Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर भाजपा का भारी विरोध

ASAkhilesh Sharma
Mar 12, 2026 03:01:05
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला, भाजपा का विरोध एंकर इंट्रो - पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में डूंगरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डूंगरपुर एसडीएम ऑफिस के बहार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन न केवल राष्ट्रपति पद का अपमान है बल्कि यह भारत के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के भी विपरीत है। वही डूंगरपुर एसडीएम को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Mar 12, 2026 04:30:56
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के NH-9 पर तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार घायल अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रही तेज गति की कार ने सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 04:25:19
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज / परतावल । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन 10 मार्च 2026 को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर बहन की बरामदगी और आरोपित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 12, 2026 04:19:17
Gaya, Bihar:LPG संकट के बीच गया का बतसपुर बना मिसाल, गोबर गैस से पक रहा पूरे गांव का खाना गया। देश में जहां एक ओर LPG गैस की किल्लत को लेकर कई राज्यों में लोग परेशान हैं, वहीं गया जिले का एक गांव आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहा है। बोधगया प्रखंड का बतसपुर गांव ऐसा गांव है जहां के लोगों को LPG गैस की जरूरत ही नहीं पड़ती। यहां के ग्रामीण वर्षों से गोबर गैस पर खाना बनाते आ रहे हैं, इसलिए LPG संकट का इस गांव पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दरअसल ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, वहीं कई बड़े शहरों में गैस की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। लेकिन इसी बीच गया जिले का बतसपुर गांव एक अलग ही उदाहरण पेश कर रहा है। यहां ग्रामीणों ने लोहिया स्वच्छ अभियान और गोबरधन योजना के तहत गांव में गोबर गैस प्लांट लगाया है। इस प्लांट से पाइपलाइन के जरिए पूरे गांव के घरों की रसोई तक गैस पहुंचाई जाती है। इसी गैस पर गांव की महिलाएं रोजाना अपने परिवार का खाना बनाती हैं। गांव की खास बात यह है कि हर घर के बाहर गोबर गैस का मीटर भी लगाया गया है, जिससे यह पता चलता है कि किस घर में कितना गैस उपयोग हो रहा है। जो ग्रामीण प्लांट को गोबर देते हैं उन्हें गैस मुफ्त मिलती है, जबकि जो लोग गोबर नहीं दे पाते उनसे 25 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। ग्रामीण महिला चंचला कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना के तहत चल रहे गोबरधन से गांव के सभी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस गैस पर खाना जल्दी बन जाता है और स्वाद भी वैसा ही आता है जैसा पहले लकड़ी के चूल्हे पर आता था। साथ ही प्लांट से निकलने वाली जैविक खाद को किसान अपने खेतों में उपयोग कर रहे हैं। बाइट:- चंचला देवी, ग्रामीण महिला बाइट:- रिंकी देवी, ग्रामीण महिला गांव के मुखिया ईश्वर मांझी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव में यह गोबर गैस प्लांट लगाया गया है और पिछले चार वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है। वर्तमान में करीब 50 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाई जा रही है। इससे गांव की महिलाओं को लकड़ी के धुएं से भी राहत मिली है और गांव स्वच्छ भी बना हुआ है। बाइट:- ईश्वर मांझी, मुखिया, बसाढी पंचायत
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 12, 2026 04:18:54
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव ने आज सुबह सुबह सरकार पर निशाना साधा है बिहार के मजूदा हालात को लेकर लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा है और अपने वाल पर लिखा है…. बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां:- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी-बिहार देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन- बिहार 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंड और सूचकांक में सबसे फिसड्डी है लेकिन इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 04:18:25
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में चोर जेवलरी शॉप को अपना निशाना बना रहे है। बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा बाजार स्थित भगवती अलंकार सोना-चांदी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 25 लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और आराम से पूरी दुकान खंगाल कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे। दुकानदार के अनुसार चोर करीब 6 किलो चांदी, 75 ग्राम सोना और लगभग 60 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद हरिणा बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। कारोबारियों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती और निगरानी नदारद है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्यशैली के कारण ही चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो बाजार के सभी व्यापारी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 12, 2026 04:17:33
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लालपुर चौराहा स्थित शिवपुरा मार्ग पर हेंगहा पहाड़ी नाले के पुल पर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 8:50 बजे कुछ राहगीर शिवपुरा मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान हेंगहा पहाड़ी नाले के पुल पर अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर लोग घबरा गए और कई लोग मौके से दूर हट गए। वहीं कुछ लोगों ने दूर से ही तेंदुआ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लालपुर चौराहे के आसपास पिछले कई महीनों से तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह तेंदुआ कई बार आसपास के क्षेत्रों में मवेशियों और अन्य जानवरों को अपना शिकार भी बना चुका है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा गया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल तेंदुए के दिखाई देने की खबर के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग रात के समय सावधानी बरतते हुए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और आवागमन में भी सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top