग्राउंड पर पहुंचा तो देखा कि यमुना नदी पहले से साफ बहती हुई दिखाई दी यमुना का तटका पहले से बहुत साफ दिखाई दिया जिससे साफ पता चलता है कि इस बार महापर्व छठ से पहले यमुना तट की साफ सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है यमुना का पानी भी पहले से साफ दिखाई दिया हालांकि थोड़ी-थोड़ी झाग अभी भी बन रहा है. वही हम आपको बता दे इससे पहले जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तो यमुना किनारे महापर्व छठ का आयोजन पर बैन लग गया था बताया गया था कि एचटी के द्वारा रोक लगाई गई है जिसके बाद बिहार और पूर्वांचल के लोग काफी नाराज हुए थे लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में है इसलिए महापर्व छठ का आयोजन यमुना किनारे भव्य तरीके से मनाए जाने का तैयारी चल रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top