Back
बागपत में कक्षा 10 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
KCKULDEEP CHAUHAN
Jan 25, 2026 06:05:23
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। कक्षा 10 की छात्रा ने तीन युवकों पर अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म करने, और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती बयां की है। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह घर से स्कूल के लिए निकलती थी, आरोपी आरिफ, रिहान, मंजीत अपने साथियों के साथ उसका पीछा करने लगता था। पीड़िता ने बताया कि उसका स्कूल घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। दो साल पहले आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो एडिट कर बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी की धमकियों के चलते छात्रा डर के कारण दो साल तक परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। पीड़िता ने कहा कि वह कई बार अपने परिवार को पूरी घटना बताना चाहती थी, लेकिन वीडियो वायरल होने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी के डर से चुप रही। आरोपी स्कूल जाने के समय अपने साथियों के साथ घर के पास खड़ा हो जाता था और पूरे रास्ते उसका पीछा करता था। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश। मामले में पुलिस ने वांछित दो आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पड़ताल तेज कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report